CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rape In Raigarh : रायगढ़ में भरोसे की आड़ में दरिंदगी, नाबालिग से रेप के आरोपी को 20 साल की सख्त सजा

Rape In Raigarh : रायगढ़ में भरोसे की आड़ में दरिंदगी, नाबालिग से रेप के आरोपी को 20 साल की सख्त सजा

By Newsdesk Admin
22/01/2026
Share
Rape In Raigarh
Rape In Raigarh

सीजी भास्कर, 22 जनवरी। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला न्यायालय ने नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में आरोपी को दोषी ठहराते (Rape In Raigarh) हुए 20 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है, जहां आरोपी कार्तिक जायसवाल (25 वर्ष) ने शादी का झांसा देकर 16 वर्षीय नाबालिग के साथ बार-बार शारीरिक संबंध बनाए।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, पीड़िता ने 7 दिसंबर 2024 को खरसिया थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि मोहल्ले में रहने वाला कार्तिक जायसवाल पिछले दो वर्षों से उसे पसंद करने और शादी करने की बात कहता था। जुलाई 2024 की एक रात आरोपी ने बहला-फुसलाकर उसे अपने पुराने घर बुलाया, जहां शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

घटना के बाद पीड़िता अपने परिजनों के साथ कोरबा (Rape In Raigarh) चली गई थी, लेकिन वहां भी आरोपी पहुंचा और माता-पिता की गैरमौजूदगी में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस दौरान नाबालिग पांच महीने की गर्भवती हो गई।

जब पीड़िता ने आरोपी से शादी की बात कही, तो उसने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद परिजनों के साथ मिलकर पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान पेश किया।

मामले की सुनवाई एफटीएससी (पॉक्सो) न्यायालय में हुई। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश देवेन्द्र साहू ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी को दोषी करार (Rape In Raigarh) दिया। अदालत ने आरोपी को 20 वर्ष के सश्रम कारावास और 5 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड अदा नहीं करने की स्थिति में अतिरिक्त सजा भुगतने के आदेश भी दिए गए हैं।

इस प्रकरण में शासन की ओर से अपर लोक अभियोजक मोहन सिंह ठाकुर ने पैरवी की। न्यायालय ने अपने फैसले में कहा कि नाबालिग के खिलाफ इस तरह के अपराध समाज के लिए बेहद गंभीर हैं और ऐसे मामलों में कठोर दंड जरूरी है।

इंदौर में ड्यूटी से घर लौट रहे पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत; ड्राइवर फरार
Chhattisgarh Voter List Revision : 6 दिनों में करीब 43 लाख मतदाताओं तक पहुंचे बीएलओ, बांटे गणना प्रपत्र
Exam CG Vyapam : 12 अप्रैल को ‘फार्मासिस्ट’ बनने की अग्निपरीक्षा, रायपुर के 17 केंद्रों में जुटेंगे 5577 अभ्यर्थी, प्रशासन ने कसी कमर
ICC T20 World Cup 2026 : भारत और पाकिस्तान के बिना वर्ल्ड कप संभव नहीं, पूर्व पाक क्रिकेटर का ICC पर बड़ा बयान
Jal Jeevan Mission Scam : मल्टी विलेज स्कीम में पाइप बदलकर करोड़ों का खेल, तीन करोड़ से अधिक नुकसान का आरोप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Uzbekistan Women Deportation Case : लौटेंगी दो महिलाएं, प्रत्यावर्तन पर हाईकोर्ट की मुहर

Uzbekistan Women Deportation Case

India vs Afghanistan 3rd ODI : टीम इंडिया को बड़ी मजबूती, हर्षित राणा की हुई वापसी

India vs Afghanistan 3rd ODI

Sai Cabinet Important Meeting on June 23 : वित्त, स्वास्थ्य और कृषि समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

Sai Cabinet Important Meeting on June 23

Rohit Virat World Cup 2027
Govinda Daughter Career Struggles : “गोविंदा की बेटी होने का मिला नुकसान! टीना आहूजा बोलीं- ऑडिशन तक नहीं बुलाते”

Govinda Daughter Career Struggles

Breaking News Bhilai
Breaking News Bhilai : BSP प्लांट से 3.22 करोड़ की लौह स्क्रैप चोरी मामले में हाउसिंग बोर्ड-टाउनशिप से 2 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 12 गिरफ्त में

Breaking News Bhilai : विवेचना के दौरान पुलिस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?