CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: निलंबन अवधि को ड्यूटी माना, वनपाल से वसूली का आदेश रद्द…

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: निलंबन अवधि को ड्यूटी माना, वनपाल से वसूली का आदेश रद्द…

By Newsdesk Admin
24/03/2025
Share
CBSE Court Case Chhattisgarh
CBSE Court Case Chhattisgarh

सीजी भास्कर, 24 मार्च |

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कर्मचारी के निलंबन अवधि को ड्यूटी का हिस्सा माना है। साथ ही राज्य शासन के शत-प्रतिशत वसूली के आदेश को खारिज कर दिया है।

रायगढ़ वन मंडल में वनपाल पद पर कार्यरत दिनेश सिंह राजपूत ने इस मामले में रिट याचिका दायर की थी। जस्टिस बीडी गुरु की सिंगल बेंच ने याचिका पर सुनवाई की। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए निलंबन अवधि को ड्यूटी का हिस्सा माना।

जस्टिस गुरु ने अपने फैसले में कहा कि अनुशासनात्मक प्राधिकारी, समीक्षा प्राधिकारी और अपीलीय प्राधिकारी ने निलंबन अवधि को कर्तव्य न मानने की सजा में हस्तक्षेप नहीं किया। यह भेदभावपूर्ण है। क्योंकि इसी तरह के अन्य मामलों में निलंबन अवधि को कर्तव्य माना गया था।

मुख्य वन संरक्षक के आदेश को चुनौती दी

वनपाल दिनेश सिंह ने अधिवक्ता संदीप दुबे और आलोक चंद्रा के माध्यम से याचिका दायर की थी। उन्होंने प्रधान मुख्य वन संरक्षक के 5 सितंबर 2022 के आदेश को चुनौती दी थी। इस आदेश में बड़े दंड को छोटे दंड में बदला गया था। लेकिन निलंबन अवधि को कर्तव्य नहीं माना गया था।

याचिकाकर्ता ने छत्तीसगढ़ राज्य प्रमुख सचिव के उस आदेश पर भी सवाल उठाया था। जिसमें उनके आवेदन को खारिज कर अपीलीय अधिकारी के आदेश को बरकरार रखा गया था।

क्या है मामला

याचिकाकर्ता दिनेश सिंह 2 जनवरी 2015 से 2 जुलाई 2019 तक एतमानगर रेंज के कोंकणा बीट के अतिरिक्त प्रभार के साथ बीट गार्ड बरौदखार के पद पर तैनात था। याचिकाकर्ता को तथ्य और जानकारी छिपाने और गुमराह करने के आरोप में 2 जुलाई 2019 से निलंबित कर दिया गया था।

बता दें कि पेड़ों की अवैध कटाई के संबंध में रिपोर्ट के अध्ययन के बाद 8 मई 2020 को मुख्य वन संरक्षक बिलासपुर वन वृत्त ने निलंबन आदेश को निरस्त कर दिया। विभागीय जांच लंबित रहने के दौरान याचिकाकर्ता को कटघोरा रेंज कार्यालय में विशेष ड्यूटी वन रक्षक के पद पर पदस्थ कर दिया।

10 माह 7 दिनों के लिए निलंबित

आदेश में यह भी उल्लेख किया गया कि निलंबन अवधि विभागीय जांच के साथ तय की जाएगी। याचिकाकर्ता ने बताया है कि उसे 312 दिनों यानी 10 माह 7 दिनों के लिए निलंबित रखा गया। उन्होंने भेदभावपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया था।

Oh..my…God…सातवीं मंजिल से कूद महिला Sub Inspector ने दे दी जान, कौन बनेगा करोड़पति में हाट सीट पर बैठ चुकी है यह लेडी इंस्पेक्टर, Suicide की वजह जानने तफ्तीश में जुटी पुलिस
युवती के साथ होटल पहुंचा लड़का, जल्दी से बुक कराया रूम, 6 घंटे घुसे रहे कमरे में फिर ऐसी खबर मिली कि दौड़ी दौड़ी होटल पहुंच गई पुलिस
पति के murder का बनाया प्लान, Success भी रहा पर इस रिपोर्ट ने खोल दी पोल
दुर्ग अंजोरा चेकिंग में पकड़ाया एक करोड़़ कैश, ट्रैक्टर शो रूम संचालक से पूछताछ बाद मामला आईटी के हवाले, आचार संहिता लगते ही चेकिंग शुरू
Bhilai Industrial Accident: स्टील प्लांट में श्रमिक की मौत के बाद प्रबंधन पर FIR, सुरक्षा चूक ने बढ़ाया विवाद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Police’s ‘Operation Lost and Found’ successful : 151 गुम मोबाइल लौटाए गए

सीजी भास्कर, 22 मई। छत्तीसगढ़ की धमतरी पुलिस…

CG Health Recruitment
CG Health Recruitment : स्वास्थ्य विभाग में बंपर मौका, 332 पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख के बाद बंद हो जाएगी लिंक!

सीजी भास्कर, 22 मई : छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य…

Mass Suicide in Durg
Mass Suicide in Durg : एक ही कमरे में मिली परिवार के 4 लोगों की लाश, तिरुपति बालाजी से दर्शन कर लौटा था परिवार

सीजी भास्कर, 22 मई : छत्तीसगढ़ के दुर्ग…

Bastar Sports Academy 
Bastar Sports Academy  : आधुनिक खेल अकादमी में 13 से 17 साल के खिलाड़ियों को मिलेगा मौका, रहना-खाना और पढ़ाई बिल्कुल मुफ्त!

सीजी भास्कर, 22 मई : बस्तर के आदिवासी…

CM will inaugurate the overbridge : कचना रेलवे फाटक पर खत्म होगी जाम की परेशानी

सीजी भास्कर, 22 मई। राजधानी रायपुर के लोगों…

You Might Also Like

अपराधघटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

शिक्षक की शर्मनाक करतूत, अच्छे नंबर का लालच देकर कॉलेज छात्रा से…. विडियो हुआ वायरल

08/04/2025
छत्तीसगढ़रोजगार

NHM Recruitment 2026 : NHM के तहत 87 पदों पर संविदा भर्ती, 28 फरवरी तक करें आवेदन

17/02/2026
Illegal Paddy Seizure Jashpur
छत्तीसगढ़

llegal Paddy Seizure Jashpur : 30 क्विंटल अवैध धान सहित पिकअप जब्त, तस्कर फरार

10/01/2026
अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्ग

​छावनी पुलिस का ‘वारंट मार’ अभियान : लंबे समय से फरार 4 स्थाई वारंटी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

08/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?