सीजी भास्कर, 21 सितंबर। रायपुर रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई के बावजूद ट्रेनों के अंदर अनधिकृत वेंडिंग का मामला सामने (Raipur Railway Station) आया है। रविवार को स्लीपर कोच में बिना अनुमति वेंडर पानी और चना बेचते मिले।

यह भी पढ़ें: Learning License : लर्निंग लाइसेंस से पहले 10 वीडियो देखना जरूरी, 10 सवालों में 6 सही हुए तभी मिलेगी अनुमति
स्लीपर कोच में मिला वेंडर Raipur Railway Station
आजाद हिंद एक्सप्रेस के एस-1 कोच में एक वेंडर प्रतिबंधित ब्रांड का पानी बेचता मिला। पूछताछ में उसने पेंट्रीकार कर्मचारियों के कहने पर पानी बेचने की बात कही। इसके बाद पहुंची दूसरी ट्रेन के स्लीपर कोच में भी एक वेंडर चना बेचता मिला।
2268 मामलों में कार्रवाई
रेल मंडल के अनुसार 15 सितंबर तक अनधिकृत वेंडिंग के 2268 मामलों में कार्रवाई की जा चुकी है। इसके बावजूद ट्रेनों के अंदर वेंडर मिलने से निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Canada Plane Crash : कनाडा में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान विमान हादसा, दो भारतीय छात्रों की मौत
यात्री अनधिकृत वेंडिंग या अधिक कीमत वसूली की शिकायत रेल मदद, 139, टिकट चेकिंग स्टाफ या आरपीएफ से कर सकते हैं।
खबरें और भी हैं…Bilaspur Crime : गणेश उत्सव में डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, तलवार और लाठी से हमला; युवक की मौत


