CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Champai Soren House Arrest : सोरेन को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट, आंदोलन से रोका, बोले- पूरे झारखंड में होगा आंदोलन

Champai Soren House Arrest : सोरेन को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट, आंदोलन से रोका, बोले- पूरे झारखंड में होगा आंदोलन

By Newsdesk Admin
25/08/2025
Share
Champai Soren House Arrest
Champai Soren House Arrest

सीजी भास्कर, 25 अगस्त : झारखंड की राजधानी रांची में रविवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक चम्पाई सोरेन को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया (Champai Soren House Arrest)। सोरेन रांची के नगड़ी इलाके में किसानों और आदिवासियों के साथ प्रस्तावित रिम्स-2 मेडिकल कॉलेज अस्पताल की जमीन पर हल चलाकर विरोध दर्ज कराने जा रहे थे।

Contents
  • पुलिस ने रास्ते में रोका, ग्रामीण पहुंचे खेतों तक
  • भाजपा की अगुआई में विरोध
  • पूरे झारखंड में आंदोलन की चेतावनी

पुलिस ने रास्ते में रोका, ग्रामीण पहुंचे खेतों तक

पुलिस-प्रशासन ने पहले ही आंदोलन को देखते हुए स्थल पर धारा 144 लागू कर दी थी और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। बावजूद इसके, दोपहर करीब ढाई बजे ग्रामीण नदी पारकर खेतों के रास्ते चिन्हित जमीन पर पहुंचे।

उन्होंने वहां लगे कंटीले तार काटे और खेतों में हल चलाकर धान रोपा। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया।

भाजपा की अगुआई में विरोध

नगड़ी जमीन बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर आयोजित इस आंदोलन में भाजपा खुलकर समर्थन कर रही है। चम्पाई सोरेन ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि किसानों की जमीन बचाने के लिए पार्टी किसानों के साथ खड़ी है।

लेकिन पुलिस ने उन्हें आंदोलन स्थल तक पहुंचने से पहले ही उनके सरकारी आवास पर रोक दिया (Champai Soren House Arrest)। कई अन्य नेताओं और प्रदर्शनकारियों को भी रास्ते में ही हिरासत में लिया गया।

पूरे झारखंड में आंदोलन की चेतावनी

रविवार सुबह एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए चम्पाई सोरेन ने लिखा- “नगड़ी के आदिवासी-मूलवासी किसानों की आवाज उठाने से रोकने के लिए झारखंड सरकार ने मुझे हाउस अरेस्ट कर लिया है।”

देर शाम प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि ग्रामीणों और किसानों ने भारी संख्या में आंदोलन में भाग लेकर इसे सफल बनाया है।

उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में यह आंदोलन सिर्फ नगड़ी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे झारखंड में जोरदार तरीके से जारी रहेगा।
Patwari Suspended : अनुमति के बिना गैरहाजिर पटवारी दीपकदास निलंबित, SDM ने की कार्रवाई
Millet Bakery Training : ग्रामीण महिलाओं को मिला नया हुनर! मोटे अनाज से बनेगी अब हेल्दी बेकरी
Massive fire at a Raipur oil factory : इलाके में फैला धुएं का गुबार
Chhattisgarh Sub Engineer Case : 66 उप अभियंताओं को सुप्रीम कोर्ट से राहत, हाईकोर्ट के फैसले पर फिलहाल रोक
वीडियोग्राफर ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान:कोरबा में माता के दर्शन किए, नारियल लेकर ट्रैक पर गया; आर्थिक तंगी से सुसाइड की आशंका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Liquor Seizure
Liquor Seizure : लाल मैदान की झाड़ियों के पास चल रहा था शराब का खेल, पुलिस पहुंची तो 96 पाव के साथ दबोचा गया आरोपी

सुपेला के फरीद नगर इलाके में लाल मैदान…

Bhilai Waste Plant
Bhilai Waste Plant : निगम आयुक्त का निरीक्षण, कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन प्लांट जल्द पूरा करने के निर्देश

नगर पालिक निगम भिलाई (Bhilai Waste Plant) की…

Drunk Driving
Drunk Driving : शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा भारी, 11 चालकों पर ठोका गया 1.25 लाख रुपए का जुर्माना

Drunk Driving के खिलाफ बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने सख्त…

Operation Baaz
Operation Baaz : ऑपरेशन बाज में शराब कोचियों पर फिर प्रहार, किराना दुकान के पास से 291 पाव शराब जब्त

Operation Baaz के तहत मुंगेली पुलिस ने अवैध…

Smart Meter Complaint
Smart Meter Complaint : स्मार्ट मीटर लगने के बाद बढ़े बिजली बिल पर कांग्रेस का अभियान, गांव-गांव पहुंचकर भरवाए जा रहे शिकायत फॉर्म

Smart Meter Complaint को लेकर क्षेत्र में कांग्रेस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?