CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रेप के बाद सूटकेस में बच्ची की लाश को डाला…कहां है दरिंदा नौशाद? तलाश में 7 टीमें; सड़क पर विरोध जताने उतरे लोग

रेप के बाद सूटकेस में बच्ची की लाश को डाला…कहां है दरिंदा नौशाद? तलाश में 7 टीमें; सड़क पर विरोध जताने उतरे लोग

By Newsdesk Admin
08/06/2025
Share

सीजी भास्कर 8 जून दिल्ली के नेहरू विहार में एक नौ साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या की वारदात की खबर पर लोगों का आक्रोश फूट पड़ा है. बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए हैं. उधर, पुलिस ने आरोपी की पहचान पड़ोसी नौशाद के रूप में करते हुए मुकदमे में उसे नामजद किया है. पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 7 टीमों का गठन किया है. यह टीमें दिल्ली के अलावा अलीगढ़, मेरठ और गाजियाबाद में दबिश दे रहीं हैं. वहीं मौके पर हालात गहराते देख पुलिस ने जगह जगह बैरिकेडिंग करते हुए भारी संख्या में पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की है.

बच्ची के परिजन सड़क पर धरने देकर बैठ गए हैं. बच्ची की दादी ने पुलिस को शाम छह बजे तक का अल्टीमेटम दिया है. कहा कि आरोपी नौशाद के पकड़े जाने तक वह यहीं सड़क पर बैठी रहेंगी. हालांकि पुलिस ने उन्हें भरोसा दिया है कि आरोपी ज्यादा देर तक पुलिस की पकड़ से दूर नहीं रहेगा. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी के हर संभावित ठिकाने पर दबिश दी जा रही है. फिलहाल वह फरार है, इसलिए सर्विलांस की मदद से उसे ट्रैस करने की कोशिश की जा रही है.

पुलिस ने दर्ज किए बयान
दिल्ली में डीसीपी नॉर्थ ईस्ट आशीष मिश्रा ने बताया कि घटना स्थल को सील कर दिया गया है. पुलिस और फोरेंसिक टीमें सबूत इकट्ठा कर रही हैं. इसी क्रम में बच्ची के परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए गए हैं. इसके अलावा घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखा जा रहा है. उन्होंने बताया कि अब पुलिस टीमें आरोपी के हर संभावित ठिकाने पर दबिश दे रही हैं.

यह है मामला
पुलिस के मुताबिक शनिवार की रात करीब नौ बजे नेहरू विहार में एक बच्ची का शव सूटकेस में मिलने की खबर आई थी. सूचना बच्ची के पिता ने ही दी थी. बच्ची का शव उसके पड़ोस में ही एक बंद फ्लैट के अंदर सूटकेश में मिला था. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उस समय तक बच्ची के पिता उसे लेकर अस्पताल पहुंच चुके थे. जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया था. डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची के साथ पहले रेप हुआ और बाद में उसकी हत्या की गई.

घटना पर गरमाई राजनीति
इस घटना पर मुख्य विपक्षी पार्टी आप ने मोर्चा खोल दिया है. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है. सोशल मीडिया पर नाराजगी व्यक्त करते हुए केजरीवाल ने कहा कि इस घटना ने सबको झकझोर दिया है.कहा कि चार इंजन वाली बीजेपी की सरकार में हमारी बेटियां सुरक्षित नहीं हैं. वहीं पूर्व सीएम आतिशी ने इस वारदात पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि इसके लिए किसे जिम्मेदार माना जाए.

कॉलोनी में हुक्का गुड़गुड़ा रहे युवक पुलिस को देखते ही हुए फरार, प्रतिबंधित हुक्का पॉट, अलग-अलग फ्लेवर के तम्बाखू सहित एक गिरफ्तार
भिलाई के सुपेला में युवक को तालाब किनारे गांजा पार्टी करने बुलाया और दोस्तों के साथ मिल कर हाकी से पीटा, जुर्म दर्ज
Amitabh Bachchan Caller Tune Removed : अमिताभ की आवाज वाली कालर ट्यून हटी, मंत्रालय ने लिया निर्णय
Indonesia Fire Accident :  20 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत
14 देशों पर ट्रंप का नया टैरिफ लागू, भारत पर नहीं कोई असर; जल्द होगी व्यापार डील
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bijapur Eklavya School Complaint : छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर CM साय सख्त, कलेक्टर को जांच और कार्रवाई के निर्देश
Bijapur Eklavya School Complaint : छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर CM साय सख्त, कलेक्टर को जांच और कार्रवाई के निर्देश

बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं के…

Chhattisgarh Minor Driving : 18 साल से कम उम्र के छात्रों ने बाइक निकाली तो होगी कार्रवाई, स्कूलों में चलेगा विशेष जांच अभियान

सीजी भास्कर, 13 सितंबर : छत्तीसगढ़ में 18…

Chhattisgarh Auto Market : ई-20 विवाद के बीच भी धड़ाधड़ बिके वाहन, अगस्त में 48,259 की बिक्री; पिछले साल से 1,715 ज्यादा
Chhattisgarh Auto Market : ई-20 विवाद के बीच भी धड़ाधड़ बिके वाहन, अगस्त में 48,259 की बिक्री; पिछले साल से 1,715 ज्यादा

सीजी भास्कर, 13 सितंबर : ई-20 पेट्रोल को…

CG Teacher Recruitment : दिव्यांगों के लिए शिक्षक भर्ती के नियम बदले, विशेष बीएड के साथ आरसीआई का जीवित पंजीयन जरूरी
CG Teacher Recruitment : दिव्यांगों के लिए शिक्षक भर्ती के नियम बदले, विशेष बीएड के साथ आरसीआई का जीवित पंजीयन जरूरी

छत्तीसगढ़ में दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए…

England Vs Pakistan : इंग्लैंड ने 8 विकेट से जीता एजबेस्टन टेस्ट, पाकिस्तान का 3-0 से क्लीन स्वीप, सचिन से आगे निकले जो रूट
England Vs Pakistan : इंग्लैंड ने 8 विकेट से जीता एजबेस्टन टेस्ट, पाकिस्तान का 3-0 से क्लीन स्वीप, सचिन से आगे निकले जो रूट

इंग्लैंड ने एजबेस्टन टेस्ट में पाकिस्तान को 8…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?