सीजी भास्कर, 23 अगस्त : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर (Bilaspur News) जिले के तखतपुर क्षेत्र में दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। स्कूल से घर लौटते समय तीनों घोंघा नदी पर बने एनीकट को पार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक नदी में पानी का तेज बहाव आ गया और तीनों बच्चे बह गए। करीब पांच घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद तीनों के शव बरामद किए गए।
यह भी पढ़ें : Milk Price Hike: दूध के दाम को लेकर तिल्दा-नेवरा में घमासान, विक्रेताओं ने बहाया हजारों लीटर दूध
स्कूल से लौटते समय हुआ हादसा
डीएसपी नूपुर उपाध्याय के मुताबिक ग्राम समडील निवासी अनमोल जायसवाल, सिद्धी जायसवाल और रिद्धी जायसवाल आपस में चचेरे भाई-बहन थे। तीनों नवापारा स्थित डीपी विप्र स्कूल में पढ़ते थे। शनिवार को स्कूल की छुट्टी के बाद तीनों गांव के अन्य बच्चों के साथ पैदल घर लौट रहे थे। घर पहुंचने के लिए उन्हें घोंघा नदी पर बने एनीकट को पार करना पड़ता था। इसी दौरान अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया और पानी का बहाव तेज हो गया। बच्चे संभल नहीं पाए और पानी में बह गए।
यह भी पढ़ें : IGKV Paper Leak : भूपेश बघेल ने उठाए सवाल, बोले- सुरक्षा में चूक बर्दाश्त नहीं
अचानक बढ़ा पानी, ग्रामीणों ने शुरू की तलाश
स्थानीय लोगों (Bilaspur News) के अनुसार एनीकट के ऊपर शुरुआत में पानी का बहाव कम दिखाई दे रहा था। अचानक जलस्तर बढ़ने के साथ तेज बहाव आने से बच्चे इसकी चपेट में आ गए। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में नदी किनारे पहुंच गए और अपने स्तर पर बच्चों की तलाश शुरू कर दी।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों ने नदी के आसपास काफी दूर तक तलाश की। घंटों की मशक्कत के बाद रिद्धी जायसवाल का शव बरामद किया गया।
यह भी पढ़ें : Hockey World Cup 2026 : नीदरलैंड से 3-1 से हार के बाद भारत की सेमीफाइनल में राह मुश्किल
SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन
हादसे की गंभीरता को देखते हुए लापता अनमोल और सिद्धी की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। टीम ने नदी में व्यापक स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया। देर रात तक दोनों का पता नहीं चल सका। रविवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने अनमोल और सिद्धी के शव भी बरामद कर लिए। पोस्टमार्टम के बाद तीनों बच्चों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए।
यह भी पढ़ें : Bhilai Waste Plant : निगम आयुक्त का निरीक्षण, कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन प्लांट जल्द पूरा करने के निर्देश
एक ही घर से उठीं तीन अर्थियां
तीनों बच्चों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। रविवार को एक ही घर से तीन मासूमों की अर्थियां निकलीं तो पूरा गांव गमगीन हो गया। घटना ने परिवार के साथ-साथ ग्रामीणों को भी झकझोर कर रख दिया।
स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भी नाराजगी है कि बच्चों को घर लौटने के लिए नदी पर बने एनीकट से गुजरना पड़ता था। हादसे के बाद बिलासपुर न्यूज़ (Bilaspur News) में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।
यह भी पढ़ें : Electric Shock : रायपुर में करंट की चपेट में मां-बेटे की मौत, बचाने पहुंचे बेटे ने भी गंवाई जान




