CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 90 kg of ganja seized from two e-autos : आठ महिलाएं गिरफ्तार

90 kg of ganja seized from two e-autos : आठ महिलाएं गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
19/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 19 मई । बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में मोपका चौकी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ई-ऑटो से करीब 90 किलो गांजा बरामद किया है। मामले में आठ महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गांजा और वाहनों समेत कुल 46 लाख 75 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की है। (90 kg of ganja seized from two e-autos)

Contents
  • 46 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
  • ग्राम मटियारी की रहने वाली हैं सभी आरोपी : 90 kg of ganja seized from two e-autos

मुखबिर की सूचना पर हुई घेराबंदी : 90 kg of ganja seized from two e-autos

पुलिस को 17 और 18 मई की दरम्यानी रात करीब 3 बजे सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन बिलासपुर की ओर से दो ई-ऑटो में कुछ महिलाएं भारी मात्रा में गांजा लेकर सीपत की ओर जा रही हैं। सूचना के बाद मोपका चौकी पुलिस ने एसीसीयू टीम और गवाहों के साथ बिलासपुर-सीपत रोड स्थित सीमेंट कंपनी के पास घेराबंदी की।

जांच के दौरान दो ई-ऑटो को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में प्लास्टिक बोरियों और कपड़ों के गट्ठों में छिपाकर रखे गए 86 पैकेट बरामद किए गए। सभी पैकेट खाकी रंग के टेप से लिपटे हुए थे, जिनमें गांजा भरा था।

46 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त

पुलिस के अनुसार जब्त गांजा का कुल वजन लगभग 90 किलोग्राम है। कार्रवाई के दौरान दो ई-ऑटो भी जब्त किए गए हैं। बरामद गांजा और वाहनों की कुल कीमत करीब 46 लाख 75 हजार रुपए आंकी गई है।

मामले में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 20बी और 29 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

ग्राम मटियारी की रहने वाली हैं सभी आरोपी : 90 kg of ganja seized from two e-autos

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान अशोक बाई, नंद कुमारी, लक्ष्मी शिकारी, द्रोपती शिकारी, ग्यास बाई, गंगा सिंह, रम्मती शिकारी और इंद्राणी के रूप में हुई है। सभी आरोपी सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम मटियारी की निवासी बताई गई हैं।

पुलिस फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी।

Illegal Sand Mining : बसपा ने कांग्रेस विधायक हरवंश पर लगे आरोपों की जांच की मांग, निकाली रैली, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
रायगढ़ में छोटे भाई ने बड़े भाई कर दी हत्या:लकड़ी छिलने के बसुला से पेट में मारा, धान और जमीन बंटवारे की बात पर उपजा विवाद
CGPSC Exam 2025 Schedule Released : CGPSC ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम, एडमिट कार्ड 10 दिन पहले होगा उपलब्ध
Bilaspur Student Protest : प्रधान के इस्तीफे के बाद भी आंदोलन जारी, NTA पर उठे सवाल
Abujhmad Coffee Farming : अबूझमाड़ के जंगलों में महकेगी कॉफी, अधिकारी लेंगे कोरापुट में ट्रेनिंग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Bengaluru Train : 26 अगस्त से नियमित होगी साप्ताहिक ट्रेन, देखें पूरा टाइम टेबल

सीजी भास्कर, 22 अगस्त : बिलासपुर और यलहंका…

IGKV Exam Paper Leak : परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र वायरल, जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित

सीजी भास्कर, 22 अगस्त : इंदिरा गांधी कृषि…

Ashram Hostel Admission: अब ऑनलाइन दिखेगी आश्रम-छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों की पूरी जानकारी

सीजी भास्कर, 22 अगस्त : छत्तीसगढ़ में आश्रम-छात्रावासों…

BSP Iron Theft Case  : शाह के जवाब के बाद गेंद इस्पात मंत्रालय के पाले में, CBI जांच पर फैसला बाकी
BSP Iron Theft Case  : शाह के जवाब के बाद गेंद इस्पात मंत्रालय के पाले में, CBI जांच पर फैसला बाकी

भिलाई इस्पात संयंत्र में सामने आए कथित लोहा…

Raipur Railway Station
Raipur Railway Station : रायपुर रेलवे स्टेशन पर स्कैनर बंद, बिना जांच रोजाना भेजे जा रहे 600 पार्सल

: Raipur Railway Station :नए टेंडर की प्रक्रिया…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?