CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Flood Alert Balodabazar : नदी-नालों में बढ़ते जलस्तर से प्रशासन अलर्ट, अमेठी घाट पर आवागमन पूरी तरह बंद

Flood Alert Balodabazar : नदी-नालों में बढ़ते जलस्तर से प्रशासन अलर्ट, अमेठी घाट पर आवागमन पूरी तरह बंद

By Newsdesk Admin
06/07/2026
Share
Flood Alert Balodabazar
Flood Alert Balodabazar

सीजी भास्कर, 06 जुलाई : लगातार हो रही बारिश के बीच बलौदाबाजार जिले में बाढ़ की आशंका (Flood Alert Balodabazar) को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। पिछले 24 घंटे से जारी तेज बारिश के कारण महानदी, शिवनाथ नदी सहित कई छोटे-बड़े नदी-नालों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है, जबकि राहत एवं बचाव दलों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Contents
  • अमेठी घाट पर आवागमन पूरी तरह बंद
  • सेमरिया घाट पर भी बढ़ा शिवनाथ नदी का जलस्तर
  • रेस्क्यू टीम अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील

अमेठी घाट पर आवागमन पूरी तरह बंद

पलारी तहसील स्थित अमेठी घाट (Flood Alert Balodabazar) में महानदी का जलस्तर खतरे के निशान से करीब 7 से 8 फीट ऊपर पहुंच गया है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा लोगों को नदी पार करने से रोकने के लिए एनीकट के दोनों ओर कांटेदार बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता सील कर दिया गया है। साथ ही कोटवारों की भी ड्यूटी लगाई गई है।

सेमरिया घाट पर भी बढ़ा शिवनाथ नदी का जलस्तर

भाटापारा तहसील के सेमरिया घाट में भी शिवनाथ नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। नदी का पानी पुल को छूते हुए बह रहा है। प्रशासन लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

रेस्क्यू टीम अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी स्थिति में नदी, एनीकट या पुल पार करने का प्रयास न करें। जलस्तर बढ़ने पर नदी में उतरने से बचें, अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के लिए रेस्क्यू टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

CBSE Board Exam 2026 : परीक्षा से पहले छात्रों को बड़ी राहत, सीबीएसई ने शुरू की फ्री साइको-सोशल काउंसलिंग सेवा
कोपरा-जलाशय के पास प्रस्तावित प्लांट का आवेदन वापस, पर्यावरणीय कारणों से कंपनी का फैसला
Ganja Smuggling : बोलेरो से 88 किलो गांजा जब्त, 44 लाख के नशीले पदार्थ के साथ तस्कर गिरफ्तार
Divya Pravachan Bhilai : मनुष्य का शरीर पानी के बुलबुले के समान क्षणभंगुर है : सुश्री श्रीश्वरी देवी
Dog Control Rules : कुत्ता नियंत्रण व्यवस्था सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर लागू : शिक्षा विभाग

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Railway Constable Accused of Smuggling
Railway Constable Accused of Smuggling : रेलवे कॉन्स्टेबल पर गांजा तस्करी का आरोप, 16 लाख कमाई का खुलासा; ACB ने पेश की चार्जशीट

Railway Constable Accused of Smuggling : ACB ने…

Ambikapur Delhi Train Service
Ambikapur Delhi Train Service : अंबिकापुर-दिल्ली ट्रेन अब हफ्ते में 2 दिन चलेगी, मंगलवार-गुरुवार को मिलेगी सुविधा

Ambikapur Delhi Train Service :बिलासपुर DRM राकेश रंजन…

Raipur Mana Road Accident
Raipur Mana Road Accident : माना में तेज रफ्तार कार ने 2 महिलाओं को मारी टक्कर, दोनों गंभीर घायल

Raipur Mana Road Accident : घटना सोमवार रात…

Durg Knife Murder Case
Durg Knife Murder Case : सिगरेट मांगने पर विवाद, दोस्त की चाकू मारकर हत्या; 2 युवक हिरासत में

Durg Knife Murder Case : ASP शोभराज अग्रवाल…

Bilaspur Drunk Driving Case
Bilaspur Drunk Driving Case : भाई की बाइक छुड़ाने थाने पहुंचीं 2 बहनों का हंगामा, बोलीं- साहब गाड़ी दे दो

Bilaspur Drunk Driving Case : ट्रैफिक ASP रामगोपाल…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?