CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Questions raised on the investigation of the Kumhari fire incident : पीड़ित परिवार ने लगाए धमकाने और जबरन साइन कराने के आरोप

Questions raised on the investigation of the Kumhari fire incident : पीड़ित परिवार ने लगाए धमकाने और जबरन साइन कराने के आरोप

By Newsdesk Admin
16/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 16 मई। दुर्ग जिले के कुम्हारी में हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद अब जांच प्रक्रिया पर ही सवाल खड़े हो गए हैं। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। पीड़ित परिवार ने जांच अधिकारियों पर बयान बदलने का दबाव बनाने और बिना जानकारी दिए दस्तखत कराने का आरोप लगाया है। वहीं प्रशासन ने मामले की जांच के लिए छह सदस्यीय कमेटी गठित की है। (Kumhari fire incident)

Contents
  • 3 मिनट में राख हुआ घर, मोहल्ले में अब भी दहशत
  • 16 मई तक जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश : Kumhari fire incident

परिवार का आरोप- बयान बदलने पर धमकी दी गई : Kumhari fire incident

हादसे में अपने पिता, दो बहनों और डेढ़ साल की भांजी को खोने वाले गौतम वैष्णव ने आरोप लगाया कि जांच टीम के सदस्य उसे अलग ले गए और बिना पूरी जानकारी दिए कागजों पर साइन करवाए। गौतम का कहना है कि जब उसने सवाल किया तो एक महिला अधिकारी ने बयान बदलने पर थप्पड़ मारने की धमकी दी।

परिवार का दावा है कि घर में लगे बिजली मीटर से आग लगी थी, जबकि जांच टीम शॉर्ट सर्किट या आत्महत्या की दिशा में मामला ले जाने की कोशिश कर रही है। घटना के बाद सामने आए कुछ CCTV फुटेज के बाद परिवार को जांच की निष्पक्षता पर संदेह है।

3 मिनट में राख हुआ घर, मोहल्ले में अब भी दहशत

कुम्हारी के खपरी गांव स्थित झोपड़ी में आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। बांस, खपरैल और तिरपाल से बना पूरा मकान कुछ ही मिनटों में जलकर राख हो गया। पड़ोसियों के मुताबिक आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट हुआ, जिससे इलाके में भगदड़ मच गई।

घटना में घायल हुई पड़ोसी बैदू सिन्हा ने बताया कि लोग आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सिलेंडर फटने के बाद कोई भी घर के पास नहीं जा सका। धमाके में गिरने से उनके हाथ में फ्रैक्चर भी हो गया। (Kumhari fire incident)

इलाके के लोगों ने बिजली व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि मोहल्ले में लंबे समय से बिजली के तारों और खंभों में स्पार्किंग की शिकायतें हो रही थीं, लेकिन विभाग ने स्थायी समाधान नहीं किया।

16 मई तक जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश : Kumhari fire incident

घटना के बाद दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह ने छह सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है। जांच की जिम्मेदारी भिलाई-3 के तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी रवि विश्वकर्मा को सौंपी गई है। कमेटी में पुलिस, नगर सेना, मेडिकल ऑफिसर, वैज्ञानिक अधिकारी और बिजली विभाग के अधिकारी शामिल हैं।

प्रशासन ने टीम को 16 मई तक रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। वहीं तहसीलदार रवि विश्वकर्मा ने कहा कि जांच प्रक्रिया सभी अधिकारियों की मौजूदगी में हुई है। उन्होंने कहा कि यदि किसी अधिकारी पर धमकी देने का आरोप है तो नाम सामने आने पर उसकी जांच कराई जाएगी।

सौरव गांगुली के भैया-भाभी के साथ बड़ा हादसा, समंदर की उफनती लहरों में…..
Hamar Lab : मुफ्त जांच की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, आखिर क्यों बंद होने लगीं सरकारी लैबें
Kiran Singh Deo Accident : सड़क हादसे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष घायल
Youth arrested for spreading terror : वैशाली नगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, देखिए विडियो
पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा Update, इस दिन से लग सकती है आचार संहिता, अब गांव सरकार की बारी CG Panchayat Chunav 2025
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shoaib Dhebar Extortion Case
Shoaib Dhebar Extortion Case : 25 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में शोएब ढेबर गिरफ्तार

Shoaib Dhebar Extortion Case : पुलिस की जांच…

Bilaspur Knife Murder Case
Bilaspur Knife Murder Case : दो गुटों में खूनी झड़प, चाकू से हमला कर युवक की हत्या: जंगल में रातभर पड़ा रहा शव

Bilaspur Knife Murder Case :पुलिस के मुताबिक मृतक…

Bank Strike Deferred
Bank Strike Deferred : रायपुर में 3 दिन बैंक बंद रहने का संकट टला, 5 दिन कामकाज की मांग पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

Bank Strike Deferred :बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की…

Chhattisgarh Congress Protest
Chhattisgarh Congress Protest : दुर्ग में काले कपड़ों में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Chhattisgarh Congress Protest : बैठक में नगरीय निकाय…

Prayer Meeting Dispute
Prayer Meeting Dispute : धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हिंदू संगठन और भीम आर्मी आमने-सामने

Prayer Meeting Dispute : शांति समिति की बैठक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?