CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पिता का आरोप – मेरे बेटे को मार कर लटका दिया, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में जमकर बवाल, ASP पर चलाई लाठी, पुलिस जवानों पर फेंके गए पत्थर, अश्रु गैस छोड़ बल ने किया तितर-बितर, भारी तनाव बरकरार

पिता का आरोप – मेरे बेटे को मार कर लटका दिया, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में जमकर बवाल, ASP पर चलाई लाठी, पुलिस जवानों पर फेंके गए पत्थर, अश्रु गैस छोड़ बल ने किया तितर-बितर, भारी तनाव बरकरार

By Newsdesk Admin
25/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 25 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में बवाल मचा हुआ है। यहां एक शख्स ने थाने में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया। एक तरफ इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है, तो दूसरी तरफ भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया है।

महिलाओं ने एएसपी पर भी लाठी चला दी। भीड़ ने महिला पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस ने भी उग्र भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठियां भांजीं। इलाके में भारी तनाव फैल गया। इस बीच फॉरेंसिक टीम जांच के लिए जिला अस्पताल पहुंच गई। डॉक्टरों ने जिला अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम शुरू कर दिया। मृतक के साले ने पुलिस पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं, पिता ने साफ कहा कि मेरे बेटे को पुलिस वालों ने मार कर लटका दिया है।

Oplus_131072

आपको बता दें कि युवक के शव का पोस्टमॉर्टम प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट के सामने हो रहा है। इसे देखते हुए अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। इस पूरे बवाल को देखते हुए एसपी ने टीआई प्रमोद रुसिया, कॉन्सटेबल अजय यादव को निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार एक शख्स की दूसरी पत्नी रीना मंडल अचानक लापता हो गई थी। उसकी पूछताछ के लिए ही पुलिस युवक को थाने लाई थी। पूछताछ के बीच ही युवक ने थाने में फांसी लगा ली। इस कांड की जानकारी लगते ही भीड़ ने थाना घेर लिया। भीड़ ने आते ही पथराव कर दिया। लोगों ने सरकारी गाड़ियों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। पुलिस ने भी आक्रोशित भीड़ को कंट्रोल करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठी चार्ज किया है।

‘मेरी गर्लफ्रेंड के बारे में अफवाह फैला रहा है, रुक अभी तो मेरा रोजा है, सात बजे जान से खत्म कर दूंगा’, शाम को मिली लाश..
न्यू प्रेस क्लब ऑफ भिलाई के सदस्यों को रियायती दरों पर शहर के प्रतिष्ठित अस्पतालों में शुरू हुई मेडिकल सुविधा, MLA रिकेश सेन ने बांटा हेल्थ कार्ड
Road Collapse : पुलिया की मरम्मत के बाद फिर बिगड़ गए हालात, अब बढ़ने लगा बड़े हादसे का डर
Appointment of RSI cancelled : राजस्व उप निरीक्षक की नियुक्ति निरस्त, हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला, जानिए पूरा मामला…
Smart Meter : बढ़े बिजली खर्च को लेकर क्यों बढ़ी सियासी हलचल, अब गांव गांव पहुंचने की तैयारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Construction Irregularities
Construction Irregularities : विधानसभा में विधायक रिकेश के अतारांकित प्रश्न से हड़कंप…! भिलाई निगम को लेकर…..?

Construction Irregularities : भिलाई नगर निगम वार्ड-22 कुरूद…

Rajnandgaon land fraud : सस्ती जमीन का झांसा देकर 3.50 लाख की ठगी

Rajnandgaon land fraud

Rajnandgaon coaching centre safety check : फायर सेफ्टी समेत सुरक्षा मानकों की जांच

Rajnandgaon coaching centre safety check

Korba elephant attack : कटघोरा में हाथी के हमले से ग्रामीण की दर्दनाक मौत, 18 हाथियों के दल से दहशत

Korba elephant attack

Raigarh snake rescue : कोबरा, रसेल वाइपर और करैत को सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया

Raigarh snake rescue

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?