CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » युक्तियुक्तकरण; सरगुजा में जेडी ने किया भूतों का ट्रांसफर:जिस नाम के शिक्षक नहीं उनकी नई पोस्टिंग, दो दर्जन शिक्षक जहां भेजे गए वहां पद रिक्त नहीं

युक्तियुक्तकरण; सरगुजा में जेडी ने किया भूतों का ट्रांसफर:जिस नाम के शिक्षक नहीं उनकी नई पोस्टिंग, दो दर्जन शिक्षक जहां भेजे गए वहां पद रिक्त नहीं

By Newsdesk Admin
11/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 11 जून |

युक्तियुक्तकरण में सरगुजा संभाग में आनन-फानन में अतिशेष शिक्षकों की सूची निकाली गई और जिला स्तर के बाद संभागीय स्तर पर जेडी ने शिक्षकों को नई पोस्टिंग दे दी। युक्तियुक्तकरण में दो ऐसे शिक्षकों को सरगुजा जेडी ने नई पोस्टिंग दी है, जिनका अस्तित्व ही स्कूलों में नहीं है। करीब दो दर्जन शिक्षक स्कूल ऐसे स्कूलों में भेजे गए, जहां पद रिक्त नहीं है। सूरजपुर में ओड़गी ब्लॉक के स्कूल अब भी एकल शिक्षकीय हैं।

सरगुजा संभाग में युक्तियुक्तकरण में हुई अधिकारियों ने जमकर मनमानी की। चहेतों को शासन के निर्देशों को दरकिनार कर बचाया गया और रिक्त पदों को भी छिपाया गया। सरगुजा जिले में अतिशेष काउंसलिंग की सूची रात ढाई बजे जारी की गई और सुबह काउंसलिंग के लिए बुला लिया गया। संभाग स्तरीय काउंसलिंग के बाद 40 शिक्षकों का नाम राज्य स्तरीय काउंसलिंग के लिए भेजा गया है, जिनकी काउंसलिंग 12 जून को होगी।

जो शिक्षक ही नहीं, उनका आदेश सरगुजा जेडी ने उदयपुर ब्लॉक के सलका माध्यमिक शाला के शिक्षक एलबी रामचरण सिदार को पूर्व माध्यमिक शाला सोनगेरसा, बगीचा, जिला जशपुर में पदस्थ करने का आदेश 06 जून को जारी किया है। रामचरण सिदार नाम के कोई शिक्षक सलका में पदस्थ ही नहीं हैं। अंबिकापुर के घासीवार्ड मिडिल स्कूल के शिक्षक राम दास प्रधान को मिडिल स्कूल बगीचा, जशपुर में पदस्थ किया गया है। इस नाम के भी कोई शिक्षक स्कूल में नहीं हैं।

जहां भेजे गए, वहां पद ही रिक्त नहीं जिला एवं संभागीय काउंसलिंग में शिक्षकों को युक्तियुक्तकरण के तहत तबादला आदेश दिया गया, लेकिन जब शिक्षक ज्वाइन करने पहुंचे तो पता चला कि वहां पद ही रिक्त नहीं है। हाई स्कूल सुंदरपुर के लेक्चरर चंद्रशेखर तिवारी को गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल तातापानी में समायोजित किया गया। जब वे पदभार ग्रहण करने पहुंचे तो स्कूल के प्रिंसिपल ने बता दिया कि वहां पद ही रिक्त नहीं है।

हायर सेकेंडरी स्कूल खलिबा की स्मिता सिंह को जिला स्तर पर पोस्टिंग उदयपुर हायर सेकेंडरी स्कूल बालक में पोस्टिंग दी गई। जब वे उदयपुर पहुंची तो वहां पद रिक्त नहीं था। उन्हें डीईओ ने खलिबा जाने का आदेश जारी किया। बाद में आदेश को वापस ले लिया गया। संभागीय काउंसलिंग में स्मिता सिंह को कनकपुर, रामानुजगंज में पोस्टिंग दे दी गई। अन्य शिक्षकों को पद रिक्त नहीं मिलने पर यथावत रखा गया है।

शिक्षक साझा मंच के कमलेश सिंह ने बताया कि करीब दो दर्जन शिक्षकों को ऐसे स्कूलों में भेजा गया है, जहां पद ही रिक्त नहीं हैं। जिले में रिक्त पद भी छिपाए गए। काउंसलिंग के बाद प्रिंसिपलों से रिक्त पदों की जानकारी मांगी गई है। चहेते शिक्षकों को अधिकारियों ने बचा लिया है।

