सीजी भास्कर, 18 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में तीन साल की मासूम बच्ची को कथित तौर पर जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश का विरोध करने पर उसकी दादी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग महिला ने सिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। (Bilaspur Grandmother Murder Case)
यह भी पढ़ें : रायपुर मेडिकल स्टोर के बोर्ड में करंट से बच्ची की मौत, छुट्टियां मनाने आई मासूम ने तड़पते हुए तोड़ा दम
बच्ची को ले जाने से रोकने पर हमला : Bilaspur Grandmother Murder Case
मामला सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम मेंड्रा का है। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 10 बजे राजकुमारी यादव अपने घर पर थीं। इसी दौरान उनका पड़ोसी प्रशांत शुक्ला वहां पहुंचा और कथित तौर पर तीन साल की बच्ची को जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगा। बच्ची की दादी राजकुमारी यादव ने इसका विरोध किया और आरोपी को रोकने का प्रयास किया।
आरोप है कि इससे नाराज होकर युवक ने पहले महिला के साथ गाली-गलौज की और फिर धारदार चाकू से उन पर हमला कर दिया। हमले में राजकुमारी यादव गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ीं।
यह भी पढ़ें : MP Police Encounter : मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर

इलाज के दौरान महिला की मौत
महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख आरोपी वहां से फरार हो गया। इसके बाद परिजन घायल महिला को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस : Bilaspur Grandmother Murder Case
घटना की सूचना मिलने के बाद सकरी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपी प्रशांत शुक्ला की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
इस वारदात के बाद ग्राम मेंड्रा में सनसनी फैल गई है। मासूम बच्ची को कथित तौर पर ले जाने की कोशिश और इसका विरोध करने पर बुजुर्ग महिला की हत्या से इलाके में चिंता का माहौल है।
ख़बरें और भी हैं :Road Accident : छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, प्रधान आरक्षक समेत मासूम बच्ची की मौत से पसरा मातम



