CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » साइबर सुरक्षा अभियान की शुरुआत: मुख्यमंत्री ने दी लोगों को सतर्क रहने की सलाह…

साइबर सुरक्षा अभियान की शुरुआत: मुख्यमंत्री ने दी लोगों को सतर्क रहने की सलाह…

By Newsdesk Admin
16/08/2025
Share

सीजी भास्कर 16 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से एसबीआई साइबर सतर्कता रथ (ऑडियो-वीडियो वैन) को हरी झंडी दिखाकर राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया।

Contents
  • अभियान का मकसद
  • मुख्यमंत्री की अपील
  • SBI का विशेष कदम
  • शिकायत कैसे दर्ज करें?

मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीक ने जहां जीवन को आसान और डिजिटल लेन-देन को सुविधाजनक बनाया है, वहीं साइबर अपराध भी तेजी से बढ़े हैं। थोड़ी सी सतर्कता और सावधानी से लोग साइबर ठगी से खुद को बचा सकते हैं।

अभियान का मकसद

इस विशेष जागरूकता अभियान के जरिए लोगों को ऑडियो-वीडियो संदेश, नुक्कड़ नाटक और कठपुतली नाटकों के माध्यम से साइबर अपराध और धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए जाएंगे। प्रदेश के 29 ऐसे हॉटस्पॉट इलाकों को चिन्हित किया गया है, जहां साइबर अपराध सबसे अधिक होते हैं। अभियान के दौरान इस रथ का विशेष फोकस उन्हीं स्थानों पर रहेगा।

मुख्यमंत्री की अपील

श्री साय ने जनता से आग्रह किया कि

वे अपने बैंक खाते की जानकारी, पासवर्ड या OTP किसी से साझा न करें। साथ ही, अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें। उन्होंने कहा कि साइबर ठग लगातार नए तरीके अपनाकर लोगों को फंसाने की कोशिश करते हैं, ऐसे में लापरवाही आपकी मेहनत की कमाई पर भारी पड़ सकती है।

SBI का विशेष कदम

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने “हर भारतीय का बैंकर” होने के नाते यह राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान शुरू किया है। यह कार्यक्रम 15 अगस्त से 30 नवंबर 2025 तक चलेगा और छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों तक पहुंचेगा। यहां स्थानीय नाचा दल और नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी जाएगी।

शिकायत कैसे दर्ज करें?

SBI अधिकारियों ने बताया कि

अगर कोई व्यक्ति ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार होता है तो वह तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करा सकता है।

इस मौके पर SBI के डीजीएम राकेश सिन्हा, एजीएम दीपक कुमार सिन्हा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

कवर्धा में बड़ा हादसा: सरोदा डेम के पास लोगों से भरी पिकअप पलटी, 2 की मौत, 30 से अधिक घायल..
Weather Update: अगले 5 दिन तेज़ बारिश के आसार, कई जिलों में वज्रपात का अलर्ट जारी
National Youth Muay Thai Championship : छत्तीसगढ़ ने जीते 17 पदक
MGNREGA Poultry Shed : मनरेगा से निर्मित पक्का मुर्गी शेड ने बढ़ाई हितग्राही की आय, आजीविका हुई सुदृढ़
रायपुर माना रोड पर हादसा: एयरपोर्ट जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त, 2 घायल!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balodabazar School Principal Action
Balodabazar School Principal Action : छात्र को थप्पड़ मारने पर प्राचार्य हटाईं गईं, पत्रकारों से बदसलूकी का भी आरोप

Balodabazar School Principal Action :फिलहाल प्राचार्य की जगह…

Teacher Murder Money Dispute
Teacher Murder Money Dispute : शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, 30 लाख के लेन-देन और ब्याज विवाद में हत्या

Teacher Murder Money Dispute : पुलिस पूछताछ में…

Jagdalpur Knife Attack Arrest
Jagdalpur Knife Attack Arrest : चाकूबाजी के 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग; चाकू-रॉड जब्त

Jagdalpur Knife Attack Arrest : शिकायत के बाद…

Korba CHC Demolition Protest :
Korba CHC Demolition Protest : अस्पताल टूटने से ग्रामीणों का आक्रोश, GM ऑफिस का घेराव; पुलिस से हुई झड़प

Korba CHC Demolition Protest : ग्रामीणों का कहना…

PM Surya Ghar Yojana
PM Surya Ghar Yojana : रायपुर में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए आवेदन जल्द निपटाने के निर्देश

PM Surya Ghar Yojana  : जिला पंचायत के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?