CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Child Abuse Case : रायपुर में मासूम बच्चों से बेरहमी, सौतेला पिता और मां गिरफ्तार; बाल अधिकार आयोग की अध्यक्ष ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

Raipur Child Abuse Case : रायपुर में मासूम बच्चों से बेरहमी, सौतेला पिता और मां गिरफ्तार; बाल अधिकार आयोग की अध्यक्ष ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

By Newsdesk Admin
18/10/2026
Share
Raipur Child Abuse Case
Raipur Child Abuse Case : रायपुर में मासूम बच्चों से बेरहमी, सौतेला पिता और मां गिरफ्तार; बाल अधिकार आयोग की अध्यक्ष ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

सीजी भास्कर, 18 अक्टूबर । राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र के तरुण नगर में मासूम बच्चों के साथ मारपीट और प्रताड़ना का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि सौतेले पिता ने छोटी-छोटी बातों पर बच्चों की बेरहमी से पिटाई की और एक बच्चे को सिगरेट से भी दागा। मारपीट में तीन वर्षीय बच्चे का हाथ फ्रैक्चर हो गया, जबकि उसकी आंखों और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। मामले में पुलिस ने सौतेले पिता राजा दीप और मां अन्नू देवी पासवान को गिरफ्तार किया है। (Raipur Child Abuse Case)

Contents
  • बहन ने पड़ोसियों को दी जानकारी : Raipur Child Abuse Case
  • बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ने लिया जायजा
  • चाइल्ड हेल्पलाइन से मिली थी सूचना : Raipur Child Abuse Case

 

यह भी पढ़ें : Family Murder Suicide Case : दुर्ग के आर्य नगर कांड में बड़ा खुलासा: दो मासूम बच्चों की हत्या के बाद माता-पिता ने की आत्महत्या, केस दर्ज

बहन ने पड़ोसियों को दी जानकारी : Raipur Child Abuse Case

जानकारी के अनुसार, अन्नू देवी अपने पति राजा दीप के साथ लोधीपारा के तरुण नगर में किराए के मकान में रहती थी। अन्नू के पहले पति से तीन बच्चे हैं, जिनकी उम्र तीन, छह और आठ वर्ष है। आरोप है कि सौतेला पिता रोहित और समीर के साथ अक्सर मारपीट करता था।

13 अक्टूबर की रात भी दोनों भाइयों की कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई की गई। इस दौरान तीन वर्षीय रोहित का हाथ फ्रैक्चर हो गया और उसकी आंखों के आसपास गंभीर चोटें आईं। वहीं, आठ वर्षीय समीर को भी आंखों में चोट लगने की बात सामने आई है।

मारपीट से डरी छह वर्षीय बहन लक्ष्मी पड़ोसियों के घर पहुंची और उन्हें घटना की जानकारी दी। इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी और लिखित शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलने पर महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल बच्चे को उपचार के लिए आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया।

 

यह भी पढ़ें : Raigarh POCSO Case : 2 साल की मासूम से अनाचार के दोषी को अंतिम सांस तक कारावास

Raipur Child Abuse Case
Raipur Child Abuse Case : रायपुर में मासूम बच्चों से बेरहमी, सौतेला पिता और मां गिरफ्तार; बाल अधिकार आयोग की अध्यक्ष ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

 

 

बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ने लिया जायजा

मामले (Raipur Child Abuse Case) की गंभीरता को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने रविवार को मेकाहारा अस्पताल पहुंचकर भर्ती बच्चे के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने बाल गृह जाकर दूसरे बच्चे की सुरक्षा और देखभाल की स्थिति का जायजा लिया।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बच्चों की सुरक्षा, काउंसलिंग और पुनर्वास के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। बच्चों को मानसिक और भावनात्मक सहयोग देने के लिए उनकी काउंसलिंग भी की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें : Daycare Abuse : डे केयर केंद्र में मासूमों के साथ क्या होता रहा, पहली गिरफ्तारी के बाद खुलने लगे कई चौंकाने वाले राज

चाइल्ड हेल्पलाइन से मिली थी सूचना : Raipur Child Abuse Case

आयोग के अनुसार, 15 अक्टूबर को चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से बच्चों के साथ मारपीट की सूचना मिली थी। गंभीर रूप से घायल तीन वर्षीय बच्चे को 16 अक्टूबर को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, दूसरे बच्चे को बाल गृह और छह वर्षीय बच्ची को सुरक्षित देखभाल के लिए मातृछाया में रखा गया है।

आयोग ने 15 अक्टूबर को ही मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई शुरू कर दी थी। फिलहाल अस्पताल में भर्ती बच्चे का स्वास्थ्य ठीक बताया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें : पति छोड़ प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, तीन मासूम बच्चों पर भी नहीं पसीजा कलेजा

 

ख़बरें और भी हैं :CG News : हत्यारे को सजा-ए-मौत, कोर्ट ने कहा – फांसी लगाकर तब तक लटकाया जाए…जब तक आरोपी की मौत न हो जाए, पत्नी सहित 3 मासूम बच्चों की करी थी हत्या

भिलाई में ‘धार्मिक कार्य’ के लिए कांग्रेस ने 800 फीट जमीन दी थी और शांतिदूतों ने 6 एकड़ पर बेजा कब्जा कर तान दिया ‘करबला’ 🔵 “आप कहते रहिए कि भाजपा कुछ नहीं करती, भाजपा सरकारें यह भी करती हैं” – पंकज झा
जेल में युवक की पिटाई, गला दबाकर मर्डर का शक, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में 35 से ज्यादा जख्म, हाईकोर्ट ने सरकार से 14 दिन में मांगा जवाब
Dog Bite Case Takhatpur : पागल कुत्तों का कहर, कुछ घंटों में 25 लोग घायल; शहर में दहशत
CG Women Registry Discount: महिलाओं के नाम संपत्ति पर 50% रजिस्ट्री शुल्क छूट, बजट से बड़ी सौगात
Vishnu Deo Sai Farming  : खेत में उतरे CM विष्णुदेव साय, बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Smart Roads Poor Condition
Smart Roads Poor Condition : रायपुर में 32 करोड़ की लागत से बनीं 6 स्मार्ट सड़कें बदहाल, लाइटें बंद और फुटपाथों पर अतिक्रमण

Smart Roads Poor Condition : नगर निगम आयुक्त…

Bilaspur Grandmother Murder Case
Bilaspur Grandmother Murder Case : बिलासपुर में मासूम को ले जाने का विरोध करने पर दादी की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार

Bilaspur Grandmother Murder Case  : इस वारदात के…

Raipur Child Abuse Case
Raipur Child Abuse Case : रायपुर में मासूम बच्चों से बेरहमी, सौतेला पिता और मां गिरफ्तार; बाल अधिकार आयोग की अध्यक्ष ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

Raipur Child Abuse Case : आयोग ने 15…

Chhattisgarh Ration Scam
Chhattisgarh Ration Scam : बेमेतरा में सरकारी राशन दुकान में 23 लाख की हेराफेरी, महिला स्व-सहायता समूह के पदाधिकारियों पर FIR

Chhattisgarh Ration Scam : खाद्य निरीक्षक की शिकायत…

Police Anti Drug Bike Rally
Police Anti Drug Bike Rally : नशा मुक्ति का संदेश लेकर निकली छत्तीसगढ़-ओडिशा पुलिस की बाइक रैली, DGP अरुण देव गौतम ने दिखाई हरी झंडी

Police Anti Drug Bike Rally : छत्तीसगढ़ और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?