CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई में जबरन दोनों बेटियों को घर से निकाल मां ने कर लिया Suicide, ऑटो चालक पिता की दो साल पहले ही हो चुकी है मौत, पहले भी खुदकुशी का प्रयास कर चुकी थी पूजा

भिलाई में जबरन दोनों बेटियों को घर से निकाल मां ने कर लिया Suicide, ऑटो चालक पिता की दो साल पहले ही हो चुकी है मौत, पहले भी खुदकुशी का प्रयास कर चुकी थी पूजा

By Newsdesk Admin
17/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 17 मार्च। कैम्प-2 के बैकुंठ धाम के पीछे निवासी महिला ने आज दोपहर घर के एक कमरे में फांसी लगा खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि उसने पहले अपनी दोनों बेटियों को जबरन घर से बाहर निकाला और तुरंत दरवाजा लगा लिया। कुछ देर बाद बच्चियों ने जब दरवाजा पीटना शुरू किया और मां ने दरवाजा नहीं खोला तो उनकी चीख पुकार सुन पड़ोसियों ने खटखटाया। नहीं खुलने पर जब दरवाजा तोड़ा गया तो भीतर महिला फंदे से झूल रही थी।

मिली जानकारी के अनुसार बैकुंठ धाम निवासी पूजा सोनी (34 वर्ष) ने आज दोपहर गुस्से में अपनी दोनों बेटियों को घर के कमरे से बाहर कर दिया। बच्चियां मां की बात मान कमरे के बाहर तो चली गईं मगर उनका मन गहरी आशंका से डूबा रहा क्योंकि उनकी मां पूजा कुछ दिन पहले फरवरी महीने में अपने हाथ की कलाई काट खुदकुशी की नाकाम कोशिश कर चुकी थी। तब बच्चियों ने ही आस पड़ोस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया था।

आज दोपहर जब बच्चियों ने कुछ देर बाद दरवाजा खटखटाया तो कोई हरकत न होती देख उन्होंने पड़ोसियों को बुलाया और जब दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर कमरे में पूजा फांसी के फंदे पर झूल चुकी थी। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छावनी थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर ने बताया कि पूजा के परिजनों के बयान लिए गए हैं। पूजा का पति ऑटो चालक था। उसका मायका और ससुराल चंद कदम की दूरी पर है। पति की मौत के बाद पूजा ही दोनों बच्चियों का पालन पोषण करती रही। पूजा ने प्रेम प्रसंग के चलते या फिर किसी और कारण से आत्महत्या की है, इस संबंध में तमाम पहलुओं पर तफ्तीश की जा रही है। एक सुसाइडल नोट भी मिला है जिसकी पड़ताल की जा रही है। उसके फोन की भी जांच पुलिस करेगी।

आई लव भिलाई चौक के पास एक्सीडेंट, बाईक से भिड़ी ईवी, पुत्री सहित पति-पत्नी घायल
भिलाई के खुर्सीपार में चाकू-खंजरबाजों पर बड़ी कार्रवाई,  चापड़ भी जब्त, 4 गिरफ्तार
CM will inaugurate the overbridge : कचना रेलवे फाटक पर खत्म होगी जाम की परेशानी
Municipal Corporation action : 131 दुकानों पर जुर्माना गंदगी और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर कार्रवाई
Bastar Martyrs Digital Memorial : अब QR कोड से जान सकेंगे शहीद जवानों की पूरी कहानी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vyapari Kar Samvad World Record : ‘व्यापारी-कर संवाद’ अभियान को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह

Vyapari Kar Samvad World Record : CAIT का…

US Space Weapons Deployment
US Space Weapons Deployment : अमेरिका का बड़ा खुलासा, अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार

US Space Weapons Deployment : अब सवाल सिर्फ…

Community Hall Controversy
Community Hall Controversy : बीजापुर में सामुदायिक भवन में थियेटर चलाने का आरोप, CPI ने जांच और कार्रवाई की मांग की

व्यावसायिक इस्तेमाल को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI)…

Land Fraud Case
Land Fraud Case : सरगुजा में जमीन के नाम पर बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी, दो बार एग्रीमेंट कराकर चेक से निकाली रकम

सरगुजा में जमीन बेचने के नाम पर 65…

Korba Crime News
Korba Crime News : कोरबा में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, जेवर-नकदी पार; पास में लगा था गणेश पंडाल

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?