CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh High Court Roster 2025 : हाई कोर्ट में 29 से लागू होगा नया रोस्टर, चार डिवीजन और 16 सिंगल बेंच में होगी सुनवाई

Chhattisgarh High Court Roster 2025 : हाई कोर्ट में 29 से लागू होगा नया रोस्टर, चार डिवीजन और 16 सिंगल बेंच में होगी सुनवाई

By Newsdesk Admin
27/10/2025
Share
High Court divorce judgment
High Court divorce judgment

सीजी भास्कर, 27 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में 29 अक्टूबर से नया रोस्टर (Chhattisgarh High Court Roster 2025) लागू होने जा रहा है। नए रोस्टर के तहत अदालत में चार डिवीजन बेंच (Division Bench) और 16 सिंगल बेंच (Single Bench) में मामलों की सुनवाई होगी। इस व्यवस्था के साथ कई महत्वपूर्ण मामलों जैसे जनहित याचिकाएं, आपराधिक अपीलें, अवमानना और कर संबंधी प्रकरणों की सुनवाई तय हो गई है।

चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बिभुदत्त गुरु

पहली डिवीजन बेंच की अध्यक्षता मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति बिभुदत्त गुरु करेंगे। यह बेंच निम्नलिखित मामलों की सुनवाई करेगी, जिसमें जनहित याचिकाएं (Public Interest Litigations), बंदी प्रत्यक्षीकरण (Habeas Corpus), रिट पिटीशन (क्रिमिनल), अवमानना याचिकाएं, धारा 482 CrPC के तहत आवेदन और वर्ष 2020 तक की आपराधिक अपीलें शामिल हैं।

दूसरी डिवीजन बेंच

जस्टिस संजय के अग्रवाल और जस्टिस संजय कुमार जायसवाल दूसरी डिवीजन बेंच की सुनवाई करेंगे। इसमें बेंच उन सभी मामलों की सुनवाई करेगी जो किसी अन्य डिवीजन बेंच में नहीं भेजे गए हैं। इसके साथ ही वैवाहिक मामलों से संबंधित प्रथम अपीलें (Family & Matrimonial Appeals) भी इसी बेंच में सुनी जाएंगी।

तीसरी डिवीजन बेंच

जस्टिस संजय श्याम अग्रवाल और जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल होंगे। तीसरी डिवीजन बेंच में निम्नलिखित मामलों पर सुनवाई होगी, कमर्शियल अपील (Commercial Appeals, वर्ष 2016 तक की इक्विटल अपीलें (Acquittal Appeals), सेक्शन 378 CrPC के तहत लीव टू अपील (Leave to Appeal Applications) के केस सुने जाएंगे।

चौथी डिवीजन बेंच

जस्टिस रजनी दुबे और जस्टिस एके प्रसाद होंगे। यह बेंच सभी सिविल मामलों की सुनवाई करेगी जो किसी अन्य डिवीजन बेंच को आवंटित नहीं किए गए हैं। साथ ही निम्नलिखित मामलों पर भी सुनवाई होगी, जिसमें कंपनी अपील, टैक्स से जुड़े विवाद, वर्ष 2015 तक की इक्विटल अपीलें, अन्य सभी रिट मामले सुने जाएंगे।

16 सिंगल बेंचों में भी होगी सुनवाई

नए रोस्टर में कुल 16 सिंगल बेंच निर्धारित की गई हैं। इनमें मुख्य न्यायाधीश की स्पेशल सिंगल बेंच सहित अन्य न्यायाधीशों की सिंगल बेंच भी शामिल हैं। हर सिंगल बेंच को अलग-अलग श्रेणी के सिविल, आपराधिक, सेवा और याचिका संबंधी मामलों की जिम्मेदारी दी गई है। हाई कोर्ट प्रशासन का मानना है कि इस नए रोस्टर से मामलों की सुनवाई तेज और पारदर्शी होगी। हर न्यायाधीश को उनकी विशेषज्ञता के अनुसार विषय दिए गए हैं, जिससे न्यायिक प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है।

Vision 2047: छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र में आएगा बड़ा रोडमैप, जबरन धर्मांतरण पर सख्त कानून की तैयारी
“मेरा राजनैतिक करियर खत्म करने की गहरी साज़िश” महादेव सट्टा, कोयला परिवहन अवैध वसूली में संलिप्तता के लिए IPS और एजेंसियां कर रहीं गंभीर षड्यंत्र – भूपेश बघेल के पत्र में बलि का बकरा, शुभम का भूत और महादेव सट्टा ऐप सहित बहुत कुछ बेपर्दा
Demand for electric vehicles in Chhattisgarh : पेट्रोल महंगा होते ही EV खरीदने वालों की संख्या में 30% तक उछाल
श्रेयस अय्यर ने मुझे गाली दी, अगर थप्पड़ मारते तो…, छत्तीसगढ़ के इस खिलाड़ी का बड़ा खुलासा…
महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और धोखाधड़ी:जशपुर में आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jhiram Valley Attack Verdict : 13 साल बाद झीरम घाटी मामले में बड़ा फैसला, 10 आरोपित दोषी
Jhiram Valley Attack Verdict : 13 साल बाद झीरम घाटी मामले में बड़ा फैसला, 10 आरोपित दोषी

झीरम घाटी हमले (Jhiram Valley Attack Verdict) के…

Mirzapur The Movie Box Office Collection : ओपनिंग डे पर ‘मिर्जापुर’ का भौकाल, पहले ही दिन इतने करोड़ की कमाई
Mirzapur The Movie Box Office Collection : ओपनिंग डे पर ‘मिर्जापुर’ का भौकाल, पहले ही दिन इतने करोड़ की कमाई

पहले दिन की कमाई (Mirzapur The Movie Box…

Sarpanch Avishwas Prastav : सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बवाल, थाने में ग्रामीणों का प्रदर्शन
Sarpanch Avishwas Prastav : सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बवाल, थाने में ग्रामीणों का प्रदर्शन

सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव (Sarpanch Avishwas Prastav)…

Teacher To Politician Chhattisgarh : ब्लैकबोर्ड से विधानसभा तक पहुंचे छत्तीसगढ़ के नेता
Teacher To Politician Chhattisgarh : ब्लैकबोर्ड से विधानसभा तक पहुंचे छत्तीसगढ़ के नेता

शिक्षक दिवस पर छत्तीसगढ़ की राजनीति (Teacher To…

Ramesh Sinha Retirement : विदाई समारोह में भावुक हुए चीफ जस्टिस, बोले- पद अस्थायी, संस्थाएं स्थायी
Ramesh Sinha Retirement : विदाई समारोह में भावुक हुए चीफ जस्टिस, बोले- पद अस्थायी, संस्थाएं स्थायी

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा (Ramesh…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?