सीजी भास्कर, छत्तीसगढ़, 4 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में तीन अलग-अलग सड़क हादसों (Chhattisgarh Road Accident) में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। कोरबा में बाइक-स्कूटी की टक्कर के बाद पीछे से आए ट्रक ने युवक और युवती को कुचल दिया। वहीं, उरगा चौक के पास ट्रेलर की चपेट में आने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की जान चली गई। तीसरा हादसा बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में हुआ, जहां बाइक अनियंत्रित होकर पिलर से टकरा गई। इसमें भाजपा नेता की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें : Mahadev Betting Case : सौरभ चंद्राकर 8 दिन की CBI रिमांड पर, दिल्ली ले जाएगी टीम, ED ने भी मांगी 3 दिन की हिरासत
ट्रक ने युवक-युवती को कुचला
पहला हादसा कोरबा के कुसमुंडा थाना क्षेत्र में हुआ। यहां बाइक और स्कूटी के बीच टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने युवक और युवती को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें : Bilaspur Aghori Baba Assault : जलती चिता से हड्डियां निकालने का आरोप, तंत्र-मंत्र के शक में अघोरी बाबा की बेरहमी से पिटाई
ट्रेलर के पहिए के नीचे बुजुर्ग
दूसरा हादसा कोरबा के उरगा चौक के पास हुआ। यहां ट्रेलर ने स्कूटी सवार 65 वर्षीय बुजुर्ग को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बुजुर्ग सड़क पर गिर गए और ट्रेलर का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
यह भी पढ़ें : Bastar Local Holiday 2026 : छुट्टी की तारीख बदली, अब 9 नवंबर को नहीं इस दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर
पिलर से टकराई भाजपा नेता की बाइक
तीसरा हादसा बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सनावल थाना क्षेत्र में हुआ। यहां भाजपा नेता की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पिलर से टकरा गई। हादसे में नेता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Politics : ‘जनता राहुल गांधी को नकार चुकी है’, डिबेट चैलेंज पर मंत्री ओपी चौधरी का पलटवार



