CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » विधायक Rikesh के प्रस्ताव पर भिलाईयंस को मिली होली की बड़ी सौगात, Supela में बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला “हार्स राइडिंग ट्रैक” वैशाली नगर में हर्ष की लहर, खेल प्रेमियों ने कहा – “Thanku विधायकजी”

विधायक Rikesh के प्रस्ताव पर भिलाईयंस को मिली होली की बड़ी सौगात, Supela में बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला “हार्स राइडिंग ट्रैक” वैशाली नगर में हर्ष की लहर, खेल प्रेमियों ने कहा – “Thanku विधायकजी”

By Newsdesk Admin
12/03/2025
Share

▶️ 1 करोड़ 10 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति, पहली किश्त हुई जारी

▶️ 2 करोड़ की लागत से सुपेला के प्रियदर्शनी परिसर में बनेगा स्केटिंग ट्रैक

▶️ शानदार स्वीमिंग पूल के लिए 5 करोड़ की मिल चुकी है प्रशासकीय स्वीकृति

सीजी भास्कर, 12 मार्च। घुड़सवारी सीखने से आत्मविश्वास और आत्म-सम्मान विकसित होता है, जब कोई सवार सीखता है कि कैसे आगे बढ़ना है और साथ ही सवारी प्रशिक्षक या खुद द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करता है, तो “मैं यह कर सकता हूँ” की भावनाएँ वास्तव में जीवन में प्रभाव डालती हैं। घुड़सवारी करना आसान नहीं है और हर कोई इसे नहीं कर सकता। एक कुशल घुड़सवार बनने का मतलब है कि आपके पास एक ऐसा कौशल है जो कई लोगों के पास नहीं है।

जी हां, हार्स राइडिंग के इसी कौशल को ध्यान में रखते हुए वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन की पहल पर छः महीने के भीतर छत्तीसगढ़ का पहला हार्स राइडिंग ट्रैक भिलाई के सुपेला स्थित प्रियदर्शनी परिसर में बनने जा रहा है।

आपको बता दें कि फरवरी महीने में दुर्ग जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद् बैठक में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने अपनी विधानसभा क्षेत्र के सुपेला प्रियदर्शनी परिसर में हार्स राइडिंग ट्रैक निर्माण का प्रस्ताव पेश कर ट्रैक संबंधित प्रोजेक्ट भी शासन को दिया था जिस पर 1 करोड़ 9 लाख 96 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। इस कार्य के लिए 43 लाख 98 हजार 400 रूपये की पहली किश्त राशि भी जारी कर दी गई है।

देखिए विडियो

विधायक रिकेश सेन ने बताया कि छत्तीसगढ़ का पहला शानदार हार्स राइडिंग ट्रैक सुपेला में तैयार किया जाएगा और 6 माह के भीतर इसे पूरा करने का लक्ष्य निश्चित किया गया है। उन्होंने कहा कि हार्स राइडिंग ट्रैक बनने से घुड़सवारी के सेटअप और इंफ्रास्ट्रक्चर का इंतजाम भिलाई में किया जाएगा जिससे यहां भिलाई-दुर्ग ही नहीं पूरे छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी प्रेक्टिस कर सकेंगे। इस संबंध में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा खेल मंत्री से चर्चा कर हार्स राइडिंग के अधीन हंटर/जंपर्स से लेकर रनिंग, ड्रेसेज, ड्राइविंग, इवेंटिंग, वॉल्टिंग, पोलो, ट्रेल क्लासेस, गैटेड प्रतियोगिताओं से लेकर रेनड काऊ और बैरल रेसिंग जैसे अनेक आयोजनों तथा प्रशिक्षण पर भी विचार किया जाएगा।

गौरतलब हो कि वैशाली नगर विधायक के प्रस्ताव पर सुपेला के प्रियदर्शनी परिसर क्षेत्र में ही लगभग 2 करोड़ की लागत से स्केटिंग ट्रैक और 5 करोड़ की लागत से स्वीमिंग पूल निर्माण को स्वीकृति मिल चुकी है। अब यहां 6 महीने के भीतर हार्स राइडिंग ट्रैक निर्माण होने के बाद बहुत जल्द भिलाई सुपेला का यह क्षेत्र स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित होगा। विधायक रिकेश सेन के इन तीन महत्वपूर्ण विकास कार्यों को प्रशासकीय स्वीकृति मिलने से जहां क्षेत्र में हर्ष की लहर है वहीं स्वीमिंग, हार्स राइडिंग और रोल स्केटिंग खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने श्री सेन का आभार व्यक्त किया है।

Drug Trafficking : आखिर किन इलाकों पर है पुलिस की खास नजर, बारिश शुरू होते ही तैयार हुई बड़ी घेराबंदी
Corruption Cases : सबसे ज्यादा शिकायतें आखिर किन विभागों के खिलाफ, पांच साल के आंकड़ों ने चौंकाया
Medical College Promotion Rules : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की सीधी भर्ती की अधिसूचना, प्रोफेसर पद अब केवल प्रमोशन से ही भरेंगे
Road accident while going to school : एक शिक्षिका की मौत, दूसरी गंभीर रूप से घायल
Pension Reform : NPS में होंगे 3 नए मॉडल… पेंशन, रिटायमेंट इनकम की मिलेगी गारंटी, होने जा रहा बड़ा बदलाव!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Digital Door Number : QR कोड फेल, 26 सेवाओं का दावा अधूरा; डिजिटल नंबर प्लेट बनी सिर्फ पहचान
Digital Door Number : QR कोड फेल, 26 सेवाओं का दावा अधूरा; डिजिटल नंबर प्लेट बनी सिर्फ पहचान

डिजिटल डोर नंबर प्लेट (Digital Door Number) के…

Stepmother Maintenance : 77 साल की सौतेली मां को हाई कोर्ट से राहत, बेटों को हर माह 9 हजार देने का आदेश
Stepmother Maintenance : 77 साल की सौतेली मां को हाई कोर्ट से राहत, बेटों को हर माह 9 हजार देने का आदेश

महिला को भरण-पोषण के अधिकार से वंचित नहीं…

Nepal Flood : चाय के लिए रुके तो बची जान, नेपाल की तबाही से बाल-बाल बचे रायपुर के दिनेश
Nepal Flood : चाय के लिए रुके तो बची जान, नेपाल की तबाही से बाल-बाल बचे रायपुर के दिनेश

नेपाल बाढ़ (Nepal Flood) के दौरान चाय पीने…

Onion and Sugar Prices : प्याज-शक्कर ने बढ़ाई टेंशन, रसोई का बजट बिगड़ा
Onion and Sugar Prices : प्याज-शक्कर ने बढ़ाई टेंशन, रसोई का बजट बिगड़ा

त्योहारों से पहले महंगाई ने आम लोगों की…

Pharmacy Admission : फार्मेसी कॉलेजों में एडमिशन शुरू, 1 सितंबर से काउंसलिंग
Pharmacy Admission : फार्मेसी कॉलेजों में एडमिशन शुरू, 1 सितंबर से काउंसलिंग

छत्तीसगढ़ के फार्मेसी कॉलेजों में प्रवेश का इंतजार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?