CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chakradhar Samaroh 2026 : रायगढ़ में 10 दिन सजेगा कला-संस्कृति का मंच, 42 प्रस्तुतियां होंगी

Chakradhar Samaroh 2026 : रायगढ़ में 10 दिन सजेगा कला-संस्कृति का मंच, 42 प्रस्तुतियां होंगी

By Newsdesk Admin
25/08/2026
Share
Chakradhar Samaroh 2026 : रायगढ़ में 10 दिन सजेगा कला-संस्कृति का मंच, 42 प्रस्तुतियां होंगी
Chakradhar Samaroh 2026 : रायगढ़ में 10 दिन सजेगा कला-संस्कृति का मंच, 42 प्रस्तुतियां होंगी

रायगढ़, 25 अगस्त : रायगढ़ में चक्रधर समारोह (Chakradhar Samaroh 2026) का आयोजन 14 से 23 सितंबर तक रामलीला मैदान में किया जाएगा। दस दिवसीय इस सांस्कृतिक आयोजन में छत्तीसगढ़ की लोक एवं शास्त्रीय कलाओं के साथ देशभर की विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं की प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी। समारोह में कुल 42 प्रस्तुतियां प्रस्तावित हैं, जिनमें 24 प्रस्तुतियां रायगढ़ और छत्तीसगढ़ के कलाकारों की होंगी।

Contents
  • देश-प्रदेश के नामी कलाकार होंगे शामिल
  • स्थानीय कलाकारों को मिलेगा प्रमुख मंच
  • बस्तर से रायपुर तक दिखेगी लोक संस्कृति
  • देशभर की शास्त्रीय कलाओं का संगम
  • लोक संगीत और वादन भी रहेगा आकर्षण

 

यह भी पढ़ें :  Social Media Reach : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में डिजिटल पकड़ का अंतर, भूपेश बघेल सबसे आगे

 

देश-प्रदेश के नामी कलाकार होंगे शामिल

चक्रधर समारोह (Chakradhar Samaroh 2026) में देश और प्रदेश के कई प्रतिष्ठित कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। पद्मश्री रामलाल बरेठ के निर्देशन में कथक की विशेष प्रस्तुति होगी। वहीं पंडवानी की चर्चित कलाकार पद्मश्री डॉ. उषा बारले प्रस्तुति देंगी। पद्मश्री भारती बंधु सूफी और कबीर गायन तथा पद्मश्री अनुज शर्मा छत्तीसगढ़ी लोक कला की प्रस्तुति देंगे। विशेष काव्य संध्या में पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा सहित देश के वरिष्ठ कवि शामिल होंगे।

 

यह भी पढ़ें : यूथ कांग्रेस चुनाव से पहले NSUI नियुक्तियों पर रोक, बिलासपुर में गुटबाजी का असर

 

स्थानीय कलाकारों को मिलेगा प्रमुख मंच

समारोह की शुरुआत वेदमणि महाराज के शिष्यों की पारंपरिक गणेश वंदना से होगी। इसके बाद रायगढ़ की कथक परंपरा से जुड़े कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। पद्मश्री रामलाल बरेठ के मार्गदर्शन में भूपेंद्र बरेठ एवं समूह, विभूति शर्मा, वासंती वैष्णव एवं समूह और नृत्यांजलि कथक बनारस घराने की प्रस्तुतियां देंगे।

राकेश शर्मा सूफी गायन पेश करेंगे, जबकि सोनू गुप्ता एवं ग्रुप छत्तीसगढ़ी लोक संगीत की प्रस्तुति देंगे। आयोजन में स्थानीय कलाकारों के साथ प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को भी मंच प्रदान किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : Govinda-Sunita Dispute : गोविंदा-सुनीता विवाद पर कश्मीरा शाह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं सुनीता के साथ हूं

 

बस्तर से रायपुर तक दिखेगी लोक संस्कृति

चक्रधर समारोह (Chakradhar Samaroh 2026) में बस्तर अकादमी ऑफ डांस, आर्ट्स एंड लिटरेचर के कलाकार बस्तर की लोक एवं आदिवासी संस्कृति प्रस्तुत करेंगे। गरियाबंद के भूपेंद्र साहू छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य और रायपुर की तरुणा साहू पंडवानी पेश करेंगी। पायल साहू, अनुराग शर्मा और लहरगंगा पुनरिक साहू लोक संगीत की प्रस्तुतियां देंगे।

इंडियन आइडल फेम अमित साना के सुगम गायन के साथ इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के विद्यार्थी सामूहिक नृत्य प्रस्तुत करेंगे। प्रो. डॉ. लवली शर्मा सितार वादन करेंगी। सारंगढ़ की दीक्षा रथ ओडिसी, बिलासपुर की श्वेता नायक कुचिपुड़ी तथा रायपुर और बिलासपुर के कलाकार कथक की प्रस्तुति देंगे।

 

