CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Digital Arrest Cyber Fraud : रायपुर में 44 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रहा कारोबारी, फर्जी CBI-IPS अफसर बनकर 8.50 लाख की ठगी

Digital Arrest Cyber Fraud : रायपुर में 44 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रहा कारोबारी, फर्जी CBI-IPS अफसर बनकर 8.50 लाख की ठगी

By Newsdesk Admin
06/10/2026
Share
Digital Arrest Cyber Fraud
Digital Arrest Cyber Fraud : रायपुर में 44 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रहा कारोबारी, फर्जी CBI-IPS अफसर बनकर 8.50 लाख की ठगी

सीजी भास्कर, 06 अक्टूबर । रायपुर में कारोबारी को 44 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखकर 8 लाख 50 हजार रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। (Digital Arrest Cyber Fraud)
ठगों ने खुद को CBI और IPS अधिकारी बताकर कारोबारी को 6 करोड़ 80 लाख रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग में फंसने का डर दिखाया।

Contents
  • मनी लॉन्ड्रिंग के नाम पर कारोबारी को डराया : Digital Arrest Cyber Fraud
  • लगातार Video Call पर रहने का बनाया दबाव
  • ठगों की मांग पूरी करने के लिए बेचे सोने के जेवर : Digital Arrest Cyber Fraud
  • बैंक स्टेटमेंट और ट्रांजेक्शन रसीदें पुलिस को सौंपीं

यह भी पढ़ें : Mule Bank Accounts : दुर्ग में साइबर ठगी और सट्टे के नेटवर्क पर शिकंजा, 257 आरोपी गिरफ्तार

मनी लॉन्ड्रिंग के नाम पर कारोबारी को डराया : Digital Arrest Cyber Fraud

पीड़ित कारोबारी देवसिंह साहू, उम्र 66 साल, उरकुरा के बजरंग नगर के रहने वाले हैं और किराना दुकान चलाते हैं।

पुलिस के मुताबिक, 18 अगस्त को उन्हें एक महिला का फोन आया। महिला ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला बताते हुए उनकी बात आदित्य नाम के व्यक्ति से कराई।

इसके बाद बलराज सिंह नाम के व्यक्ति ने खुद को CBI अधिकारी बताया और पूछताछ शुरू कर दी। कुछ देर बाद वीडियो कॉल पर प्रदीप सिंह से बात कराई गई, जिसने खुद को IPS अधिकारी बताया।

यह भी पढ़ें : Dhamtari Police Cyber Awareness : स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी, विद्यार्थियों को नशे से लेकर साइबर ठगी तक से बचने का दिया बड़ा संदेश

Digital Arrest Cyber Fraud
Digital Arrest Cyber Fraud : रायपुर में 44 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रहा कारोबारी, फर्जी CBI-IPS अफसर बनकर 8.50 लाख की ठगी

लगातार Video Call पर रहने का बनाया दबाव

ठगों ने कारोबारी से कहा कि उनके नाम से ICICI बैंक में 6 करोड़ 80 लाख रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग हुई है। जेल भेजने और परिवार के सदस्यों को गिरफ्तार करने की धमकी देकर उन्हें डराया गया।

ठग हर घंटे वीडियो कॉल पर अपडेट देने का दबाव (Digital Arrest Cyber Fraud) बनाते थे। कारोबारी और उनकी पत्नी को लगातार वीडियो कॉल पर सामने बैठे रहने के लिए भी कहा गया।

इसके बाद 4 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच 9 बार में कुल 8 लाख 50 हजार रुपए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराए गए।

यह भी पढ़ें : Balodabazar Cyber Fraud Case : 5 हजार रुपए के लालच में बैंक खाता दूसरे को दिया, साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में हुआ इस्तेमाल

ठगों की मांग पूरी करने के लिए बेचे सोने के जेवर : Digital Arrest Cyber Fraud

पुलिस के मुताबिक, रकम जुटाने के लिए कारोबारी ने अपनी जमा-पूंजी के साथ सोने के जेवर भी बेच दिए।

लगातार पैसों की मांग से परेशान होकर 3 अक्टूबर को उन्होंने अपने छोटे भाई को पूरी बात बताई। भाई ने उन्हें समझाया कि यह साइबर ठगी का मामला हो सकता है।

यह भी पढ़ें : PhonePe Loan Scam : व्हाट्सएप मैसेज से साइबर ठगी का नया तरीका, रहें सतर्क

बैंक स्टेटमेंट और ट्रांजेक्शन रसीदें पुलिस को सौंपीं

इसके बाद 4 अक्टूबर को खमतराई थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पीड़ित ने पुलिस को बैंक स्टेटमेंट, चैट, मैसेज और ट्रांजेक्शन की रसीदें भी सौंपी हैं।

फिलहाल पुलिस ने मामला (Digital Arrest Cyber Fraud) दर्ज कर बैंक खातों और पैसों के ट्रांजेक्शन की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : Sambit Patra WhatsApp hacked : बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने लोगों से मांगे गए ₹55 हजार, बढ़ा साइबर ठगी का खतरा

ख़बरें और भी हैं : Cyber Fraud Case  : 8.65 करोड़ की साइबर ठगी का फरार आरोपी भिलाई से गिरफ्तार

ससुर ने बहू से खाना मांगा तो मुंह पर मुंह पर फेंका, गुस्साए ससुर ने कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, शरीर के टुकड़े कर नदी में फेंक दिया
Ancient Manuscript Discovery : छत्तीसगढ़ में मिला 375 साल पुराना ज्ञान का खजाना, 38 दुर्लभ पांडुलिपियों ने खोले इतिहास के नए द्वार
Heavy Rain Alert : बलौदाबाजार में बारिश का कहर, महानदी-शिवनाथ उफान पर; अमेठी घाट मार्ग बंद, प्रशासन अलर्ट
छत्तीसगढ़ में वन विभाग के अधिकारियों को नव वर्ष के पहले दिन मिली प्रमोशन, देखिए आदेश….
Minor Rape Accused Arrested : पुलिस की फुर्ती, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Coal Levy Scam
Chhattisgarh Coal Levy Scam : अंतिम चार्जशीट आज पेश होगी, नेताओं-अफसरों पर करोड़ों के लेनदेन का दावा

Chhattisgarh Coal Levy Scam : पूर्व विधायक चंद्रदेव…

Digital Arrest Cyber Fraud
Digital Arrest Cyber Fraud : रायपुर में 44 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रहा कारोबारी, फर्जी CBI-IPS अफसर बनकर 8.50 लाख की ठगी

Digital Arrest Cyber Fraud : पुलिस ने मामला…

Jashpur Ganja Smuggling Case
Jashpur Ganja Smuggling Case : खाली शराब की बोतलों की आड़ में गांजा तस्करी, 3.41 करोड़ का माल जब्त

Jashpur Ganja Smuggling Case :अब पुलिस यह पता…

Missing Persons Cases : रायपुर में 24 घंटे में 159 लोग लापता, 78 महिलाएं और 54 पुरुष शामिल; पुलिस हर पहलू से कर रही तलाश
Missing Persons Cases : रायपुर में 24 घंटे में 159 लोग लापता, 78 महिलाएं और 54 पुरुष शामिल; पुलिस हर पहलू से कर रही तलाश

Missing Persons Cases :पुलिस का कहना है कि…

Raikheda Power Plant Clash
Raikheda Power Plant Clash : रायखेड़ा पावर प्लांट में शराब को लेकर बवाल, मजदूरों के दो गुट भिड़े; पथराव में थाना प्रभारी घायल

Raikheda Power Plant Clash : सरपंच के मौके…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?