सीजी भास्कर, 13 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा दावा (Chhattisgarh Liquor Scam) किया है। एजेंसी के मुताबिक, शराब सिंडिकेट से जुटाए गए 860 से 880 करोड़ रुपये रायपुर के शंकर नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पहुंचाए गए थे।
ED ने इस मामले में तत्कालीन कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के रायपुर स्थित दो फ्लैटों को अस्थायी रूप से अटैच किया है। इनकी कीमत करीब 9.06 करोड़ रुपये बताई गई है।

72 करोड़ रुपये के लेनदेन का भी दावा Chhattisgarh Liquor Scam
ED का आरोप है कि शराब घोटाले से जुड़े लेनदेन में रामगोपाल अग्रवाल के नियंत्रण में करीब 72 करोड़ रुपये थे। एजेंसी ने अपने दावों के समर्थन में डिजिटल रिकॉर्ड, कॉल डिटेल और दर्ज बयानों का हवाला दिया है।
यह भी पढ़ें: Raipur News : CM हाउस में घुसने की कोशिश, पुलिस से भिड़ा युवक; रायपुर में हिरासत में लिया गया
610 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति अटैच
एजेंसी के मुताबिक, साल 2019 से 2023 के बीच शराब सिंडिकेट ने 2,883 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध (Chhattisgarh Liquor Scam) कमाई की। इस मामले में अब तक 610 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्तियां अटैच, जब्त या फ्रीज की जा चुकी हैं।
खबरें और भी हैं
फिलहाल मामले की जांच जारी है। ED के ये आरोप हैं, जिन पर अंतिम फैसला न्यायिक प्रक्रिया के तहत होगा।


