CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Maa Danteshwari Silver Coin : मां दंतेश्वरी के चांदी के सिक्के की कीमत बढ़कर 4100 रुपये हुई, अब देने होंगे 2000 रुपये ज्यादा

Maa Danteshwari Silver Coin : मां दंतेश्वरी के चांदी के सिक्के की कीमत बढ़कर 4100 रुपये हुई, अब देने होंगे 2000 रुपये ज्यादा

By Newsdesk Admin
14/10/2026
Share
Maa Danteshwari Silver Coin
Maa Danteshwari Silver Coin

सीजी भास्कर, 14 अक्टूबर। दंतेवाड़ा स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में मिलने वाले विशेष चांदी के सिक्के की कीमत बढ़ा (Maa Danteshwari Silver Coin) दी गई है। पहले 10 ग्राम का यह सिक्का 2100 रुपये में मिलता था, लेकिन अब इसके लिए श्रद्धालुओं को 4100 रुपये देने होंगे। चांदी की कीमत बढ़ने के कारण मंदिर प्रबंधन समिति ने यह बदलाव किया है। फिलहाल पुराने स्टॉक में उपलब्ध सिक्कों की बिक्री की जा रही है।

Contents
  • दो साल पहले बनवाए गए थे 1100 सिक्के Maa Danteshwari Silver Coin 
  • सिक्के पर अंकित है मंदिर और माता की छवि
  • ऑनलाइन भुगतान के लिए मंदिर के बाहर काउंटर
  • एक ही काउंटर पर मिल रहीं कई सुविधाएं

 

Maa Danteshwari Silver Coin

 

यह भी पढ़ें: Blue Drum Murder Case : मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, अदालत का बड़ा फैसला

 

दो साल पहले बनवाए गए थे 1100 सिक्के Maa Danteshwari Silver Coin 

मंदिर प्रबंधन समिति ने करीब दो साल पहले दो खेपों में कुल 1100 चांदी के सिक्के तैयार करवाए थे। पहली खेप में 500 और दूसरी खेप में 600 सिक्के बनवाए गए थे। नवरात्रि शुरू होने से पहले करीब 150 से 200 सिक्के शेष होने की जानकारी थी। त्योहार के दौरान बिक्री के बाद अब उपलब्ध स्टॉक की सही संख्या स्पष्ट नहीं है।

 

सिक्के पर अंकित है मंदिर और माता की छवि

मां दंतेश्वरी का यह विशेष सिक्का श्रद्धालुओं के लिए आस्था और यादगार का प्रतीक है। इसके एक तरफ मंदिर का स्वरूप और दूसरी तरफ माता की छवि अंकित है। स्थानीय भक्तों के अलावा देश-विदेश में रहने वाले भारतीय भी इसे खरीदते हैं और शुभ-समृद्धि के प्रतीक के रूप में अपने पास रखते हैं।

कीमत बढ़ने के बावजूद सिक्के की मांग बनी हुई है। सीमित स्टॉक को देखते हुए अगले नवरात्रि तक नए सिक्के बनवाने की संभावना जताई जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: Balodabazar Murder Case : पत्नी की हत्या कर भागने की फिराक में था पति, कुछ घंटों में रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार

 

ऑनलाइन भुगतान के लिए मंदिर के बाहर काउंटर

मंदिर परिसर के अंदर मोबाइल फोन ले जाने पर पाबंदी के कारण यूपीआई से भुगतान करने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी होती थी। इसे देखते हुए जय स्तंभ के पास मंदिर के बाहर भी एक काउंटर शुरू किया गया है, जहां मोबाइल से ऑनलाइन भुगतान कर सिक्का खरीदा जा सकता है।

एक ही काउंटर पर मिल रहीं कई सुविधाएं

मंदिर समिति से जुड़े ईश्वर ठाकुर के अनुसार, इस काउंटर पर विशेष दर्शन, नवकन्या भोज और भंडारे की रसीद भी काटी जा रही है। इसके साथ ही 4100 रुपये में 10 ग्राम का चांदी का सिक्का भी खरीदा जा सकता है।

नवरात्रि के दौरान मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ऐसे में बाहर बनाए गए काउंटर से डिजिटल भुगतान करने वाले भक्तों को सुविधा मिल रही है।

 

खबरें और भी हैं…CHO Online Reporting Boycott : प्रोत्साहन राशि की जांच पर CHO संघ नाराज, 15 से ऑनलाइन रिपोर्टिंग का अनिश्चितकालीन बहिष्कार

Big Breaking : कत्ल खाना ले जाए जा रहे 75 मवेशियों का भिलाई-3 पुलिस ने किया रैस्क्यू, तीन मिनी ट्रक और दोपहिया वाहन जब्त, ड्राइवर समेत सभी 5 आरोपी मौके से फरार
Big Breaking : भिलाई विधायक देवेंद्र को बलौदा बाजार हिंसक घटना के मामले में आज पेश होने तीसरी बार नोटिस, नहीं मिले तो विधायक कार्यालय के नेमप्लेट पर नोटिस चस्पा 🛑 आज भी थाना नहीं पहुंचे देवेंद्र, बताई वजह
Dam Collapse : बारिश में बह गए करोड़ों के बांध, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल
A group of 51 elephants descended on the road : रायगढ़ में शावकों संग रोड क्रॉस करते दिखे गजराज
जगदलपुर निगम कमिश्नर निर्भय साहू सस्पेंड:अभनपुर SDM रहते भारतमाला प्रोजेक्ट में की गड़बड़ी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dhamtari Crime News
Dhamtari Crime News : धमतरी में गणेश विसर्जन के दौरान मारपीट और तोड़फोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, शहर में निकाला जुलूस

छत्तीसगढ़ के धमतरी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के…

BSP Copper Theft
BSP Copper Theft : बीएसपी के कोक ओवन से कॉपर ट्यूब चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, बाइक समेत सामान जब्त

भिलाई स्टील प्लांट में सुरक्षा दावों के बीच…

Bhilai Pocket Theft
Bhilai Pocket Theft : शराब भट्ठी के पास जेबकटी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, स्कूटी व दस्तावेज बरामद

व्यक्ति की जेब से 20 हजार रुपये और…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में 42 आरोपियों के खिलाफ चालान, अदालत में पेश किए 27 हजार पन्नों के दस्तावेज

छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाले में जांच एजेंसी…

Maa Danteshwari Silver Coin
Maa Danteshwari Silver Coin : मां दंतेश्वरी के चांदी के सिक्के की कीमत बढ़कर 4100 रुपये हुई, अब देने होंगे 2000 रुपये ज्यादा

दंतेवाड़ा स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में मिलने वाले…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?