CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ₹5-5 लाख में फर्जी डिग्री बांट रही थी ये यूनिवर्सिटी, STF ने चेयरमैन समेत 10 को पकड़ा

₹5-5 लाख में फर्जी डिग्री बांट रही थी ये यूनिवर्सिटी, STF ने चेयरमैन समेत 10 को पकड़ा

By Newsdesk Admin
18/05/2025
Share

सीजी भास्कर 18 मई। यूपी एसटीएफ ने हापुड़ में मोनाड यूनिवर्सिटी के चेयरमैन विजेंद्र सिंह हुड्डा को एक बार फिर फर्जीवाडे में गिरफ्तार किया है। इस बार विजेंद्र सिंह फर्जी डिग्री के मामले में गिरफ्तार हुआ है। इससे पहले विजेंद्र सिंह बाइक बोट घोटाले का भी आरोपी रहा है। कभी 5 लाख का इनामी विजेंद्र सिंह अब हापुड़ के पिलखुआ में मोनाड यूनिवर्सिटी खोलकर फर्जी डिग्री बांटने का धंधा चला रहा था।

Contents
  • 5 लाख का इनामी रहा है यूनिवर्सिटी का चेयरपर्सन विजेंद्र सिंह हुड्डा
  • पुलिस से बचने के लिए लंदन भाग गया था विजेंद्र

यूपी एसटीएफ ने फर्जी डिग्री के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है जो पैसे लेकर लोगों को फर्जी डिग्री बांट रहा था. एसटीएफ को मौके से हजारों डिग्रियां बरामद हुई हैं।

50,000 से लेकर 5 लाख रुपये तक में बेच रहे थे फर्जी डिग्री एसटीएफ ने मोनाड यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन विजेंद्र सिंह हुड्डा समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये रैकेट LLB, बी फार्मा, डी फार्मा, बीटेक समेत कई अन्य कोर्सेस की फर्जी डिग्रियां बनाकर बेच रहा था।

छापेमारी के दौरान 1500 से अधिक फर्जी डिग्रियां बरामद हुईं हैं. 50,000 से लेकर 5 लाख रुपये तक में लोगों को डिग्री बेची जा रही थी। जिनका इस्तेमाल कई सरकारी और प्राइवेट फर्म्स में नौकरी के लिए किए जाने की आशंका है।

ऐसे पकड़ा गया फर्जी डिग्री का मास्टरमाइंडबीते दिनों यूपी एसटीएफ चीफ को एक ऐसी ही लिखित शिकायत मिली थी। एसटीएफ की मेरठ यूनिट ने जानकारी जुटाई तो मामला संदिग्ध लगा। कई दिनों तक मुखबिरी और जानकारी जुटाने के बाद एसटीएफ ने हापुड़ पुलिस के साथ पिलखुआ में स्थित मोनाड यूनिवर्सिटी में छापेमारी की तो विश्वविद्यालय में काम करने वाले कर्मचारियों के साथ-साथ विश्वविद्यालय का चेयरमैन विजेंद्र सिंह हुड्डा भी पकड़ा गया।

5 लाख का इनामी रहा है यूनिवर्सिटी का चेयरपर्सन विजेंद्र सिंह हुड्डा

विजेंद्र सिंह हुड्डा कभी यूपी पुलिस का 5 लाख का इनामी रहा है. इसकी करीबी दीप्ति बहल आज भी 5 लाख की इनामी है। साल 2019 में विजेंद्र सिंह का नाम यूपी के चर्चित बाइक वोट घोटाले में आया था।

लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर समेत उत्तर प्रदेश के कई शहरों में बाइक वोट घोटाले में लगभग 118 एफआईआर दर्ज हुई थी. बाद में इसकी जांच यूपी पुलिस की ईओडब्ल्यू यूनिट को दे दी गई।

पुलिस से बचने के लिए लंदन भाग गया था विजेंद्र

यूपी पुलिस को जब विजेंद्र सिंह की बाइक बोर्ड घोटाले में तलाशी थी तो यह लंदन भाग गया था।

बाद में 2022 में विजेंद्र सिंह ने कोर्ट से जमानत ले ली और उसके बाद मेरठ के रहने वाले विजेंदर ने हापुड़ के पिलखुआ में मोनाड यूनिवर्सिटी खोल दी और फर्जी डिग्री बनाकर बेचने लगा।

यह रैकेट बड़ी संख्या में छात्रों को चूना लगाकर भारी कमाई कर रहा था। एसटीएफ अब यूनिवर्सिटी से मिले डेटाबेस के जरिए बीते 2 सालों में दी गई एक एक डिग्री का ब्यौरा जुटा रही है, पुलिस अब तलाश करेगी कि फर्जी डिग्री लेने वाले यह लोग कौन थे और फर्जी डिग्री का इस्तेमाल कहां हुआ है।
इंदौर में अब भीख देने या लेने पर नहीं होगा केस… फिर बढ़ने लगी भिखारियों की संख्या
अगर पकड़े गए दोबारा शराब की तस्करी में, तो होगी संपत्ति की जब्ती: गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा ऐलान
Russia Ukraine War : अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा रूस-यूक्रेन जंग नहीं रूका तो तृतीय विश्व युद्ध पक्का…!
“भाषा पर संयम न रखने वाले अधिकारियों पर करें कार्रवाई, नहीं तो मैं करूंगा”- छत्तीसगढ़ अफसरों पर भड़के CM विष्णुदेव साय, आज कलेक्टर तो कल SP की लगेगी Class
Goat Theft Case : साहब! पहले बकरा चोरी किया, फिर पकाकर खा गए… शिकायत सुनकर पुलिस भी दंग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

WhatsApp Account Ban Avoid Tips
WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : अकाउंट पर…

Raigarh House Theft : सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

Raigarh House Theft : घटना के बाद लक्ष्मी…

अस्थायी गौठान में दो दिन में 30 मवेशियों की मौत, चारा-पानी की व्यवस्था पर उठे सवाल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक अस्थायी गौठान…

एशियन गेम्स में भारत का दमदार प्रदर्शन, स्क्वॉश में चीन को हराया; कुराश में पदक पक्का

एशियन गेम्स 2026 के नौवें दिन भारत ने…

Raipur Family Triple Murder Case
Raipur Family Triple Murder Case : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मारा, फिर खुद पर किया हमला

Raipur Family Triple Murder Case :पुलिस ने मृतकों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?