सीजी भास्कर, 21 सितंबर। पति के इलाज के लिए लिए गए 20 हजार रुपए का कर्ज और ब्याज चुकाने के बाद भी अतिरिक्त रकम मांगने का मामला (Bhilai Crime) सामने आया है। आरोप है कि पैसे देने से इनकार करने पर महिला और उसके बेटे को घर ले जाकर मारपीट की गई।
मामले में भिलाई भट्ठी पुलिस ने पूजा राव, चंदन राव और प्रवीण शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: Chakradhar Samaroh : चक्रधर समारोह की शाम रही सुरमयी, कथक और शास्त्रीय नृत्य ने बांधा समां
इलाज के लिए लिया था कर्ज Bhilai Crime
सुपेला निवासी रेखा ताण्डी ने 19 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई। महिला के अनुसार पति के इलाज के लिए उसने पूजा राव से 20 हजार रुपए उधार लिए थे। उसने मूल रकम के साथ ब्याज भी चुका दिया था, लेकिन इसके बाद भी अतिरिक्त पैसे मांगे जाने लगे।
घर ले जाकर मारपीट का आरोप
शिकायत के मुताबिक पूजा राव इलाज कराने के नाम पर महिला को अपने घर (Bhilai Crime) ले गई। वहां चंदन राव और प्रवीण शर्मा भी मौजूद थे। आरोप है कि तीनों ने महिला और उसके बेटे से पैसे मांगे और इनकार करने पर गाली-गलौज व मारपीट की। जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।
यह भी पढ़ें: Raipur Railway Station : कार्रवाई के बाद भी ट्रेनों में अवैध वेंडिंग, स्लीपर कोच में बिक रहा पानी और चना
पुलिस ने पूजा राव के घर से शिकायतकर्ता का कोरा चेक और संबंधित दस्तावेज बरामद किए। पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
खबरें और भी हैं…Learning License : लर्निंग लाइसेंस से पहले 10 वीडियो देखना जरूरी, 10 सवालों में 6 सही हुए तभी मिलेगी अनुमति


