CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rural Bus Service Scheme : मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से जुड़ेगा ग्रामीण अंचल, आमजन को मिलेगी सुलभ यातायात सुविधा

Rural Bus Service Scheme : मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से जुड़ेगा ग्रामीण अंचल, आमजन को मिलेगी सुलभ यातायात सुविधा

By Newsdesk Admin
06/10/2025
Share
Rural Bus Service Scheme
Rural Bus Service Scheme

सीजी भास्कर, 06 अक्टूबर। बस्तर अंचल के सुदूर वनांचलों में रहने वाले लोगों के आवागमन के लिए (Rural Bus Service Scheme) मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा योजना शुरू की गई है। इसी कड़ी में कोण्डागांव जिले के ग्रामीण अंचल को जिला मुख्यालय से जोड़ने और आम नागरिकों को सुलभ यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का शुभारंभ पुराने बस स्टैंड से बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और स्थानीय विधायक लता उसेंडी ने हरी झंडी दिखाकर किया।

राज्यव्यापी इस योजना की शुरुआत शनिवार को जगदलपुर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बसों को हरी झंडी दिखाकर की थी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विजन में ग्रामीण परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हो ताकि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी मूलभूत आवश्यकताओं के लिए गांवों से शहर तक आमजन को आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

कोण्डागांव जिले में योजना के तहत पहली बस सेवा सुंदर ट्रेवल्स द्वारा प्रारंभ की गई है। शुरुआती चरण में बस का संचालन कोण्डागांव से विश्रामपुरी मार्ग पर किया जा रहा है। तय समयानुसार यह बस सुबह 7 बजे विश्रामपुरी से कोण्डागांव के लिए रवाना होगी और वापसी में सुबह 10 बजे कोण्डागांव से विश्रामपुरी जाएगी। इस प्रकार प्रतिदिन दो फेरे लगाए जाएंगे, जिससे उन ग्रामीण क्षेत्रों को सीधे बस सुविधा उपलब्ध होगी जहां पहले परिवहन सेवाएँ सीमित थीं।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि अगले चरण में विकासखंड माकड़ी के क्षमतापुर से कोण्डागांव तक भी (Rural Bus Service Scheme) मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के अंतर्गत बस सेवा प्रारंभ करने की तैयारी की जा रही है। इससे दूरस्थ अंचलों के हजारों ग्रामीणों को सीधी परिवहन सुविधा मिलेगी और जिला मुख्यालय तक उनकी पहुंच आसान होगी।

इस अवसर पर विधायक लता उसेंडी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में विकास को नई गति मिल रही है। (Rural Bus Service Scheme) ग्रामीण बस योजना इसका जीवंत उदाहरण है, जिससे गांव और शहर के बीच की दूरी कम होगी और लोगों का जीवन आसान बनेगा। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, पार्षद मनोज जैन, हर्षवीर सिंह ढिल्लन, सोनामणि पोयाम, बस संचालक दिनेश कुमार जैन और बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।

Pace of development in Bhilai : विधायक रिकेश सेन ने करोड़ों के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन
Jashpur Mela News : जतरा मेले से पहले प्रशासन सख्त, नियम तोड़े तो होगी सीधी कार्रवाई
CGPSC Paper Leak Scam : बहुएं बनीं अफसर, भतीजे हुए मालामाल… टामन सिंह ने परीक्षा से पहले ही घर पहुंचा दिया गया प्रश्नपत्र
Gold Courier Fraud Bilaspur: सराफा व्यापारी से 36 लाख का सोना ठगी कर उड़ाया गया
पिता का आरोप – मेरे बेटे को मार कर लटका दिया, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में जमकर बवाल, ASP पर चलाई लाठी, पुलिस जवानों पर फेंके गए पत्थर, अश्रु गैस छोड़ बल ने किया तितर-बितर, भारी तनाव बरकरार

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cyclone Alert
Cyclone Alert : बिलासपुर में चक्रवात का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से बिलासपुर में…

Ishan Kishan On Abhishek Sharma : खुद मेडिटेशन, दूसरों की मेंटल हेल्थ खराब! अभिषेक शर्मा पर ईशान किशन का मजेदार तंज, VIDEO वायरल
Ishan Kishan On Abhishek Sharma : खुद मेडिटेशन, दूसरों की मेंटल हेल्थ खराब! अभिषेक शर्मा पर ईशान किशन का मजेदार तंज, VIDEO वायरल

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के बल्ले से निकले…

Cyclone Alert
Cyclone Alert :  बस्तर में चक्रवात का असर, भारी बारिश की चेतावनी और स्कूलों में छुट्टी

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में चक्रवात के असर…

Deepak Baij Press Conference : बैगा बच्चों की मौत से धान खरीदी तक सरकार पर बरसे दीपक बैज, किसानों के लिए 3,358 प्रति क्विंटल की मांग
Deepak Baij Press Conference : बैगा बच्चों की मौत से धान खरीदी तक सरकार पर बरसे दीपक बैज, किसानों के लिए 3,358 प्रति क्विंटल की मांग

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज (Deepak Baij Press…

Sandeep Agrawal
Sandeep Agrawal : करोड़ों की ठगी मामले में 13 महीने से फरार भिलाई का भाजपा नेता झारखंड से गिरफ्तार, 10 दिन की रिमांड पर

गुजरात, पश्चिम बंगाल और झारखंड में कारोबार की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?