सीजी भास्कर, 14 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में आबकारी विभाग ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते (Sakti Illegal Liquor) हुए ग्राम कुरदा से एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के घर से 32.8 लीटर महुआ और देशी शराब बरामद हुई है। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें: Kusmi Tehsil Controversy : कुसमी तहसील में सूचना पट्ट पर विवाद, नायब तहसीलदार के तबादले की मांग, आंदोलन की चेतावनी
छद्म खरीदार से कराई शराब बिक्री की पुष्टि
आबकारी विभाग के मुताबिक, ग्राम कुरदा के वार्ड नंबर 5 निवासी श्याम यादव (29 वर्ष) के घर से अवैध शराब बिक्री की शिकायत मिली थी। इसके बाद टीम ने छद्म खरीदार के जरिए शराब खरीदकर बिक्री की पुष्टि की। फिर आरोपी के घर की रसोई में दबिश दी गई।
यह भी पढ़ें: Dhamtari Crime News : धमतरी में गणेश विसर्जन के दौरान मारपीट और तोड़फोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, शहर में निकाला जुलूस
बर्तन और जरीकेन में रखी थी महुआ शराब
तलाशी के दौरान एक स्टील के बर्तन में 26 लीटर महुआ शराब, पीले जरीकेन में 5 लीटर महुआ शराब और देशी प्लेन शराब के 10 पाव मिले। विभाग ने कुल 32.8 लीटर शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें: BSP Copper Theft : बीएसपी के कोक ओवन से कॉपर ट्यूब चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, बाइक समेत सामान जब्त
आबकारी विभाग की टीम ने की कार्रवाई
यह कार्रवाई कलेक्टर जयश्री जैन के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी नितिन शुक्ला के मार्गदर्शन में की गई। सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में टीम ने दबिश दी।
कार्रवाई में परिवीक्षाधीन आबकारी उपनिरीक्षक राशिल श्रीवास्तव, मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा, आरक्षक श्रवणकांत द्विवेदी और आबकारी विभाग के अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
खबरें और भी हैं…Bhilai Pocket Theft : शराब भट्ठी के पास जेबकटी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, स्कूटी व दस्तावेज बरामद


