CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Inter Caste Marriage Scheme Corruption : अंतर्जातीय विवाह योजना में रिश्वतखोरी का आरोप, सहायक ग्रेड-02 निलंबित

Inter Caste Marriage Scheme Corruption : अंतर्जातीय विवाह योजना में रिश्वतखोरी का आरोप, सहायक ग्रेड-02 निलंबित

By Newsdesk Admin
21/06/2026
Share
Inter Caste Marriage Scheme Corruption
Inter Caste Marriage Scheme Corruption

सीजी भास्कर, 21 जून :  अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के बदले कथित रूप से रिश्वत (Inter Caste Marriage Scheme Corruption)  लेने के मामले में बेमेतरा कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-02 विनय कुमार कुर्रे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। शिकायत की जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद कलेक्टर ने यह कार्रवाई की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सिंघनपुरी निवासी दिलेश बंजारे ने 11 जून 2026 को जिला प्रशासन के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र जारी करने के एवज में उनसे अनुचित रूप से राशि की मांग की गई और राशि ली गई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए बेमेतरा कलेक्टर ने जांच समिति गठित कर पूरे प्रकरण की जांच कराई। जांच के दौरान शिकायतकर्ता और संबंधित पक्षों के बयान लिए गए तथा उपलब्ध तथ्यों का परीक्षण किया गया। जांच रिपोर्ट में शिकायत सही पाए जाने के बाद सहायक ग्रेड-02 विनय कुमार कुर्रे के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई।

प्रशासन का कहना है कि शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की अनियमितता, भ्रष्टाचार अथवा हितग्राहियों से अवैध वसूली को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय कार्यों में लापरवाही या भ्रष्ट आचरण पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Vishnu Deo Sai Government : साय कैबिनेट की बैठक शुरू, बदल सकती है प्रशासनिक तस्वीर
CG Teachers Promotion Process : शिक्षा संभाग में शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया शुरू, 27 मार्च को होगी डीपीसी बैठक
Sushasan Tihar: सीएम साय ने की सुशासन तिहार के तीसरे चरण की समीक्षा, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
Sarita Sahu News : सरकारी स्कूल की शिक्षिका को CGPSC में 110वां रैंक
Cyber Crime Awareness: अब एआर रहमान भी करेंगे साइबर जागरूक, सुकमा पुलिस के अभियान को दिया समर्थन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Photo Comment Case
Photo Comment Case : डिप्टी CM विजय शर्मा की फोटो पर अभद्र कमेंट, साइबर थाने में दो केस दर्ज

Photo Comment Case  :पुलिस ने दोनों मामलों में…

Country-Made Pistol Arrest : जगदलपुर में देसी कट्टा-जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, शराब दुकान हत्याकांड के बाद पुलिस थी अलर्ट

Country-Made Pistol Arrest : पुलिस अब आरोपी के…

Blood Donation Discount
Blood Donation Discount : रायपुर में आज ब्लड डोनेट करने पर मिलेगा डिस्काउंट कूपन, रेस्टोरेंट-दुकानों पर मिलेगी छूट

Blood Donation Discount  : होटल और रेस्टोरेंट में…

Road Repair Demand
Road Repair Demand : सड़क के लिए दंतेवाड़ा के भाजपा नेता ने सरकार से मांगी भीख, नगर पंचायत अध्यक्ष बोले- जनता के सवालों से शर्म आती है

Road Repair Demand :सुराना ने कहा कि नगरवासियों…

Jashpur Mitanin Contract Concern
Jashpur Mitanin Contract Concern : ठेका कंपनी के अधीन जाने की आशंका से मितानिनों ने सौंपा ज्ञापन

Jashpur Mitanin Contract Concern : मितानिनों ने इस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?