यह भी पढ़ें : Dada Gurudev Iktisa Mahotsav : 26 अगस्त से 11 दिवसीय महोत्सव, 27 मंडलों के बीच होगी महाभक्ति प्रतियोगिता

 

देशभर की शास्त्रीय कलाओं का संगम

समारोह में देश के अलग-अलग राज्यों के कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। केरल के गुरु कोट्टक्कल नंदकुमारन नायर कथकली और मणिपुर की डॉ. मंजू इलंगबम मणिपुरी नृत्य प्रस्तुत करेंगी। दिल्ली की टी. लक्ष्मी रेड्डी कुचिपुड़ी, जबकि चेन्नई की श्रीविद्या शैलेश और बेंगलुरु की शिवरंजनी हरीश भरतनाट्यम पेश करेंगी।

ओडिशा और दिल्ली के कलाकार ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति देंगे। भुवनेश्वर के कलाकार गोटीपुआ कला पेश करेंगे। वहीं कोलकाता, दिल्ली और बनारस से आने वाले कलाकार कथक की प्रस्तुतियों से दर्शकों को रूबरू कराएंगे।

 

यह भी पढ़ें : NSUI News : 48 घंटे में बदला NSUI का फैसला, 9 नियुक्तियां रद्द होने से संगठन की अंदरूनी राजनीति पर उठे सवाल

 

लोक संगीत और वादन भी रहेगा आकर्षण

राजस्थान के बाड़मेर की स्टार्क सोसाइटी राजस्थानी लोक संगीत की प्रस्तुति देगी। जबलपुर का संस्कार कला संघ नृत्य नाटिका पेश करेगा। दिल्ली के निशित गंगानी तबला वादन करेंगे। वृंदावन का माधवरस बैंड और बनारस का त्रिवेणी संगम संतूर, पखावज और तबले के संगम की प्रस्तुति देगा।

दस दिनों तक चलने वाले चक्रधर समारोह (Chakradhar Samaroh 2026) में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक कला, लोक संस्कृति और देशभर की शास्त्रीय विधाओं को एक ही मंच पर देखने का अवसर मिलेगा। आयोजन के जरिए स्थानीय कलाकारों को व्यापक मंच मिलने के साथ रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को भी राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Kasdol Fire : कसडोल में कपड़ों की दुकान बनी आग का गोला, दो घंटे तक जूझी फायर ब्रिगेड, 50 लाख से ज्यादा का नुकसान

 

 

Amrit Mission Phase-2 Garden : रायपुर पश्चिम को मिलेगा 9 करोड़ का आधुनिक ग्रीन स्पेस
विधायक रिकेश सेन नगर पालिका चुनाव के लिए दुर्ग संभाग के प्रभारी नियुक्त, चुनाव संयोजन टीम में कुल 9 लोग शामिल, देखिए किसे मिली नई जिम्मेदारी
Durg Vishakhapatnam Breaking : ट्रायल रन के दौरान वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, तीन कोच के शीशे टूटे, पार्षद के भाई समेत 5 बदमाश गिरफ्तार
RERA Update : छत्तीसगढ़ रेरा ने घर खरीदारों को किया अलर्ट, खरीदारों को दी ये चेतावनी…!
DPI Circular Controversy : डीपीआई के निर्देश के खिलाफ शिक्षक संगठनों का विरोध, आदेश को बताया अव्यवहारिक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mahtari Vandan Yojana : आज 67 लाख महिलाओं को 631 करोड़, 31वीं किस्त का तोहफा
Mahtari Vandan Yojana : आज 67 लाख महिलाओं को 631 करोड़, 31वीं किस्त का तोहफा

छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए आज बड़ा दिन…

Heavy Rain Alert : कोरबा में 15 घंटे टापू पर फंसे 3 दोस्त, पुलिस ने बचाया; 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट
Heavy Rain Alert : कोरबा में 15 घंटे टापू पर फंसे 3 दोस्त, पुलिस ने बचाया; 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो…

Chakradhar Samaroh 2026 : रायगढ़ में 10 दिन सजेगा कला-संस्कृति का मंच, 42 प्रस्तुतियां होंगी
Chakradhar Samaroh 2026 : रायगढ़ में 10 दिन सजेगा कला-संस्कृति का मंच, 42 प्रस्तुतियां होंगी

रायगढ़ में चक्रधर समारोह (Chakradhar Samaroh 2026) का…

Social Media Reach : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में डिजिटल पकड़ का अंतर, भूपेश बघेल सबसे आगे
Social Media Reach : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में डिजिटल पकड़ का अंतर, भूपेश बघेल सबसे आगे

राजनीति का मैदान अब सिर्फ रैलियों और सभाओं…

Ganja Smuggling : गरियाबंद में 400 किलो गांजा जब्त, 2 करोड़ की खेप के साथ 5 गिरफ्तार
Ganja Smuggling : गरियाबंद में 400 किलो गांजा जब्त, 2 करोड़ की खेप के साथ 5 गिरफ्तार

गरियाबंद जिले में पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?