CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Theft in the empty house of a scrap dealer : लाखों के गहने-नकदी लेकर फरार चोर

Theft in the empty house of a scrap dealer : लाखों के गहने-नकदी लेकर फरार चोर

By Newsdesk Admin
05/05/2026
Share

सीजी भास्कर 5 मई I छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। बीती रात चोरों ने एक स्क्रैप व्यापारी के सूने घर को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के जेवरात और 1.40 लाख रुपए नकद पर हाथ साफ कर दिया। (Theft in the empty house of a scrap dealer)

Contents
  • क्या है पूरा मामला? : Theft in the empty house of a scrap dealer
  • लौटने पर टूटा मिला ताला
  • जल्द गिरफ्तारी का दावा
  • चोरी और नकबजनी का मामला दर्ज

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।

क्या है पूरा मामला? : Theft in the empty house of a scrap dealer

स्क्रैप व्यापारी विनय अग्रवाल अपने परिवार के साथ भिलाई के नेहरू नगर पश्चिम में रहते हैं। सोमवार को वह परिवार सहित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी में रखे हीरे, सोने-चांदी के गहनों के साथ 1 लाख 40 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए।

लौटने पर टूटा मिला ताला

रात करीब 2 बजे जब व्यापारी अपने परिवार के साथ घर लौटे, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ देखकर उनके होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस, क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए पड़ोसियों से पूछताछ शुरू कर दी।

जल्द गिरफ्तारी का दावा

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। टीम लगातार जांच में जुटी हुई है और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।

चोरी और नकबजनी का मामला दर्ज

पुलिस प्रवक्ता सत्य प्रकाश तिवारी के अनुसार, विनय अग्रवाल ने सूचना दी थी कि नेहरू नगर पश्चिम स्थित उनके घर से हीरे, सोने-चांदी के जेवरात और 1 लाख 40 हजार रुपए नकद चोरी हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ चोरी और नकबजनी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (Theft in the empty house of a scrap dealer)

ISRO का EOS-09 मिशन रह गया अधूरा, तकनीकी गड़बड़ी के चलते तीसरे चरण को पार नहीं कर सका रॉकेट
दिल्ली में मंत्री खट्टर से BSP टाउनशिप को लेकर MLA रिकेश सेन की सार्थक चर्चा
मंत्री विधायक बोले- वाणी में रखना चाहिए संयम, दूसरे दिन भी नहीं आए सिंधिया, भाजपा प्रशिक्षण वर्ग शुरु
GRP का सिपाही है करोड़पति, उसके पास है दुनिया की सबसे महंगी हार्ले डेविडसन बाइक, चार लग्जरी कार के आलावा करोड़ से अधिक का मकान भी
ESMA FIR Chhattisgarh : समिति प्रबंधकों द्वारा धान खरीदी में बाधा, एस्मा के तहत FIR दर्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

HMD Vibe 2 Pro Launch
HMD Vibe 2 Pro Launch : HMD Vibe 2 Pro भारत में इस दिन होगा लॉन्च, दमदार चिपसेट के साथ मिलेगा नया स्मार्टफोन

HMD Vibe 2 Pro Launch :HMD Vibe 2…

Tata Aeris Sedan Launch
Tata Aeris Sedan Launch : Tata Aeris ने ली एंट्री, नई सेडान हुई लॉन्च; Dzire से होगा मुकाबला

Tata Aeris Sedan Launch : नई Aeris की…

Raipur Ganesh Visarjan
Raipur Ganesh Visarjan : महादेवघाट कुंड में 442 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, बारिश में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Raipur Ganesh Visarjan : नगर निगम ने नदी…

Illegal Liquor Woman Arrest
Illegal Liquor Woman Arrest : कोरबा में 7.2 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार, पुलिस पर लगाया था वसूली का आरोप

Illegal Liquor Woman Arrest : हीं आबकारी विभाग…

DJ Dispute Knife Attack
DJ Dispute Knife Attack : अंबिकापुर में DJ की आवाज कम करने पर विवाद, मां-बेटे पर चाकू से हमला

DJ Dispute Knife Attack :मामले में महिला ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?