CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » शादी में DJ पर डांस कर रही ताई की ऐसी हालत देख चीख पड़ी दुल्हन, पलक झपकते ही मातम में बदल गईं खुशियां

शादी में DJ पर डांस कर रही ताई की ऐसी हालत देख चीख पड़ी दुल्हन, पलक झपकते ही मातम में बदल गईं खुशियां

By Newsdesk Admin
17/02/2025
Share

सीजी भास्कर, 17 फरवरी। शादी का जश्न, मातम में बदल गया। शादी के एक कार्यक्रम के दौरान डीजे पर डांस कर रही दुल्हन की ताई की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि वे पूर्ण रूप से स्वस्थ थीं। प्रारंभिक रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ था।

आपको बता दें कि आगरा के फतेहपुर सीकरी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम टीकरी में भतीजे की शादी में डीजे पर डांस करते समय हार्ट अटैक से महिला की मृत्यु हो गई। घटना से शादी समारोह के रंग में भंग पड़ गया। घटना से पूर्व वरमाला का कार्यक्रम संपन्न हो चुका था। टीकरी निवासी सुखबीर सिंह की बेटी की बारात शनिवार को गांव दूरा स्थित बांके बिहारी आदित्य पैलेस मैरिज होम पहुंची थी। बारात की अगवानी, दावत एवं मांगलिक कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हो रहे थे। अधिकांश वाराती दावत के पश्चात वापस जा चुके थे। वरमाला कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात स्टेज पर फोटो सेशन के दौरान कुछ महिलाएं डीजे पर डांस कर रही थीं। दुल्हन की ताई 45 वर्षीय राम धकेली पत्नी विजेंद्र सिंह डीजे पर डांस कर रही थीं। डांस करते-करते सीने में तेज दर्द होने पर राम धकेली सीना पड़कर डीजे के पास अचेत हो गईं। घटना से डांस करने वालों और वहां मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। पीड़िता को भरतपुर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने जांच कर महिला को मृत घोषित कर दिया।

CG शराब घोटाले में चैतन्य बघेल की भूमिका का ED ने किया खुलासा, कल स्पेशल कोर्ट में पेश करेगी ईडी
CG News : शराब घोटाला के दागी अफसरों से हो रही पूछताछ, 20 में से 15 अफसर के बयान हुए रिकॉर्ड, 172 करोड़ की कमाई का आरोप
13th National Gatka Championship 2025: भिलाई में सिख वीरता की झलक, 12 राज्यों के 500 खिलाड़ी दिखा रहे मार्शल आर्ट का जलवा
NEET Exam 2024: जोधपुर के आयुर्वेद विश्वविद्यालय तक पहुंची NEET यूजी की जांच, CBI ने की छात्रों से पूछताछ
मां के लिए सेक्टर-9 से दवा लेकर घर लौट रहे भिलाई के युवक का मोबाइल-कैश लूटने वाले रिसाली और हास्पीटल सेक्टर के 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rural Protest
Rural Protest : सड़क बनी ‘तालाब’, बीच सड़क पर बैठकर नहाने लगा ग्रामीण

सीजी भास्कर, 01 जुलाई :  जांजगीर-चांपा जिले के…

Iron Theft BSP
Iron Theft BSP : बीएसपी में कथित लोहा चोरी पर विधानसभा तक पहुंची लड़ाई, विधायक रिकेश सेन ने सीबीआई जांच की मांग की

भिलाई नगर, 01 जुलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र में…

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: राजनांदगांव में शिकायत दर्ज होने के बाद था फरार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

राजनांदगांव के घुमका थाना पुलिस ने शादी का…

Tribal Welfare Committee
Tribal Welfare Committee : आदिवासी हितों के मामलों के समाधान के लिए बनेगी उच्च स्तरीय समिति

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। अनुसूचित जनजाति वर्ग से…

WhatsApp Username Feature
WhatsApp Username Feature : बिना मोबाइल नंबर बताए भी कर सकेंगे चैट, प्राइवेसी बढ़ाने वाला बड़ा अपडेट जल्द होगा लॉन्च

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। दुनिया के सबसे लोकप्रिय…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?