CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » फील्ड प्रैक्टिकल से पहले प्रगणकों को तहसीलदार ने दी राहत सामग्री, लौटने पर कराया नींबू शरबत का इंतजाम

फील्ड प्रैक्टिकल से पहले प्रगणकों को तहसीलदार ने दी राहत सामग्री, लौटने पर कराया नींबू शरबत का इंतजाम

By Newsdesk Admin
21/04/2026
Share

सीजी भास्कर, 21 अप्रैल |

गरियाबंद। 43 डिग्री तापमान में फील्ड प्रैक्टिकल के लिए निकलने से पहले प्रगणकों को लू से बचाव के लिए तहसीलदार अजय चंद्रवंशी ने प्याज और टॉवेल प्रदान किए। वहीं, लौटने पर डिहाइड्रेशन से राहत देने के लिए नींबू शरबत की भी व्यवस्था की गई। तहसीलदार ने कहा कि यह अभियान जितना महत्वपूर्ण है, उतने ही महत्वपूर्ण इससे जुड़े सभी कर्मी भी हैं।

जनगणना 2027 से पूर्व 1 मई से 30 मई तक होने वाले मकान सूचिकरण और डिजिटल डेटा कलेक्शन कार्यक्रम में तकनीकी दक्षता लाने प्रगणकों को आज देवभोग तहसील में दूसरे चरण का फील्ड प्रैक्टिकल को कराया गया. घोघर और लाटापारा ग्राम में 50-50 प्रगणक इस अभ्यास के लिए पहुंचे थे.

गांव में जाने से पहले तहसीलदार अजय चंद्रवंशी ने अपने टीम में शामिल जनगणना प्रभारी विजय कश्यप, मास्टर ट्रेनर सुशील अवस्थी, गिरीश चंद्र बेहेरा के साथ मिलकर लाटापारा में प्रगणकों को सफेद टॉवेल और प्याज भेंट किया. निकलने से पहले नाश्ता और लौटने पर निबू शरबत भी पिलाया ताकि कोई भी प्रगणक डिहाइड्रेशन का शिकार न हो. इस नवाचार के जरिए जनगणना अभियान के जिम्मेदार अफसर ने स्वास्थ्य का ख्याल रख प्रगणकों का दिल जीत लिया. इंतजमात देख प्रगणकों के चेहरे खिल गए. प्रगणकों ने इस व्यवस्था के लिए अभियान प्रमुख के प्रति कृतज्ञता जाहिर किया और फील्ड में दोगुने उत्साह के साथ काम करते नजर आए.

तहसीलदार अजय चंद्रवंशी ने कहा कि अभियान के साथ-साथ इससे जुड़े प्रत्येक कर्मी महत्वपूर्ण हैं. 43 डिग्री से ज्यादा तापमान में प्रगणकों को गणना का अभ्यास करना था. तपती दोपहरी में काम के दौरान सेहत न बिगड़े इसका ख्याल हमें रखना है. इसके लिए हमने छोटा सा प्रयास किया है. मई महीने भर चलने वाले इस अभियान में भी पूरी तैयारी के साथ प्रगणकों को मैदान में उतारा जाएगा.

पूरे अभियान में मिलेंगे अतरिक्त 25 हजार, एंड्रॉयड 12 वर्जन जरूरी 

तय गाइडलाइन के मुताबिक, प्रगणकों को पूरे अभियान के लिए 25 हजार का अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा. इसके अलावा ट्रेनिंग अवधि का भी प्रतिदिन 400 रूपये का भुगतान होगा. प्रत्येक प्रगणकों को मोबाइल के जरिए पेपर लेस वर्क करना है. जिसके लिए एंड्रॉयड 12 वर्जन की अनिवार्यता किया गया है. ग्रामीण अंचल में सेवा देने वाले कई प्रगणकों के पास यह वर्जन उपलब्ध नहीं था, ऐसे में उन्हें नए वर्जन का मोबाइल खरीदी करना पड़ रहा है. जारी आदेश के मुताबिक नियमों का पालन नहीं करने वाले प्रगणकों को 1 हजार जुर्माना और दोष सिद्ध होने पर अधिकतम 3 साल कारावास सजा का भी प्रावधान किया गया है.

UP: नई कार में बेटे की मौत, पूजा करने मंदिर गए पति-पत्नी; विंडो के शीशे में दब गया मासूम का गला
City Bus Service Bilaspur : हाई कोर्ट की सख्ती के बाद 1 नवंबर से सड़कों पर दौड़ेंगी नई सिटी बसें
Salman Khan को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स गुजरात में पाया गया, निकला मानसिक रोगी
Supreme Court Menstrual Leave : मासिक धर्म अवकाश को अनिवार्य बनाने से सुप्रीम कोर्ट का इन्कार, कहा- इससे महिलाओं की नौकरी पर असर पड़ सकता है
एक मिनट में 50 थप्पड़! Video लेकर जनसुनवाई में पहुंची पत्नी; पति की हैवानियत देख दंग रह गई इंदौर पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jagdalpur Knife Attack
Jagdalpur Knife Attack : चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा था युवक, पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल

Jagdalpur Knife Attack :आम नागरिकों से भी अपील…

CEO Action on Development Works : सीईओ ने वेतन रोका, अधिकारियों को थमाए नोटिस

CEO Action on Development Works : निरीक्षण के…

Ring Road Bilaspur :  827 करोड़ की रिंग रोड से बदलेगी तस्वीर, जाम से मिलेगी राहत
Ring Road Bilaspur :  827 करोड़ की रिंग रोड से बदलेगी तस्वीर, जाम से मिलेगी राहत

शहर की बढ़ती ट्रैफिक समस्या के समाधान के…

Sawan Shiv Dham : सावन में जरूर करें छत्तीसगढ़ के 8 चमत्कारी शिवधामों के दर्शन
Sawan Shiv Dham : सावन में जरूर करें छत्तीसगढ़ के 8 चमत्कारी शिवधामों के दर्शन

सावन का पवित्र महीना भगवान शिव की आराधना…

Crop Insurance Deadline  : किसानों को राहत, फसल बीमा की तारीख बढ़ी, अब 14 अगस्त तक मौका
Crop Insurance Deadline  : किसानों को राहत, फसल बीमा की तारीख बढ़ी, अब 14 अगस्त तक मौका

खरीफ फसल की सुरक्षा को लेकर किसानों के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?