सूरजपुर में दूरस्थ ब्लॉक के स्कूल एकशिक्षकीय सूरजपुर में युक्तियुक्तकरण में बड़ी गड़बडिय़ां सामने आई हैं, जिसके विरोध में शिक्षकों ने मंगलवार को प्रदर्शन भी किया। सूरजपुर के दूरस्थ ओड़गी ब्लॉक के दर्जनभर स्कूल युक्तियुक्तकरण के बाद भी एकशिक्षकीय हैं, जबकि अतिशेष शिक्षक जिले में बचे हैं। एक रिक्त पद में तीन शिक्षकों को पदस्थ कर दिया गया। सूरजपुर शिक्षक साझा मंच के सचिन त्रिपाठी ने बताया कि अधिकारियों ने जमकर मनमानी की और चहेते शिक्षकों को बचाया है।

13 को सरगुजा में प्रदर्शन शिक्षक साझा मंच द्वारा 13 जून को सरगुजा संभाग मुख्यालय में युक्तियुक्तकरण में गड़बड़ी के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। शिक्षक साझा मंच ने बताया कि इसमें गड़बडिय़ों का खुलासा किया जाएगा।

संभाग में 956 शिक्षक पुराने स्कूलों में वापस सरगुजा संभाग में मिडिल स्कूलों के 956 शिक्षकों को पद रिक्त नहीं होने के कारण पुराने स्कूलों में वापस भेज दिया गया है। जेडी हेमंत उपाध्याय ने बताया कि इसकी जानकारी डीपीआई को भेज दी गई है। संभाग में 143 लेक्चरर का समायोजन किया गया है। 40 अतिशेष लेक्चरर की सूची डीपीआई को भेजी गई है, जिनकी काउंसलिंग 12 जून को होगी। प्रायमरी स्कूलों के अतिशेष शिक्षकों को वापस उनके स्कूलों में भेज दिया गया है।

WhatsApp Safety Feature: हैकिंग और ठगी पर लगेगा ब्रेक, यूजर्स के लिए लॉन्च हुआ अब तक का सबसे मजबूत सिक्योरिटी अपडेट
Paddy Lifting Issue : विधानसभा में धान उठाव पर सरकार घिरी, बस्तर के आंगनबाड़ी केंद्रों की बदहाली का मुद्दा भी गरमाया
Scrap Mafia Terror in Bilaspur : युवक को बंधक बनाकर पीटा; पत्नी से ₹2.7 लाख वसूले!
Raipur cracks down on weight loss drugs : 92 मेडिकल दुकानों की जांच
Digital Education Governance Chhattisgarh : शिक्षा में डिजिटल सुशासन की राष्ट्रीय मिसाल बना छत्तीसगढ़
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Durg DJ Rules During Festivals
Durg DJ Rules During Festivals : दुर्ग में त्योहारों पर सख्ती, रात 10 बजे बाद DJ पर रोक; सड़क पर पंडाल लगाने की भी मनाही

Durg DJ Rules During Festivals : अधिकारियों ने…

Bilaspur Youth Attack Case
Bilaspur Youth Attack Case : मामूली विवाद में युवक पर डंडे से हमला, सिर पर वार कर किया लहूलुहान

Bilaspur Youth Attack Case : पुलिस ने मामले…

बिलासपुर हिंसा में 20 आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड सोहेल का कट्टा लहराते वीडियो सामने आया; पुलिस ने हथियार किए बरामद

बिलासपुर में हिंसा और पथराव के मामले में…

DMF Scam : सतपाल चाबड़ा को कमीशन में मिले 31 करोड़! ED ने बताया मुख्य लाइजनर और वित्तीय समन्वयक
DMF Scam : सतपाल चाबड़ा को कमीशन में मिले 31 करोड़! ED ने बताया मुख्य लाइजनर और वित्तीय समन्वयक

जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ) फंड में कथित गड़बड़ी…

मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए 500 रुपए लेने का आरोप, जशपुर जिला अस्पताल के डॉक्टर का VIDEO वायरल; कलेक्टर ने जांच टीम बनाई

जशपुर जिला अस्पताल के एक डॉक्टर पर मेडिकल…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?