भिलाई नगर, 14 अक्टूबर। सिविक सेंटर स्थित शराब दुकान में भीड़ का फायदा उठाकर एक व्यक्ति की जेब से 20 हजार रुपये और जरूरी दस्तावेज पार करने वाले दो आरोपियों को भिलाई नगर पुलिस ने धर (Bhilai Pocket Theft) दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों में खुर्सीपार निवासी एस मार्टिन (22 वर्ष) और ए विकास (19 वर्ष) शामिल हैं, जबकि वारदात में शामिल इनका एक अन्य साथी अभी फरार है।

सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों तक पहुंची पुलिस Bhilai Pocket Theft
भिलाई नगर पुलिस के अनुसार घटना 11 अक्टूबर की है जब पीड़ित शराब भट्ठी से बाहर निकल रहा था। उसी दौरान शातिरों ने उसकी जेब से नगदी, आधार कार्ड और पैन कार्ड उड़ा लिए। पीड़ित की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को हिरासत में लिया।
पूछताछ के बाद आरोपियों के कब्जे से चोरी की शेष बची 1 हजार रुपये नगदी, पीड़ित का मूल आधार कार्ड व पैन कार्ड, घटना में इस्तेमाल की गई बिना नंबर की टीवीएस स्कूटी और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 51 हजार 400 रुपये आंकी गई है। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फरार तीसरे आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
खबरें और भी हैं…Blue Drum Murder Case : मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, अदालत का बड़ा फैसला


