CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Jashpur Harassment Case : मिशनरी स्कूल में छात्रा का यौन उत्पीड़न, छात्रा ने की आत्महत्या, प्रिंसिपल गिरफ्तार

Jashpur Harassment Case : मिशनरी स्कूल में छात्रा का यौन उत्पीड़न, छात्रा ने की आत्महत्या, प्रिंसिपल गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
25/11/2025
Share
Jashpur Harassment Case
Jashpur Harassment Case

सीजी भास्कर, 25 नवंबर। जशपुर जिले के बगीचा क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना (Jashpur Harassment Case) सामने आई है। यहां एक निजी मिशनरी स्कूल में कक्षा 9वीं में पढ़ने वाली छात्रा ने कथित यौन उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर ली। छात्रा ने छात्रावास के कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

घटना सरस्वती हायर सेकेंडरी स्कूल, बगीचा की है, जिसे इलिजियुस कुजूर नामक व्यक्ति की मिशनरी संस्था संचालित करती है। जानकारी के अनुसार, छात्रा हॉस्टल में रहती थी। घटना (Jashpur Harassment Case) के बाद जब पुलिस ने छात्रावास की तलाशी ली तो मृत छात्रा की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। इस सुसाइड नोट में छात्रा ने स्कूल के प्राचार्य कुलदीप टोपनो पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं।

सुसाइड नोट में स्पष्ट रूप से उल्लेख है कि प्रिंसिपल कई दिनों से बच्ची का शारीरिक और मानसिक शोषण कर रहा था, जिससे परेशान होकर उसने जान देने का कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी प्राचार्य कुलदीप टोपनो को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

जांच में यह भी सामने आया है कि संस्था द्वारा संचालित छात्रावास बिना किसी अनुमति के अवैध रूप से चलाया जा रहा था। यहां छात्राओं को नियमों के विपरीत रहने के लिए रखा जाता था। शिक्षा विभाग और बाल संरक्षण इकाई भी अब इस मामले में जांच कर रही है कि कैसे बिना अनुमति के इतने वर्षों से हॉस्टल का संचालन किया जा रहा था। पुलिस ने स्कूल प्रबंधन, संस्था के संचालकों और हॉस्टल स्टाफ से पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और स्कूल प्रशासन की जिम्मेदारी पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

Police Transfers : रायपुर पुलिस महकमे में फेरबदल, कई थाना प्रभारी इधर से उधर
जगदलपुर से रायपुर आ रही बस की हाइवा से टक्कर, 3 यात्रियों की मौत, कई घायल
Durg Minor Gangrape: सरकारी गाड़ियों के दुरुपयोग से रेस्ट हाउस तक फैला अपराध का नेटवर्क, जांच में अहम सुराग
Panic in the village : पागल कुत्ते ने मचाया कहर, बच्चे पर हमले के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नियमितीकरण और वेतनमान को लेकर संविदा शिक्षकों ने किया प्रदेशव्यापी सांकेतिक प्रदर्शन…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vande Mataram Row 
Vande Mataram Row  : वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, सोनिया गांधी से बोले माफी मांगिए; कहा जनता नहीं भूलेगी

चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो…

Har Ghar Tiranga
Har Ghar Tiranga : तिरंगे के साथ गूंजा अहिवारा, हजारों लोगों ने निकाली रैली, अटल परिसर में पौधे लगाकर दिया बड़ा संदेश

नंदिनी अहिवारा में शुक्रवार को देशभक्ति का अलग…

Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा...
Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा…

झारखंड में छात्रों के आंदोलन (Jharkhand Student Protest)…

Illegal Liquor
Illegal Liquor : सिंगारपुर में शराब का अवैध कारोबार पकड़ाया, तीन आरोपी गिरफ्तार, 32 पाव शराब और बाइक जब्त

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम सिंगारपुर में अवैध शराब…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?