CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » BJP नेता की बेटी की दर्दनाक मौत… हादसे का LIVE VIDEO: कार पलटते ही 15 फीट हवा में उछली युवती, दादा को अंगूर देकर गई थी ढाबा..

BJP नेता की बेटी की दर्दनाक मौत… हादसे का LIVE VIDEO: कार पलटते ही 15 फीट हवा में उछली युवती, दादा को अंगूर देकर गई थी ढाबा..

By Newsdesk Admin
16/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 16 मार्च |

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में भिलाई भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक की बेटी की मौत हो गई, जबकि कार सवार 3 दोस्तों की हालत नाजुक है। तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी है। मामला दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

ये भीषण हादसा CCTV कैमरे में कैद हो गया। CCTV फुटेज में दिख रहा है कि कार हवा में उछली और 5 बार पलटी। युवती कार की खिड़की से 15 फीट हवा में उछलकर पेट्रोल पंप के पास जमीन पर गिरती भी दिख रही है।

मृतिका का नाम ऋचा कौशिक (22) है, जो होली के दिन अपने दोस्तों के साथ दुर्ग के अंजोरा गई थी। बताया जा रहा है कि ड्राइवर और उसके साथियों ने शराब भी थी। कार के पास से शराब की बोतलें भी मिली हैं। मौत पर CM साय समेत कई भाजपा नेताओं ने शोक जताया है।

जानिए कैसे हुआ भयंकर हादसा ?

दरअसल, हादसा 14 मार्च की दोपहर 3 बजे का है, जब वह अपने 3 दोस्तों के साथ दुर्ग के अंजोरा ढाबा खाना खाने के लिए गई थी। वहां उन्होंने शराब पार्टी की और वहां खाना खाया, फिर वहां से वापस भिलाई के लिए निकले थे। नागपुर से रायपुर जाने वाले हाईवे पर कार डिवाइडर से टकराकर हवा में उछल गई।

इस दौरान कई बार पलटते हुए सड़क किनारे गिरी, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ऋचा कौशिक को काफी ज्यादा चोट आई। उसे सीधे रायपुर रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल ले जाया गया। सिर पर आई गंभीर चोट की वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया।

3 घायल आरोग्यम अस्पताल में भर्ती

इलाज के दौरान ही ऋचा का ब्रेन काम करना बंद कर दिया और वो कोमा में चली गई थीं, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं कार सवार ऋचा कौशिक के 3 दोस्तों को भी दुर्ग के आरोग्यम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। तीनों के सिर और हाथ पैर में गंभीर चोट आई है।

हादसे में क्राइम ASI गुप्तेश्वर यादव के बेटे मयंक यादव निवासी कोहका, आयुष यादव पिता परमेश्वर यादव (25 साल) निवासी औद्योगिक क्षेत्र हाउसिंग बोर्ड और हर्ष यादव (24 साल) निवासी कोहका भिलाई घायल हुए हैं।

हादसे के समय कूदने की कोशिश की

बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान ऋचा ने गेट खोलकर कूदने की कोशिश की थी, लेकिन कार स्पीड में इतनी बार पलटी की वो हवा में उछलकर पेट्रोल पंप के पास जा गिरी। उसे सिर और अन्य जगहों में गंभीर चोट आई। बाकी 3 साथी कार के अंदर ही बैठे रहे, इसलिए उनको कम चोटें आई।

दादा को अंगूर देकर घर से निकली थी ऋचा

परिवार के लोगों ने बताया कि ऋचा का अपने दादा से काफी लगाव था। वह होली के दिन उनसे मिलने हाउसिंग बोर्ड वाले घर गई। दादा के लिए अंगूर लेकर गई थी। इसके बाद दादा से बोला कि वो आधे घंटे में अपने दोस्तों के साथ आती है। दादा ने मना भी किया कि होली के दिन बाहर नहीं जाए, लेकिन वो चली गई।

बेटी के जाने से परिवार में शोक की लहर

स्वीटी कौशिक के पति दो भाई हैं। स्वीटी बड़े भाई कुरुणाकर उर्फ सोनू कौशिक की पत्नी हैं। इनके एक बेटा आशीष और एक बेटी ऋचा कौशिक थे। ये लोग पहले अपने अपने पिता और छोटे भाई राजेश उर्फ मोनू कौशिक के परिवार के साथ हाउसिंग बोर्ड वाले मकान में रहते थे। इसके बाद स्वीटी कौशिक लोहिया रोड में रहने लगीं थीं।

कार में ये लड़के थे सवार

इस हादसे में क्राइम एएसआई गुप्तेश्वर यादव का बेटे मयंक यादव निवासी कोहका, उसका चचेरा भाई आयुष यादव (25) औद्योगिक क्षेत्र हाउसिंग बोर्ड निवासी और कोहका भिलाई का रहने वाला हर्ष यादव (24) घायल हुए हैं। सभी का इलाज आरोग्यम अस्पताल में चल रहा है। दुर्ग कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

भिलाई में होगा अंतिम संस्कार

ऋचा के शव को रायपुर से भिलाई लाया जा रहा है। यहां हाउसिंग बोर्ड स्थित पुराने घर में अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है। यहां सारी रस्में निभाने के बाद शव को रामनगर मुक्तिधाम ले जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाए। इस दौरान वहां बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं भी पहुंचेंगे।

Excise Inspector Transfer List : आबकारी उपनिरीक्षकों की नई सूची से फिर उठा तबादला विवाद
Telugu Samaj Bhavan Raipur: पुरंदर मिश्रा ने किया सामाजिक भवन का भूमिपूजन, समाज को जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम
Dantewada Iron Ore Transport Investigation : दस्तावेजों की जांच तेज, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
Anganwadi Helper Job : ग्राम जोगीडीपा में आंगनबाड़ी सहायिका के लिए ई-भर्ती, 3 मार्च तक करें आवेदन
CG News : देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस के तेवर तीखे, कल कांग्रेस विधायक करेंगे राज भवन तक पैदल मार्च, 24 को जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba Hospital
Korba Hospital : डिलीवरी से पहले मां और गर्भस्थ बच्चे की मौत, अस्पताल में जांच शुरू; परिजनों और डॉक्टरों के दावे अलग

कोरबा जिला अस्पताल में 8 महीने की गर्भवती…

Chhattisgarh High Court
Chhattisgarh High Court : सड़क पर स्टंट और जन्मदिन का जश्न पड़ा भारी, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी स्पष्ट गाइडलाइन

सड़कों पर बाइक स्टंट, खतरनाक ड्राइविंग और सड़क…

Flydubai Flight
Flydubai Flight : हवा में पायलटों के बीच झड़प, चाकू से हमले की खबर, 17 हजार फीट नीचे आया विमान, सऊदी में इमरजेंसी लैंडिंग

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की…

Contract Teacher
Contract Teacher : 20 महीने से ड्यूटी से गायब संविदा शिक्षिका पर कार्रवाई, DEO ने सेवा की समाप्त

जिले में करीब 20 महीने तक स्कूल से…

Raipur District Badar
Raipur District Badar : रायपुर के बदमाश पर बड़ी कार्रवाई, 6 जिलों से 2 महीने के लिए जिला बदर

रायपुर के गुढ़ियारी निवासी 31 वर्षीय विनेश तुरकाने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?