सीजी भास्कर, 21 सितंबर। 41वें अंतरराष्ट्रीय चक्रधर समारोह के सातवें दिन रायगढ़ में कला और संगीत की खूबसूरत प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन (Chakradhar Samaroh) मोह लिया। केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
उन्होंने गायक अमित साना, पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ और गुरु भूपेंद्र बरेठ समेत कलाकारों को सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें: Raipur Railway Station : कार्रवाई के बाद भी ट्रेनों में अवैध वेंडिंग, स्लीपर कोच में बिक रहा पानी और चना
कथक और शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति Chakradhar Samaroh
पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ के निर्देशन में रायगढ़ कथक घराने के कलाकारों ने शिव वंदना से प्रस्तुति की शुरुआत की। करीब 10 कलाकारों ने लय, ताल और भावाभिनय का सुंदर प्रदर्शन किया।
इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के विद्यार्थियों ने ओडिसी, भरतनाट्यम और कथक की प्रस्तुतियां (Chakradhar Samaroh) दीं। युवा कथक नृत्यांगना अश्विका साव ने लखनऊ घराने की कथक शैली में शिव वंदना प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं।
यह भी पढ़ें: Learning License : लर्निंग लाइसेंस से पहले 10 वीडियो देखना जरूरी, 10 सवालों में 6 सही हुए तभी मिलेगी अनुमति
अमित साना की गायकी ने जमाया रंग
इंडियन आइडल के पहले सीजन के उपविजेता गायक अमित साना ने लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति दी। उनकी गायकी के दौरान समारोह स्थल देर रात तक तालियों से गूंजता रहा।
खबरें और भी हैं : Canada Plane Crash : कनाडा में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान विमान हादसा, दो भारतीय छात्रों की मौत


