CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भ्रष्टाचार के मामले में मान सरकार का अपने ही MLA पर एक्शन, किया गिरफ्तार

भ्रष्टाचार के मामले में मान सरकार का अपने ही MLA पर एक्शन, किया गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
23/05/2025
Share

सीजी भास्कर 23 मई पंजाब की भगवंत मान सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है. दरअसल, आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा के खिलाफ कुछ शिकायतें मिली थीं, जिसमें उन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया था. इस आरोपों के बाद अब सरकार ने उनके खिलाफ विजलेंस ने छापेमारी की है.

जानकारी के मुताबिक, पंजाब सरकार के अधिकारी मामले की जांच के लिए सुबह रमन अरोड़ा के घर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने घर की तलाशी ली, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि, गिरफ्तारी के बाद उन्हें किस पुलिस स्टेशन ले जाया जाएगा इसकी अभी जानकारी सामने नहीं आई है.दरअसल, कुछ शिकायतें सरकार तक पहुंची थीं, जिसमें रमन अरोड़ा पर नगर निगम अधिकारियों से जालंधर के लोगों को झूठे नोटिस भेजने का आरोप लगाया गया था. इन नोटिसों के चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ी. आरोप है कि रमन अरोड़ा लोगों से पैसे लेकर उन नोटिसों को वापस करवाता था. वहीं, कुछ दिन पहले ही पंजाब सरकार ने उनको मिली सुरक्षा वापस ले ली थी.

जालंधर सेंट्रल से आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा सिक्योरिटी वापस होने के बाद बिना किसी सुरक्षा घेरे में थे. राज्य सरकार या पुलिस अधिकारियों ने इस कदम के पीछे कोई कारण सार्वजनिक नहीं दिया था. अरोड़ा ने कारण बताने से भी इनकार कर दिया था, जिससे राजनीतिक हलकों में अटकलें लगाई जा रही थीं कि आखिर सत्ताधारी पार्टी को किस बात पर गुस्सा आया और विधायक को उनकी सुरक्षा पूरी तरह वापस लेने के कारण शर्मिंदा होना पड़ा.सिक्योरिटी वापस होने पर क्या बोले थे अरोड़ा?अरोड़ा के पास विधायकों के साथ तैनात किए जाने वाले गनमैन से तीन गुना ज्यादा गनमैन थे.

हालांकि 13 मई को उनका सुरक्षा कवर वापस लिया गया, तो उनके पास एक भी गनमैन नहीं बचा था. उस दिन, अरोड़ा ने कहा था कि उन्हें बताया गया कि ऊपर से आदेश है और उन्होंने सभी सुरक्षाकर्मियों को वापस भेज दिया.

जब उनसे उनके साथ गनमैन की संख्या और मौजूदा स्थिति के बारे में पूछा गया था तो अरोड़ा ने बताया था कि उनके पास 14 गनमैन थे, लेकिन अब कोई नहीं है.कारण के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा था कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन सुरक्षा वापस लिए जाने के बावजूद वे अपनी पार्टी और सरकार के साथ हैं. उन्होंने आरोप लगाया था कि वे कांग्रेस के लोग हैं और उन्होंने उनकी छवि खराब करने की कोशिश की

Sexual Harassment Case : संगीतकार सचिन संघवी यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार
नागपुर में दर्दनाक हादसा: कुचलने के बाद मदद के बहाने गाड़ी से फेंका गया घायल व्यक्ति
जम्मू के 5 जिलों से हजारों लोगों को किया गया शिफ्ट, CM उमर अब्दुल्ला ने निवासियों को दी सख्त सलाह
‘ठाकुर जी का कॉरिडोर बने लेकिन…’, अब बांके बिहारी मंदिर के सेवायतों और पुजारियों ने की ये मांग
शिप्रा एक्सप्रेस के एसी कोच में अटेंडर सादिक पठान ने महिला से की छेड़छाड़, यात्रियों ने जमकर पीट दिया…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rajiv Shukla reached the Congress headquarters : नेताओं से की मुलाकात

Rajiv Shukla reached the Congress headquarters

District members and sarpanches protest against the administration : 10 दिन में मांगें पूरी नहीं हुईं तो तालाबंदी की चेतावनी

District members and sarpanches protest against the administration

Rumors of petrol running out in Raipur create panic : फ्यूल स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, बिलासपुर के 13 पेट्रोल पंप हुए ड्राई

Rumors of petrol running out in Raipur create…

Opium smuggling gang busted : झारखंड से लाकर शहर में खपाते थे नशा

Opium smuggling gang busted

Inter-state theft gang busted : छत्तीसगढ़ पुलिस ने राजस्थान से मास्टरमाइंड को दबोचा, 4 बड़ी चोरियों का खुलासा

Inter-state theft gang busted

You Might Also Like

घटना दुर्घटनाराज्य

मैनपुरी में सात मंजिला मशरूम प्लांट में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान – आसपास के जिलों से बुलाई गईं दमकल गाड़ियां

10/08/2025
Ied Defused
अपराध

Ied Defused : नक्सलियों की साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने किया IED डिफ्यूज

17/03/2025
घटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

थाना में प्रापर्टी डीलर भाजपा नेता से गाली गलौज-मारपीट, विधायक महापौर पार्षद भी पहुंचे थाना, जमकर हंगामा, आधी रात DCP भी पहुंचे, दो इंस्पेक्टर सहित कई पुलिस कर्मी किए सस्पेंड

16/01/2025
अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Phoolbasan Yadav kidnapping case : कांग्रेस ने गृहमंत्री से मांगा इस्तीफा, सुशील आनंद शुक्ला का हमला

06/05/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?