सीजी भास्कर, 25 अगस्त। रायपुर ग्रामीण के राखी थाना में पदस्थ प्रोविजनल SI महेश कुमार ओगरे पर अवैध वसूली और दबाव बनाकर पैसे ऐंठने के आरोप में कार्रवाई की गई है। शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने उन्हें निलंबित कर दिया। (Raipur Trainee SI Suspended)
यह भी पढ़ें : Police Action : जबरन वसूली की शिकायत पर प्रोविजनल SI निलंबित

जांच के दौरान दबाव बनाकर पैसे ऐंठने की शिकायत : Raipur Trainee SI Suspended
जानकारी के मुताबिक, SI महेश कुमार ओगरे अपराध क्रमांक 10/2026 की विवेचना कर रहे थे। इसी दौरान उनके खिलाफ जबरन दबाव बनाकर अवैध वसूली करने की शिकायत सामने आई। प्रारंभिक जांच में प्रथमदृष्टया उनके आचरण को पुलिस विभाग की निष्पक्ष कार्यप्रणाली के अनुरूप नहीं पाया गया।
एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने जारी किया निलंबन आदेश
मामले को गंभीर कदाचरण मानते हुए एसपी ने निलंबन आदेश जारी किया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय पुलिस लाइन, रायपुर ग्रामीण निर्धारित किया गया है।
यह भी पढ़ें : Bilaspur SSP Action : SSP का बड़ा एक्शन! TI निलंबित, गिरफ्तारी वारंट मामले में गिरी गाज
ख़बरें और भी हैं : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: निलंबन अवधि को ड्यूटी माना, वनपाल से वसूली का आदेश रद्द…




