CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » School Bus Accident : बस को आता देख दौड़ी बच्ची, पहिए के नीचे आई, स्कूल जाते वक्त दर्दनाक हादसा

School Bus Accident : बस को आता देख दौड़ी बच्ची, पहिए के नीचे आई, स्कूल जाते वक्त दर्दनाक हादसा

By Newsdesk Admin
12/09/2026
Share
School Bus Accident
School Bus Accident

सीजी भास्कर, 12 सितंबर। सोनहत थाना क्षेत्र के धनपुर में शनिवार सुबह स्कूल जाने निकली 7 साल की बच्ची की स्कूल बस की चपेट में आने से मौत (School Bus Accident) हो गई। हादसे के बाद बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक बच्ची की पहचान प्रिंसी के रूप में हुई है।

Contents
  • बस को देखकर स्टॉप की ओर दौड़ी थी बच्ची School Bus Accident
  • चालक ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर
  • स्कूल प्रबंधन को नोटिस
School Bus Accident
School Bus Accident

बस को देखकर स्टॉप की ओर दौड़ी थी बच्ची School Bus Accident

 

प्रिंसी कक्षा दूसरी की छात्रा थी। सुबह करीब 7:30 बजे वह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। बस को आता देखकर वह बस स्टॉप की ओर दौड़ी, तभी बस के आगे वाले पहिए की चपेट में आ गई। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।

यह भी पढ़ें: Dhamtari Crime News : हथियार दिखाकर लूट करने वाले गिरोह पर रुद्री पुलिस का शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार

चालक ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर

 

हादसे के बाद बस चालक और खलासी मौके से चले गए थे। बाद में बस चालक शीतला प्रसाद सोनहत थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बस की रफ्तार तेज होने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें: Chhattisgarhi Festival : BJP के नाराज नेताओं पर दीपक बैज का बड़ा दावा, बोले- कई ‘फूफा’ कांग्रेस के संपर्क में

स्कूल प्रबंधन को नोटिस

 

घटना के बाद जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता अस्पताल पहुंचे। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी कर छात्र सुरक्षा और बस संचालन में सुरक्षा मानकों को लेकर जवाब मांगा है। दो दिन में जवाब नहीं देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें: Teeja Pola Tihar : तीजा-पोरा तिहार पर सजा मुख्यमंत्री निवास, छत्तीसगढ़ी परंपराओं की दिखी खूबसूरत झलक

पुलिस हादसे की परिस्थितियों और बस संचालन से जुड़े सुरक्षा मानकों की जांच कर रही है। घटना के बाद बच्ची के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

खबरें और भी हैं…Teeja Pola Tihar : तीजा-पोरा तिहार पर सजा मुख्यमंत्री निवास, छत्तीसगढ़ी परंपराओं की दिखी खूबसूरत झलक

BSP मेडिकल बिरादरी में शोक, MMP इंचार्ज डॉ. ओपी सिंह का आकस्मिक निधन
युक्तियुक्तकरण; सरगुजा में जेडी ने किया भूतों का ट्रांसफर:जिस नाम के शिक्षक नहीं उनकी नई पोस्टिंग, दो दर्जन शिक्षक जहां भेजे गए वहां पद रिक्त नहीं
स्वस्थ भारत का संकल्प: Kalarva Medtech & Healthcare Foundation द्वारा CAF परिसर में स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर”
आबकारी विभाग की कार्रवाई में नकली होलोग्राम शराब की खेप जब्त, एक गिरफ्तार
ताबूत पर आखिरी कील ठोकने की शुरुआत हो चुकी, पहलगाम हमले पर बोले योगी आदित्यनाथ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

School Bus Accident
School Bus Accident : बस को आता देख दौड़ी बच्ची, पहिए के नीचे आई, स्कूल जाते वक्त दर्दनाक हादसा

सोनहत थाना क्षेत्र के धनपुर में शनिवार सुबह…

Dhamtari Crime News
Dhamtari Crime News : हथियार दिखाकर लूट करने वाले गिरोह पर रुद्री पुलिस का शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार

रुद्री थाना पुलिस ने हथियार दिखाकर लूट करने…

Teeja Pola Tiha
Chhattisgarhi Festival : BJP के नाराज नेताओं पर दीपक बैज का बड़ा दावा, बोले- कई ‘फूफा’ कांग्रेस के संपर्क में

स्तरीय संगठन सृजन एवं प्रशिक्षण शिविर के समापन…

Teeja Pola Tiha
Teeja Pola Tihar : तीजा-पोरा तिहार पर सजा मुख्यमंत्री निवास, छत्तीसगढ़ी परंपराओं की दिखी खूबसूरत झलक

मुख्यमंत्री निवास में शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के…

Illegal Liquor Korba
Illegal Liquor Korba : कोरबा में 10 दिन में अवैध शराब के 61 केस, 178 लीटर शराब और 325 किलो लाहन जब्त

जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?