CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » शुभमन गिल के शतक से इंग्लैंड हैरान! जोनाथन ट्रॉट बोले- ‘वह विश्व स्तरीय खिलाड़ी, भविष्य उज्ज्वल है’

शुभमन गिल के शतक से इंग्लैंड हैरान! जोनाथन ट्रॉट बोले- ‘वह विश्व स्तरीय खिलाड़ी, भविष्य उज्ज्वल है’

By Newsdesk Admin
03/07/2025
Share

सीजी भास्कर 3 जुलाई ENG vs IND: भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 114 रन बनाए और टीम को 310/5 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट ने गिल की रणनीति, आत्मविश्वास और नेतृत्व की सराहना की है.जोनाथन ट्रॉट का मानना है कि बर्मिंघम टेस्ट मैच के पहले दिन कप्तान गिल की सोची-समझी रणनीति और हाव भाव में विश्व स्तरीय खिलाड़ी के लक्षण हैं, जिनका भविष्य उज्ज्वल नजर आता है

.25 साल के गिल ने 5 टेस्ट मैचों की मौजूदा सीरीज के पहले टेस्ट के बाद दूसरे टेस्ट में भी शतक जड़ा. ट्रॉट ने ‘जियो हॉटस्टार’ से कहा, ‘उनके हाव भाव और रन बनाने का तरीका सबसे अलग था. इंग्लैंड के गेंदबाजों के खिलाफ उनके नियंत्रण ने ड्रेसिंग रूम को संदेश दिया कि वह जिम्मेदारी ले रहे हैं और आगे बढ़कर नेतृत्व कर रहे हैं.’उन्होंने कहा, ‘उनकी मंशा साफ थी- मैं क्रीज पर टिका रहूंगा और कल फिर से खेलूंगा. मैं सुनिश्चित करूंगा कि हम जीत की स्थिति में पहुंचें. वह विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं, जिनका भविष्य उज्जवल है.’ट्रॉट ने आगे कहा, ‘ऐसी योजना को आत्मविश्वास के साथ अमल में लाना, जो जरूरी नहीं कि किताबों के मुताबिक हो, लेकिन विरोधी टीम पर बढ़त दिलाए, यह काबिल-ए-तारीफ है.

एक कप्तान के रूप में इसका असर सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि ड्रेसिंग रूम में बैठी टीम पर भी पड़ता है.’ट्रॉट ने गिल की पारी की खास बातों में से एक यह बताई कि उन्होंने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्राइडन कार्स और क्रिस वोक्स का सामना अलग-अलग तरीके से किया. उन्होंने कहा, ‘कार्स की गति वोक्स से थोड़ी ज्यादा है, लेकिन जो बात सबसे प्रभावशाली है, वह यह है कि गिल को दोनों के खिलाफ कैसे खेलना है, इसकी गहरी समझ है.’ट्रॉट ने कहा, ‘उन्हें (गिल को) पता था कि वोक्स स्टंप्स को निशाना बनाने की कोशिश करेंगे.

उनकी गेंदबाजी में तेज रफ्तार नहीं है. गिल ने इसके लिए एक योजना पहले से ही तैयार कर रखी थी. यह कोई ऐसी रणनीति नहीं थी जो उन्होंने उसी दिन सोची हो, बल्कि पहले से गहराई से विचार की गई रणनीति थी. यही बात अच्छे खिलाड़ियों को औसत खिलाड़ियों से और विश्वस्तरीय खिलाड़ियों को बाकी सभी से अलग बनाती है.’ट्रॉट ने माना, ‘गिल ने एक ठोस गेम प्लान तैयार किया है. उन्हें पता है कि कब और कहां रन बनाने हैं. इंग्लैंड उन्हें मुश्किल फील्ड सेटिंग्स से चुनौती देने की कोशिश करेगा… लेकिन कुल मिलाकर वह बेहद प्रभावशाली हैं. वह शानदार खिलाड़ी हैं.’

Shahid Afridi on Mohsin Naqvi:शाहिद आफरीदी का बड़ा बयान – मोहसिन नकवी को इस्तीफा देने की सलाह
U19 Asia Cup 2025 : अकेले पूरी टीम पर भारी पड़े 14 साल के वैभव सूर्यवंशी, अब अगला नंबर पाकिस्तान का…!
Rohit Sharma Sixes Record : क्या रोहित शर्मा फिर रचेंगे इतिहास? सिर्फ 41 रन जड़ते ही सचिन–विराट के स्पेशल क्लब में होगी एंट्री
India vs SA ODI Tickets : भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग आज से शुरू, इस दिन होगा दूसरा मुकाबला…
Vishnudeo Sai Meets Rajeev Shukla : छत्तीसगढ़ को मिलेगी क्रिकेट की अंतरराष्ट्रीय पहचान, नवा रायपुर स्टेडियम में जल्द होंगे इंटरनेशनल मैच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Post Office Fraud Sitapur : महिला के खाते से 14 लाख गायब, पासबुक अपडेट होते ही खुला राज, तत्कालीन सहायक पोस्टमास्टर पर केस
Post Office Fraud Sitapur : महिला के खाते से 14 लाख गायब, पासबुक अपडेट होते ही खुला राज, तत्कालीन सहायक पोस्टमास्टर पर केस

महिला के बचत खाते से 14 लाख रुपए…

Aniruddhacharya Statement : जहां मंदिर टूटे हैं वहां फिर मंदिर बनना चाहिए, जांजगीर पहुंचे अनिरुद्धाचार्य का बड़ा बयान
Aniruddhacharya Statement : जहां मंदिर टूटे हैं वहां फिर मंदिर बनना चाहिए, जांजगीर पहुंचे अनिरुद्धाचार्य का बड़ा बयान

प्रसिद्ध कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य के बयान (Aniruddhacharya Statement)…

Antara Shah Suicide Case : छात्रा आत्महत्या मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, ब्लैकमेलिंग का आरोप; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Antara Shah Suicide Case : छात्रा आत्महत्या मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, ब्लैकमेलिंग का आरोप; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित

बीए प्रथम वर्ष की छात्रा की आत्महत्या (Antara…

Dhamtari Nasha Mukt Gaon : शराब बेचते पकड़े गए तो 20 हजार जुर्माना, पीने-जुआ खेलने पर भी लगेगा अर्थदंड
Dhamtari Nasha Mukt Gaon : शराब बेचते पकड़े गए तो 20 हजार जुर्माना, पीने-जुआ खेलने पर भी लगेगा अर्थदंड

सीजी भास्कर, 15 सितंबर : छत्तीसगढ़ के एक…

GPM Wife Murder Case
GPM Wife Murder Case : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देखकर भड़का पति, चाकू से गले पर वार कर हत्या; झाड़ियों में फेंका शव

GPM Wife Murder Case : गौरेला थाने में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?