सीजी भास्कर, 22 अगस्त। नगर पालिक निगम भिलाई (Bhilai Waste Plant) की आयुक्त सुरुचि सिंह ने शुक्रवार को नेहरू नगर स्थित एसएलआरएम सेंटर का निरीक्षण कर निर्माणाधीन कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन वेस्ट प्लांट के कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए प्लांट का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें : Operation Baaz : ऑपरेशन बाज में शराब कोचियों पर फिर प्रहार, किराना दुकान के पास से 291 पाव शराब जब्त
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने निर्माण कार्य की प्रगति और निर्धारित मापदंडों की जानकारी (Bhilai Waste Plant) ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण में गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाए और तय समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा कराया जाए।
आयुक्त ने एसएलआरएम सेंटर में संचालित कचरा सेग्रीगेशन व्यवस्था का भी निरीक्षण (Bhilai Waste Plant) किया। उन्होंने गीले, सूखे और अन्य श्रेणियों के कचरे के पृथक्करण की कार्यप्रणाली देखी तथा व्यवस्था को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए। सेंटर में कार्यरत कर्मचारियों की उपस्थिति व्यवस्था को हाईटेक करने पर भी जोर दिया, ताकि कर्मचारियों की उपस्थिति की नियमित और पारदर्शी निगरानी हो सके। अधिकारियों को तकनीक के अधिकतम उपयोग के साथ कार्यों की सतत मॉनिटरिंग करने कहा।
यह भी पढ़ें : Operation Baaz : ऑपरेशन बाज में शराब कोचियों पर फिर प्रहार, किराना दुकान के पास से 291 पाव शराब जब्त
निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त डीके कोसरिया, कार्यपालन अभियंता सुनील जैन, नितेश मेश्राम, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, सहायक अभियंता श्वेता वर्मा, उप अभियंता पुरुषोत्तम सिन्हा, अशोक देवांगन, आशीष भारती, स्वच्छता निरीक्षक कमलेश द्विवेदी सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।




