CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » College Campus Dog Monitoring : अब किताबें नहीं, कुत्तों की पहरेदारी करेंगे प्रोफेसर! उच्च शिक्षा विभाग का चौंकाने वाला आदेश

College Campus Dog Monitoring : अब किताबें नहीं, कुत्तों की पहरेदारी करेंगे प्रोफेसर! उच्च शिक्षा विभाग का चौंकाने वाला आदेश

By Newsdesk Admin
16/12/2025
Share
College Campus Dog Monitoring
College Campus Dog Monitoring

सीजी भास्कर, 16 दिसंबर। स्कूल शिक्षकों के बाद अब कालेज प्रोफेसरों (College Campus Dog Monitoring) की जिम्मेदारी भी बढ़ा दी गई है। उच्च शिक्षा विभाग के नए निर्देशों के तहत अब कालेज और यूनिवर्सिटी कैंपस में घूम रहे आवारा कुत्तों की निगरानी की जवाबदेही सीधे प्राचार्यों और प्रोफेसरों पर तय की गई है। विभाग ने सभी शासकीय व निजी महाविद्यालयों में नोडल अधिकारी नियुक्त करने के आदेश जारी किए हैं, जिन पर कैंपस में आवारा कुत्तों या मवेशियों से जुड़ी किसी भी घटना की पूरी जिम्मेदारी होगी।

आदेश (College Campus Dog Monitoring) के पालन को सुनिश्चित कराने के लिए नगर निगम और नगरपालिकाएं अपने-अपने क्षेत्र के कालेज प्राचार्यों को एक निर्धारित फार्मेट भेज रही हैं। इस फार्मेट में कालेज प्रशासन को यह स्पष्ट करना होगा कि कुत्तों की निगरानी के लिए किस अधिकारी को नोडल बनाया गया है और अब तक इस दिशा में क्या-क्या कार्रवाई की गई है।

नए निर्देशों के मुताबिक, यदि भविष्य में कालेज या यूनिवर्सिटी कैंपस में आवारा कुत्ते या मवेशी पाए जाते हैं, या उनसे संबंधित कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसके लिए सीधे तौर पर संस्थान के प्राचार्य और नियुक्त नोडल अधिकारी जिम्मेदार माने जाएंगे। ऐसे मामलों में नगर निगम से समन्वय स्थापित कर कुत्तों को हटवाने की जिम्मेदारी भी उन्हें ही निभानी होगी।

विभाग की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राज्य स्तर पर डॉ. टी. जलजा नायर को इस पूरी व्यवस्था का प्रभारी नियुक्त किया गया है। साथ ही कालेजों के नोडल अधिकारियों को अपने नाम और मोबाइल नंबर के साथ डिस्प्ले बोर्ड कैंपस में लगाना होगा, जिसकी फोटो उच्च शिक्षा संचालनालय को व्हाट्सएप के माध्यम से भेजनी अनिवार्य की गई है।

(College Campus Dog Monitoring) जूठन फेंकने पर सख्त रोक

नई गाइडलाइन में कैंपस और कैंटीन में खुले में खाद्य सामग्री फेंकने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है, क्योंकि इससे आवारा जानवर आकर्षित होते हैं। इसके अलावा कालेज परिसरों की बाउंड्रीवाल दुरुस्त करने, छात्रों की सुरक्षा के लिए फर्स्ट एड बॉक्स रखने, पशु चिकित्सा विभाग की मदद से जागरूकता कार्यशालाएं आयोजित करने और आपात स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर 1100 का व्यापक प्रचार करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

CG DA Hike : कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, अब केंद्र के बराबर 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता
दंतेवाड़ा में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, महिला ठग गिरफ्तार
Assistant Director Postings : आदिम जाति विकास विभाग ने की 10 सहायक संचालकों की पदस्थापना
Amit Shah Raipur Visit: रायपुर में BJP नेताओं संग मंथन, बस्तर ओलिंपिक मंच से बड़ा संदेश
Green Building : ग्रीन बिल्डिंग को 10 प्रतिशत तक मिलेगा मुफ्त एफएआर, ग्रीन रेटिंग सिस्टम किया अनिवार्य
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Supebeda Water Supply Project : 12 माह जल आपूर्ति के लिए एनीकेट निर्माण को हरी झंडी

सीजी भास्कर, 07 जून। किडनी बीमारी की समस्या…

Korea cylinder blast : एसईसीएल के डिप्टी मैनेजर की मौके पर मौत

सीजी भास्कर, 07 जून। कोरिया। जिले के एसईसीएल…

Manendragarh unknown youth’s body found : भूतहिया नाला के पास खून से लथपथ अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका

सीजी भास्कर, 07 जून। मनेन्द्रगढ़। जिले के जनकपुर…

The intersection of environment and health : विश्व साइकिल दिवस पर छत्तीसगढ़ में चली जागरूकता की साइकिल

सीजी भास्कर, 07 जून। विश्व साइकिल दिवस के…

Shreyas Iyer gets the command of the T20 team : सूर्यकुमार बाहर; वैभव और प्रिंस को पहली बार मौका

सीजी भास्कर, 07 जून। Board of Control for…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

कुत्ते का आतंक: मवेशियों-राहगीरों के बाद बच्चे पर हमला, ग्रामीणों ने उतारा मौत के घाट

17/04/2026
अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

रायपुर में कार से 1.66 करोड़ कैश बरामद! सीक्रेट चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे, पुलिस को हवाला-सट्टे की रकम का शक..

12/03/2025
खेलछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी उत्तराखंड देहरादून के मैदान में अब साधेंगे अपना निशाना, 38वें नेशनल गेम्स में छत्तीसगढ़ के शूटर्स का हुआ चयन

25/01/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Forex Trading Fraud Durg: शिर्डी ट्रस्ट खाते तक पहुंची 48 लाख की ठगी, साइबर पुलिस ने तीसरा आरोपी दबोचा

07/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?