सीजी भास्कर, 15 सितम्बर। अमेरिका ने पहली बार माना है कि उसने अंतरिक्ष में हथियार तैनात कर रखे हैं। अमेरिकी वायुसेना के सचिव ट्रॉय मिंक ने सोमवार को बताया कि अमेरिका के पास ऑर्बिट में ऐसे हथियार मौजूद हैं, जिनका इस्तेमाल जरूरत पड़ने पर अमेरिकी सैनिकों और अंतरिक्ष सिस्टम को दुश्मन के हमले से बचाने के लिए किया जा सकता है। (US Space Weapons Deployment)
हालांकि, अमेरिका ने अभी यह नहीं बताया है कि ये हथियार किस तरह के हैं, कितने हैं और इन्हें कब अंतरिक्ष में भेजा गया था।
यह भी पढ़ें : Middle East Tension : ईरान की अमेरिका-इजरायल को धमकी के बाद फिर बढ़ा तनाव
सैटेलाइट आज के युद्ध में क्यों हैं बेहद अहम : US Space Weapons Deployment
अमेरिका का यह खुलासा ऐसे समय हुआ है, जब रूस और चीन भी तेजी से अपनी अंतरिक्ष सैन्य ताकत बढ़ा रहे हैं। आज के युद्ध में सैटेलाइट बेहद अहम हो चुके हैं। इनका इस्तेमाल कम्युनिकेशन, नेविगेशन, खुफिया जानकारी और मिसाइलों पर नजर रखने जैसे कामों में होता है।
अमेरिका का दावा है कि रूस अंतरिक्ष को भी भविष्य के युद्ध का हिस्सा मानता है और ऐसी तकनीक विकसित कर रहा है, जिससे दूसरे देशों के सैटेलाइट को प्रभावित किया जा सके। रूस के अंतरिक्ष में परमाणु हथियार विकसित करने की संभावित तैयारी को लेकर भी अमेरिका चिंता जता चुका है। हालांकि, रूस इन आरोपों से इनकार करता है।
यह भी पढ़ें : Iran Tech Companies Target: मिडिल ईस्ट जंग में नई ‘हिट लिस्ट’, ईरान के निशाने पर अमेरिका की बड़ी टेक कंपनियां

चीन की बढ़ती स्पेस मिलिट्री क्षमता बनी चुनौती
वहीं चीन भी अंतरिक्ष में अपनी सैन्य क्षमताएं तेजी से बढ़ा रहा है। अमेरिका इसे अपने लिए एक बड़ी चुनौती मानता है।
विशेषज्ञों की चिंता यह है कि अमेरिका के इस खुलासे के बाद रूस और चीन भी अपनी अंतरिक्ष सैन्य ताकत बढ़ा सकते हैं। इससे स्पेस में हथियारों की होड़ और तेज होने का खतरा है।
अगर अंतरिक्ष में सैन्य टकराव होता है और सैटेलाइट सिस्टम प्रभावित होते हैं, तो इसका असर सिर्फ सेनाओं तक सीमित नहीं रहेगा। नेविगेशन, कम्युनिकेशन, मौसम की जानकारी और कई जरूरी सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें : ईरान-अमेरिका वार्ता को आगे बढ़ाने की कोशिश, संदेश लेकर तेहरान पहुंचे पाकिस्तान के सेना प्रमुख
1967 की Outer Space Treaty फिर चर्चा में : US Space Weapons Deployment
अंतरिक्ष में हथियारों की तैनाती को लेकर 1967 की आउटर स्पेस ट्रीटी भी चर्चा में है। इस संधि के तहत पृथ्वी की कक्षा में परमाणु हथियार और सामूहिक विनाश के हथियार तैनात करने पर रोक है, लेकिन हर तरह के पारंपरिक हथियारों पर ऐसी स्पष्ट पाबंदी नहीं है।
यानी अब सवाल सिर्फ यह नहीं है कि अमेरिका के पास अंतरिक्ष में कौन से हथियार हैं, बल्कि यह भी है कि आने वाले समय में अमेरिका, रूस और चीन के बीच अंतरिक्ष में सैन्य होड़ कितनी बढ़ती है।
ख़बरें और भी हैं : छत्तीसगढ़ के लाल की उड़ान अंतरिक्ष की ओर: NASA को भेजा था मेल, अब अमेरिका से आया बुलावा


