CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhilai Triple Murder Case : हाईकोर्ट ने फांसी की सजा बदली, अब आखिरी सांस तक जेल में रहेगा दोषी

Bhilai Triple Murder Case : हाईकोर्ट ने फांसी की सजा बदली, अब आखिरी सांस तक जेल में रहेगा दोषी

By Newsdesk Admin
07/08/2026
Share
Bhilai Triple Murder Case
Bhilai Triple Murder Case

सीजी भास्कर, 07 अगस्त। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने भिलाई के चर्चित ट्रिपल मर्डर केस में अहम फैसला सुनाते हुए मुख्य आरोपी रवि शर्मा की फांसी की सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि यह मामला ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर‘ की श्रेणी में नहीं आता, इसलिए मृत्युदंड उचित नहीं है। हालांकि, कोर्ट ने यह भी आदेश दिया कि दोषी को बिना किसी समयपूर्व रिहाई या कानूनी छूट के जीवनभर जेल में रहना होगा। (Bhilai Triple Murder Case)

Contents
  • फिल्मी अंदाज में रची थी हत्या की साजिश : Bhilai Triple Murder Case
  • हाईकोर्ट ने बताया क्यों बदली सजा

यह भी पढ़ें : एक ही परिवार के 23 लोग ट्रिपल मर्डर केस में हुए गिरफ्तार, लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और फावड़ा से तीन लोगों को उतारा मौत के घाट, जमीन विवाद बनी वजह

Bhilai Triple Murder Case
Bhilai Triple Murder Case : हाईकोर्ट ने फांसी की सजा बदली

फिल्मी अंदाज में रची थी हत्या की साजिश : Bhilai Triple Murder Case

यह मामला 21 जनवरी 2020 का है, जब भिलाई के तालपुरी स्थित एक किराए के मकान से आरोपी की पत्नी मंजू शर्मा, उनकी डेढ़ माह की बेटी और एन. राजू के शव बरामद हुए थे। जांच में सामने आया कि आरोपी ने पहले तीनों को नींद की दवा दी, फिर टेप से हाथ-पैर और मुंह बांधकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने सबूत मिटाने के लिए शवों को जलाने की कोशिश की और खुद को मृत साबित करने के लिए पूरी घटना को आत्महत्या जैसा दिखाने की योजना बनाई।

पुलिस जांच में आरोपी के पास मिला चिपकने वाला टेप घटनास्थल पर इस्तेमाल किए गए टेप से मेल खा गया। इसके अलावा नींद की दवा का खाली रैपर और दीवार पर लिखे नोट की लिखावट भी आरोपी से जुड़ी पाई गई। इन्हीं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर ट्रायल कोर्ट ने उसे फांसी की सजा सुनाई थी।

यह भी पढ़ें : ट्रिपल मर्डर केस: जमीन के विवाद ने छीनी ममता, पिता का साया और बहन का साथ – बेटा…

हाईकोर्ट ने बताया क्यों बदली सजा

हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने अपने फैसले में कहा कि आरोपी का अपराध अत्यंत गंभीर, सुनियोजित और विश्वासघात से जुड़ा है। उसने अपनी पत्नी और मासूम बच्ची की हत्या करने के साथ एक निर्दोष व्यक्ति की जान लेकर खुद को मृत साबित करने की साजिश रची। इसके बावजूद अदालत ने माना कि यह ऐसा मामला  (Bhilai Triple Murder Case) नहीं है, जिसमें फांसी ही एकमात्र उपयुक्त सजा हो।

अदालत ने आरोपी को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और 201 के तहत दोषी मानते हुए उसकी सजा को बिना किसी समयपूर्व रिहाई के आजीवन कारावास में परिवर्तित कर दिया। साथ ही स्पष्ट किया कि संविधान के अनुच्छेद 72 और 161 के तहत राष्ट्रपति या राज्यपाल के समक्ष दया याचिका का अधिकार आरोपी के पास बना रहेगा।

यह भी पढ़ें : Love Murder Case : दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या, शव जलाने वाली प्रेमिका को उम्रकैद

ख़बरें और भी हैं :Santosh Sahu Murder Case Verdict :पत्नी और भतीजे को उम्रकैद,चरित्र शंका में रची पति की हत्या की साजिश

बीजेपी सांसद का विरोध प्रदर्शन: बंगला न मिलने पर भवन में ताला, बस्तर को रायगढ़ बाड़ा बनाने की चेतावनी…
कोदो की रोटी खाने से जान पर बन आई, एक ही परिवार के तीन बीमार, दो की हालत गंभीर, हाथियों के बाद इंसानों में पहुंचा कोदो का वायरस
Mini Stadium Mohla : गणतंत्र दिवस से पहले परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अंतिम तैयारी
Hathband Police : तीजा पर मामा के घर आया था मासूम, स्कूल का गेट गिरने से 8 साल के शिवम की मौत
Electric Vehicle Training : जीजामगांव आईटीआई में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण, इलेक्ट्रिक वाहनों की तकनीक सीखेंगे युवा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Ganesh Pandal Fight
Bilaspur Ganesh Pandal Fight : गणेश पंडाल को लेकर दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे और पत्थरों से मारपीट

Bilaspur Ganesh Pandal Fight : पुलिस ने दोनों…

Road Fight Viral Video
Raigarh Road Fight Viral Video : रात को सड़क पर भिड़े युवक, बाल खींचकर थप्पड़ मारे और कपड़े फाड़े

Raigarh Road Fight Viral Video : घटना की…

Baloda Bazar News
Baloda Bazar News : गौठान में 20 से ज्यादा गायों की मौत का दावा, प्रशासन बोला जांच के बाद स्पष्ट होगी संख्या

भाटापारा ब्लॉक के सूरजपुरा गांव के गौठान में…

CG School Holidays
CG School Holidays :  छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और सर्दियों में 15 दिन बंद रहेंगे स्कूल

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने 2026 के…

Ambikapur Fraud Case
Ambikapur Fraud Case :  जमीन की रजिस्ट्री से मुकरा, 2.40 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, स्टील कारोबारी गिरफ्तार

धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने स्टील कारोबारी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?