CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ताबूत पर आखिरी कील ठोकने की शुरुआत हो चुकी, पहलगाम हमले पर बोले योगी आदित्यनाथ

ताबूत पर आखिरी कील ठोकने की शुरुआत हो चुकी, पहलगाम हमले पर बोले योगी आदित्यनाथ

By Newsdesk Admin
24/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 24 अप्रैल। पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी को आज कानपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए कानपुर पहुंचे हैं।

उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम के अंदर पर्यटकों के साथ जो आतंकी हमला हुआ उसमें शुभम की भी मौत हो गई। कानपुर के शुभम की दो महीने पहले ही शादी हुई थी। पहलगाम का आतंकी हमला एक क्रूर विभत्स कार्य है। दुनिया के हर समाज ने निंदा की है।

सीएम योगी ने कहा कि घटना बताती है कि आतंक अब अंतिम सांस ले रहा है। बहू-बेटियों के सामने सिंदूर उजाड़ा जाए। कोई सभ्य समाज स्वीकार नहीं करता।

आतंक के खिलाफ भारत सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति है। ये वो सरकार नहीं है जो आतंक में भी वोट बैंक देखती हो। ऐसे विषैले फनों को कुचलने का काम होगा।

सीएम योगी ने कहा कि ये वो सरकार नहीं है जो आतंक के मुकदमों को वापस लेती है। ताबूत पर आखिरी कील ठोकने की शुरुआत हो चुकी है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कानपुर में शुभम के परिवार से भी मुलाकात की।

जीरो टॉलरेंस की नीति पर हो रहा है काम : सीएम योगी ने कहा कि यह आतंकियों का बेहद कायराना हमला है। सरकार इसका मुंहतोड़ जवाब देगी।

केंद्रीय गृह मंत्री ने इलाकों का निरीक्षण किया है और आतंकवाद की समस्या के समाधान के लिए आगे भी कदम उठाए जाएंगे। देश को पीएम मोदी के नेतृत्व पर भरोसा करना चाहिए। मैं शुभम द्विवेदी के परिवार से मिला हू। आज उसका अंतिम संस्कार हुआ। शुभम द्विवेदी परिवार का इकलौता बेटा था। परिवार शोक में है। मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।

सीएम योगी ने कहा देश उनके साथ खड़ा है। मैं यह भी आश्वासन देता हूं कि इस जघन्य घटना के आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह दोहरी सरकार आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और आगे भी करती रहेगी।

शुभम की पत्नी बोलीं बदला चाहिए : शुभम की पत्नी ने मुख्यमंत्री से कहा कि आतंकियों ने मेरे सामने ही मेरे पति को गोली मारी है, योगी जी हमें कड़ा बदला चाहिए। आप इसका बदला लो, यह कहते हुए वो रोने लगीं।

Beef in suitcase at railway station : दो महिलाएं गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
मदरसों के पाठ्यक्रम में शामिल होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, उत्तराखंड की धामी सरकार का बड़ा फैसला
PM मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले भिलाई के कांग्रेस नेता को मिली सशर्त जमानत
बिना कमिश्नर की जानकारी निगम मद हो गया खाली….❗मामला भिलाई नगर निगम का, MLA रिकेश ने लिखा CM को पत्र, अब होगी जांच
Chhattisgarh Liquor Scam : शराब-डीएमएफ घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, ढेबर-टुटेजा की 1400 करोड़ से ज्यादा संपत्ति कुर्क
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Illegal Gutkha Factory Busted in Durg : निरमा पैकिंग के नाम पर चल रही थी अवैध गुटखा फैक्ट्री

Illegal Gutkha Factory Busted in Durg

Bilaspur POCSO court verdict : रिश्तों को शर्मसार करने वाले आरोपी को उम्रकैद

Bilaspur POCSO court verdict

Christian families expelled from village : नारायणपुर में 26 ईसाई परिवारों को गांव छोड़ने पर मजबूर किया

Christian families expelled from village

Juveniles Escape from Observation Home : बारिश और अंधेरे का फायदा उठाकर 11 नाबालिग फरार

Juveniles Escape from Observation Home

Bhilai tantrik fraud case : अंधविश्वास के जाल में फंसी महिला, तांत्रिक ने 85 लाख रुपये ठगे

Bhilai tantrik fraud case

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?