CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » चक्रधर समारोह-2025 में अबूझमाड़ के प्रसिद्ध मलखम्ब दल का होगा विशेष प्रदर्शन

चक्रधर समारोह-2025 में अबूझमाड़ के प्रसिद्ध मलखम्ब दल का होगा विशेष प्रदर्शन

By Newsdesk Admin
26/08/2025
Share
Abujhmad Malkhamb Team
Abujhmad Malkhamb Team

सीजी भास्कर, 26 अगस्त। छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने वाले अबूझमाड़ के मनोज प्रसाद के नेतृत्व वाला मलखम्ब दल आगामी 03 सितंबर को आयोजित होने वाले रायगढ़ में 40वें चक्रधर समारोह में अपनी विशेष प्रस्तुति देगा।

यह दल अपनी अद्वितीय कला, अनुशासन और कौशल के माध्यम से मलखम्ब की परंपरा को जीवंत रूप में प्रस्तुत करेगा।

अबूझमाड़ का यह दल केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे भारत का गौरव बन चुका है। वर्ष 2023 में इस दल ने देश के लोकप्रिय रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट में प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति अर्जित की थी।

उनके संतुलित और कौशलपूर्ण प्रदर्शन ने न केवल दर्शकों, बल्कि निर्णायकों को भी प्रभावित किया।

सांस्कृतिक पहचान के साथ-साथ इस दल ने खेल जगत में भी अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। वर्ष 2023 में भूटान में आयोजित विश्व मलखम्ब चैम्पियनशिप में दल के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक अर्जित किया।

इसके अलावा खेलो इंडिया गेम्स सहित विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी उन्होंने उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त की हैं।

सुदूर वनांचल अबूझमाड़ से निकलकर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों तक का यह सफर केवल प्रतिभा ही नहीं, बल्कि कठिन परिश्रम, समर्पण और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है।

चक्रधर समारोह 2025 में इस दल की प्रस्तुति न केवल दर्शकों के लिए मनोरंजक अनुभव होगी, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक समृद्धि का अद्वितीय परिचय भी प्रस्तुत करेगी।

मलखम्ब भारत का पारंपरिक खेल है, जिसमें खिलाड़ी ऊर्ध्वाधर खंभे या रस्सी पर योगासन और जिम्नास्टिक की मुद्राएं प्रस्तुत करते हैं। 

यह खेल शारीरिक शक्ति, संतुलन और लचीलेपन का उत्कृष्ट प्रदर्शन है।

मलखम्ब शब्द ‘मल्ल’ (पहलवान) और ‘खम्भ’ (स्तंभ) से मिलकर बना है। इसकी उत्पत्ति महाराष्ट्र में हुई और यह योग तथा कुश्ती के संयोजन से विकसित हुआ।

Raipur HSRP Camera Project: रायपुर में लगेंगे 184 हाईटेक स्कैनिंग कैमरे, अब तेज रफ्तार और नियम तोड़ने वाले होंगे पकड़ में
Mekahara Raipur surgery : चाकू से कटी मुख्य धमनी, मेकाहारा के डॉक्टरों ने समय से पहले लिख दी जिंदगी की नई कहानी
Illegal Paddy Storage : अवैध धान का भंडारण एवं बिक्री की सूचना के लिए टोल फ्री नम्बर जारी
सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी में नमाज कांड…हिन्दूवादी संगठनों का प्रदर्शन:कहा- अब तक नहीं हुई कार्रवाई, कुलपति को हटाकर NSS कोआर्डिनेटर को करें बर्खास्त
Chhattisgarh Petrol Diesel Update : नो टेंशन! छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का ‘फुल’ स्टॉक, अफवाहबाजों पर सरकार का हंटर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Liquor Scam : 3000 करोड़ के शराब घोटाले में ED का बड़ा दावा, बोरे में भरकर कांग्रेस भवन पहुंचता था पैसा

रायपुर, 13 अगस्त। छत्तीसगढ़ के कथित 3000 करोड़…

BJP Youth Strategy : बीजेपी का नया गेमप्लान! छत्तीसगढ़ में फर्स्ट टाइम वोटर्स पर नजर, युवा चेहरों को मिलेगा बड़ा रोल

सीजी भास्कर, 13 अगस्त : छत्तीसगढ़ भाजपा ने…

GST Exam
GST Exam : पदोन्नति परीक्षा में अंकों ने खड़े किए बड़े सवाल, ननकीराम कंवर ने फिर प्रधानमंत्री से की जांच की मांग

रायपुर में एक बार फिर सरकारी पदोन्नति परीक्षा…

Dhamtari Gambling
Dhamtari Gambling : स्ट्रीट लाइट के नीचे चल रहा था हार जीत का खेल, पुलिस पहुंची तो मच गई खलबली, 10 जुआरी पकड़े गए

धमतरी जिले के सिहावा इलाके में सार्वजनिक जगहों…

Raipur Flight Ticket : सस्ती टिकट के चक्कर में न पड़ें, 15 किलो सामान पर 10 हजार तक चार्ज!
Raipur Flight Ticket : सस्ती टिकट के चक्कर में न पड़ें, 15 किलो सामान पर 10 हजार तक चार्ज!

रायपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट में सफर करने वाले…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?