CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raigarh POCSO Case : 2 साल की मासूम से अनाचार के दोषी को अंतिम सांस तक कारावास

Raigarh POCSO Case : 2 साल की मासूम से अनाचार के दोषी को अंतिम सांस तक कारावास

By Newsdesk Admin
07/08/2026
Share
Raigarh POCSO Case
Raigarh POCSO Case

सीजी भास्कर, 07 अगस्त। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक 2 साल की मासूम के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद मामले की जानकारी जब उसके परिजनों को लगी, तो थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया गया। जहां प्रकरण न्यायालय में पहुंचने के बाद मामले में सुनवाई करते हुए फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आरोपी को अंतिम सांस तक कारावास की सजा सुनाई है। घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 22 अगस्त 2023 को पीड़िता की मां पूंजीपथरा थाना में प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका पति काम करने प्लान्ट गया था। (Raigarh POCSO Case)

Contents
  • आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया : Raigarh POCSO Case
  • आरोपी को अंतिम सांस तक की सजा
  • 6 लाख रुपए की क्षतिपूर्ति राशि दिलाने की अनुशंसा : Raigarh POCSO Case

यह भी पढ़ें : Minor Rape Case: रायगढ़ में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, आदतन अपराधी गिरफ्तार; वारदात के बाद दी जान से मारने की धमकी

वह अपने बच्चों के साथ घर में थी, दोपहर लगभग एक बजे आरोपी राजू महतो उसके घर आया और बोला कि थोड़ा आराम करना चाहता है, तब महिला ने उसे घर में आराम करने बोली।
ऐसे में आरोपी राजू महतो आराम करने के लिए घर के भीतर गया। वहीं पहले से चटाई पर दो वर्षीय मासूम पीड़ित सोई थी। राजू महतो उसके बगल मे जाकर आराम करने लगा। प्रार्थिया कमरे से बाहर घर के पीछे चबूतरे पर अपने पड़ोसी के साथ बैठकर बातचीत कर रही थी कि बच्ची के रोने की आवाज सुनकर वह जाकर देखी तो घर का दरवाजा भीतर से बंद था। दरवाजे को धक्का देकर अंदर जाकर देखने पर  आरोपी अर्धनग्न अवस्था में था।

यह भी पढ़ें : Child Sexual Assault Case: कोरबा में भरोसे का कत्ल, 11 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया : Raigarh POCSO Case

पीड़िता की मां को देखकर आरोपी राजू महतो वहां से भाग गया। पीड़िता के शरीर से खून बह रहा था। जहां घटना की सूचना पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले में विवेचना प्रारंभ की।
आरोपी राजू महतो को गिरफ्तार कर जेल भेजा। सभी साक्षियों के बयान दर्ज कर पूरी प्रक्रिया का पालन करते हुए न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया था।

यह भी पढ़ें : Minor Rape Case : सनसनी: 17 साल की नाबालिग से 5 महीने तक दरिंदगी…7 आरोपी गिरफ्तार…ऑनलाइन वीडियो से हुआ खुलासा

Raigarh POCSO Case
Raigarh POCSO Case  : 2 साल की मासूम से अनाचार के दोषी को अंतिम सांस तक कारावास

 

आरोपी को अंतिम सांस तक की सजा

जहां न्यायालय शहाबुद्दीन कुरैशी विशेष न्यायाधीश एफटीएससी पाक्सोध्रेप घरघोड़ा ने मामले की सुनवाई करते हुए प्रकरण में आरोपी राजू महतो को पीड़ित के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई जिसका अभिप्राय उसके शेष प्राकृतिक जीवन काल तक के लिए है। न्यायालय ने विभिन्न धाराओं में 7 हजार रुपए के अर्थदण्ड से भी दण्डित किया।

यह भी पढ़ें : POCSO Act Case: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को बैकुंठपुर से दबोचा, महीनों से फरार चल रहा था आरोपी

6 लाख रुपए की क्षतिपूर्ति राशि दिलाने की अनुशंसा : Raigarh POCSO Case

दो वर्षीय पीड़ित मासूम को क्षतिपूर्ति के रूप में 6 लाख रुपए के विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ के माध्यम से दिलाए जाने की अनुशंसा की है। प्रकरण में शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक अर्चना प्रेम मिश्रा ने पक्ष रखा।

पीड़ित की मां ने आरोपी के विरुद्ध बयान नहीं दिया था। न्यायालय ने मामले में डाक्टरी रिपोर्ट एवं विवेचना अधिकारी की सटीक विवेचना के आधार पर सजा दी है।

 

यह भी पढ़ें : POCSO Case Verdict: नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 साल की सजा, अदालत ने लगाया जुर्माना

ख़बरें और भी हैं : POCSO Court : नाबालिग से दरिंदगी पर अदालत का कड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की कठोर कैद

Crime Against Senior Citizens : बुजुर्गों के लिए सबसे खतरनाक बना छत्तीसगढ़, NCRB रिपोर्ट में खुलासा
Board Exam Preparation : स्कूल शिक्षा सचिव ने प्राचार्यों की लगाई क्लास, बोर्ड एग्जाम रिज़ल्ट सुधारने दिए कड़े निर्देश
विधायक रिकेश ने किया NSPC पोस्टर का विमोचन, कहा – “हर नागरिक की है पर्यावरणीय जिम्मेदारी”
Land Encroachment : 250 एकड़ जमीन को लेकर गांव में बढ़ा तनाव, ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर उठाई बड़ी मांग
विलय को लेकर सुगबुगाहट तेज, जोगी कांग्रेस का कांग्रेस में होगा विलय….! रेणु जोगी ने PCC चीफ बैज को लिखा पत्र, सचिन पायलट के नेतृत्व वाली कमेटी करेगी फैसला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Heroin Smuggling Case
Bhilai Heroin Smuggling Case : हेरोइन तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार, 70 ग्राम से ज्यादा नशीला पदार्थ और 29 लाख का सामान जब्त

Bhilai Heroin Smuggling Case : मामले में सुनील…

Raigarh 24 Elephants Road Crossing
Raigarh 24 Elephants Road Crossing : सड़क पर पहुंचा 24 हाथियों का दल, वन अमले ने रोका ट्रैफिक; सुरक्षित जंगल की ओर गए हाथी

Raigarh 24 Elephants Road Crossing :वन विभाग की…

Bilaspur Ganesh Pandal Fight
Bilaspur Ganesh Pandal Fight : गणेश पंडाल को लेकर दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे और पत्थरों से मारपीट

Bilaspur Ganesh Pandal Fight : पुलिस ने दोनों…

Road Fight Viral Video
Raigarh Road Fight Viral Video : रात को सड़क पर भिड़े युवक, बाल खींचकर थप्पड़ मारे और कपड़े फाड़े

Raigarh Road Fight Viral Video : घटना की…

Baloda Bazar News
Baloda Bazar News : गौठान में 20 से ज्यादा गायों की मौत का दावा, प्रशासन बोला जांच के बाद स्पष्ट होगी संख्या

भाटापारा ब्लॉक के सूरजपुरा गांव के गौठान में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?