CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिलासपुर हिंसा में 20 आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड सोहेल का कट्टा लहराते वीडियो सामने आया; पुलिस ने हथियार किए बरामद

बिलासपुर हिंसा में 20 आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड सोहेल का कट्टा लहराते वीडियो सामने आया; पुलिस ने हथियार किए बरामद

By Newsdesk Admin
03/09/2026
Share

बिलासपुर में हिंसा और पथराव के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने हिंसा के कथित मास्टरमाइंड सोहेल खान समेत 6 आरोपियों का पैदल जुलूस निकाला। इसी बीच सोहेल खान का एक CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें वह हाथ में कट्टा लहराते नजर आ रहा है। पुलिस के मुताबिक, इसी हथियार से हवाई फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है।

मामले में अब तक दोनों पक्षों के 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें सोहेल खान गुट के 17 और ठाकुर राम सिंह गुट के 3 आरोपी शामिल हैं। कुछ आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

सोशल मीडिया पोस्ट के बाद शुरू हुआ था विवाद

मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खपरगंज का है। 28 अगस्त की रात युवकों के दो गुटों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि सोशल मीडिया पर की गई कथित टिप्पणी और पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद मारपीट और पथराव शुरू हो गया।

स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। इस दौरान भीड़ की ओर से पुलिस पर भी पथराव किया गया। घटना में तारबाहर टीआई रवि तिवारी समेत 9 पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

CCTV फुटेज में कट्टा लहराता दिखा आरोपी

घटना के बाद पुलिस ने इलाके में लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली। वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, एक फुटेज में सोहेल खान हाथ में हथियार लहराते और हवाई फायर करते दिखाई दे रहा है। इसके आधार पर पुलिस ने उसकी भूमिका की जांच आगे बढ़ाई।

सोहेल की निशानदेही पर हथियार बरामद

गिरफ्तारी के बाद सोहेल खान समेत छह आरोपियों से पूछताछ की गई। पुलिस ने सोहेल की निशानदेही पर उसके घर से एयर पिस्टल और देशी कट्टा बरामद किया है। पुलिस अब बरामद हथियारों और वायरल फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

सोहेल के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज

पुलिस के मुताबिक सोहेल खान कोतवाली थाना क्षेत्र का निगरानी बदमाश है और उसके खिलाफ पहले से 20 मामले दर्ज हैं। सभी गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

फरार आरोपियों की तलाश में दबिश

दूसरे पक्ष से जुड़े राम सिंह और उसके भाई के ठिकानों पर भी पुलिस ने देर रात दबिश दी, लेकिन दोनों वहां नहीं मिले। पुलिस को आशंका है कि फरार आरोपी बिलासपुर, रायपुर या आसपास के ग्रामीण इलाकों में छिपे हो सकते हैं। उनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं।

छत्तीसगढ़ बीजेपी संगठन में बदलाव की दस्तक: नए चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
Chhattisgarh WhatsApp Electricity Bill: अब बिजली का बिल आएगा सीधे व्हाट्सएप पर, भुगतान से लेकर PDF सेव करने तक सब कुछ एक क्लिक में
Balodabazar Collector Inspection : कलेक्टर दीपक सोनी का औचक निरीक्षण, तहसील कार्यालय में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, स्कूल में बच्चों को किया प्रोत्साहित
Ramen Deka Meeting Students : राज्यपाल रमेन डेका से वनांचल के बच्चों की मुलाकात, प्रतिभा से प्रभावित होकर 5-5 हजार देने की घोषणा
Forest Land : लहलहाती मक्के की फसल पर चला ट्रैक्टर, वन विभाग की कार्रवाई के बाद किसानों में बढ़ा आक्रोश

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 656 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,000 के पार

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 21 अक्टूबर को…

Bhilai Road Accident
Bhilai Road Accident : गरबा से लौट रही युवती की सड़क हादसे में मौत, स्कूटी सवार युवक गंभीर

Bhilai Road Accident : सूचना मिलते ही भिलाई…

Durg Police Fingerprint Biometric Records
Durg Police Fingerprint Biometric Records : दुर्ग में बदमाशों के फिंगरप्रिंट और बायोमेट्रिक रिकॉर्ड तैयार, संदिग्धों की पहचान में मिलेगी मदद

Durg Police Fingerprint Biometric Records :पुलिस को उम्मीद…

Asian Para Games Gold Medal
Asian Para Games Gold Medal : दिहाड़ी मजदूर की बेटी ने जीता गोल्ड मेडल, कभी रिश्तेदार करते थे जानवर से तुलना

Asian Para Games Gold Medal : आज दीप्ति…

Bilaspur Liquor Shop Theft : दुकान की दीवार में सेंध लगाकर घुसे चोर, शराब की बोतलों के साथ नकदी भी ले उड़े
Bilaspur Liquor Shop Theft : दुकान की दीवार में सेंध लगाकर घुसे चोर, शराब की बोतलों के साथ नकदी भी ले उड़े

बिलासपुर के सकरी क्षेत्र के कोड़ापुरी स्थित कंपोजिट…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?