CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mainpat Mahotsav 2026 : कनिका कपूर की धमाकेदार प्रस्तुति के साथ मैनपाट महोत्सव 2026 का भव्य समापन

Mainpat Mahotsav 2026 : कनिका कपूर की धमाकेदार प्रस्तुति के साथ मैनपाट महोत्सव 2026 का भव्य समापन

By Newsdesk Admin
16/02/2026
Share

सीजी भास्कर, 16 फरवरी। जिले में 13 से 15 फरवरी तक आयोजित तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव 2026 का भव्य समापन रविवार को उत्साह, उल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ सम्पन्न (Mainpat Mahotsav 2026) हुआ। अंतिम दिवस के मुख्य आकर्षण के रूप में बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध गायिका कनिका कपूर की लाइव प्रस्तुति ने समापन समारोह को यादगार बना दिया।

कनिका कपूर ने अपने लोकप्रिय गीत “चिट्टियां कलाइयां”, “बेबी डॉल”, “यार ना मिले” सहित कई सुपरहिट बॉलीवुड गीतों की प्रस्तुति दी, जिस पर हजारों की संख्या में उपस्थित दर्शक झूम उठे। महोत्सव स्थल तालियों और उत्साह से गूंजता रहा। कार्यक्रम में रायगढ़ के कलाकार राकेश शर्मा ने भक्ति, सूफी एवं लोकगीतों की प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजी रंगारंग संध्या
महोत्सव की अंतिम शाम गीत-संगीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों से सराबोर (Mainpat Mahotsav 2026) रही। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रस्तुत शिव भजन एवं शिव ताण्डव नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहे, जिन्होंने आध्यात्मिक वातावरण का सृजन किया

स्थानीय कलाकारों में राहुल मण्डल, मानवी भगत, जय किशन विश्वास, शिवम सिन्हा सहित अन्य प्रतिभाओं ने अपनी सशक्त प्रस्तुतियों से दर्शकों की सराहना प्राप्त की। अन्य जिलों से आए कलाकारों में कोरिया जिले के सचिन्द्र कुमार एवं मनेन्द्रगढ़ की जसमीत कौर ने गीत-संगीत की मनमोहक प्रस्तुति दी।
बिलासपुर की नृत्यांगना ज्योति श्री वैष्णव ने कत्थक नृत्य की उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर शास्त्रीय नृत्य की गरिमा को मंच पर साकार किया।आनंद कुमार गुप्ता मदारी आर्ट ग्रुप द्वारा प्रस्तुत भजन, संगीत एवं लोकनृत्य ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। विविध सांस्कृतिक विधाओं का समावेश महोत्सव को बहुरंगी और बहुआयामी स्वरूप प्रदान करता रहा।

कवि सम्मेलन में गूंजी ओज और हास्य की स्वर लहरियां
महोत्सव के अंतिम दिन आयोजित कवि सम्मेलन ने साहित्य प्रेमियों को विशेष आनंद प्रदान किया। जिले के ख्यातिप्राप्त कवियों ने ओज, श्रृंगार, हास्य और व्यंग्य रस से परिपूर्ण कविताओं (Mainpat Mahotsav 2026) का पाठ किया। ओजपूर्ण रचनाओं ने जहां देशभक्ति और उत्साह का संचार किया, वहीं हास्य कविताओं ने दर्शकों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया।

कवि सम्मेलन में विनोद हर्ष, संतोष सरल, देवेंद्र नाथ दुबे, अंचल सिन्हा, योगेन्द्र गहरवार, राजेश पाण्डेय, आशा पांडे, पूनम दुबे, प्रकाश कश्यप, माधुरी जायसवाल, सपन सिन्हा, मुकुंद लाल साहू, अनीता मंदिलवार, कृष्णकांत पाठक, राजेन्द्र विश्वकर्मा एवं रंजीत सारथी ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक विविधता, स्थानीय कला, साहित्य और मनोरंजन का अद्भुत समागम देखने को मिला।

Rajya Sabha Election CG : दो सीटों के लिए BJP ने भेजा 7 नामों का पैनल, जातीय संतुलन साधने पर फोकस
AI Tiger Identification : छत्तीसगढ़ के इंद्रावती टाइगर रिजर्व में एआई करेगा बाघों की पहचान, शिकारियों की निगरानी भी रखेगा सिस्टम
CG Breaking : छत्तीसगढ़ के 12 जिलों को मिले 13 डिप्टी कलेक्टर, नवीन पदस्थापना आदेश जारी
रायपुर में शाल्मली की परफॉर्मेंस का धमाल ‘हल्ला मचाए रे’ पर झूमे फैंस, CCPL सीजन-2 का शानदार आगाज
Weather Update : लौटा नहीं, वापस आ गया मानसून… अगले चार दिनों तक छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, पढ़ें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Police Negligence
Police Negligence : कोतवाली से फरार हुई चोरी की आरोपी महिला, लापरवाही पर 3 आरक्षक सस्पेंड

सीजी भास्कर, 09 जुलाई :  पुलिस लापरवाही (Police…

Akash Kashyap Murder
Akash Kashyap Murder : पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला बड़ा राज, आकाश कश्यप की मौत के मामले में पुलिस ने उठाया बड़ा कदम

रिपोर्टर - आशुतोष सिंह राजपूत सीजी भास्कर, 09…

IAS Transfer
IAS Transfer : दो महीने में हटा दिए गए GPM कलेक्टर, सरकार ने बदले 5 IAS अफसर

सीजी भास्कर, 09 जुलाई :  आईएएस ट्रांसफर (IAS…

Education Session
Education Session : सरकार ने बदल दिया पूरा शिक्षा कैलेंडर, अब छत्तीसगढ़ में इस तारीख से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

एजुकेशन सेशन (Education Session) को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार…

School Admission
School Admission : छत्तीसगढ़ में पहली कक्षा में एडमिशन के लिए 6 साल उम्र जरूरी, सरकार ने बदले नियम

सीजी भास्कर, 09 जुलाई :  स्कूल एडमिशन (School…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?