CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CGPSC Paper Leak Scam : बहुएं बनीं अफसर, भतीजे हुए मालामाल… टामन सिंह ने परीक्षा से पहले ही घर पहुंचा दिया गया प्रश्नपत्र

CGPSC Paper Leak Scam : बहुएं बनीं अफसर, भतीजे हुए मालामाल… टामन सिंह ने परीक्षा से पहले ही घर पहुंचा दिया गया प्रश्नपत्र

By Newsdesk Admin
22/09/2025
Share
CGPSC Scam
CGPSC Scam

सीजी भास्कर, 22 सितंबर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) भर्ती परीक्षा 2021 में हुए घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। सामने आया है कि वर्ष 2020 की राज्य सेवा परीक्षा में भी प्रश्नपत्र लीक हुआ था। तत्कालीन अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी को परीक्षा से पहले ही पेपर मिल गया था। उनकी बहुएं निशा कोसले (डिप्टी कलेक्टर) और दीपा आदिल (आबकारी अधिकारी) इस पेपर लीक (CGPSC Paper Leak Scam) की सीधी लाभार्थी रहीं। टामन ने निचले अधिकारियों पर दबाव बनाकर यह साजिश रची और अपने प्रभाव से पूरा खेल संचालित किया।

सीबीआई ने 2020 से 2022 तक के पेपर लीक मामले की पुष्टि की है। जांच में पूर्व सचिव जीवन किशोर ध्रुव, पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। कोर्ट ने सभी आरोपितों को 22 सितंबर तक सीबीआई की रिमांड पर भेजा है। जल्द ही आरती वासनिक के निलंबन की कार्रवाई होने की संभावना है। यह कार्रवाई आयोग के भीतर फैले भ्रष्टाचार (CGPSC Paper Leak Scam) का बड़ा सबूत मानी जा रही है।

जांच से यह भी सामने आया है कि वर्ष 2020 की प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्र चेयरमैन सोनवानी के पास पहुंच गए थे। उन्होंने इन्हें अपने रिश्तेदारों और करीबियों तक पहुंचाया। वर्ष 2021 की परीक्षा में सचिव जीवन किशोर ध्रुव का बेटा सुमीत ध्रुव डिप्टी कलेक्टर बना। वहीं सोनवानी ने अपने बेटे नितेश, बहू निशा कोसले, भतीजे साहिल सोनवानी, भाभी दीपा आदिल और अन्य को विभिन्न पदों पर चयनित करवाया। सीबीआई की जांच (CGPSC Paper Leak Scam) में तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक को मुख्य रूप से जिम्मेदार पाया गया।

नियम बदलवाकर चयन बोर्ड में रहे टामन

सीबीआई ने कोर्ट में चार्जशीट पेश करते हुए बताया कि 14 जुलाई 2021 को एक बैठक में सोनवानी ने परीक्षा दिशा-निर्देशों में बदलाव करवाया। उन्होंने ‘रिश्तेदार’ शब्द को ‘परिवार’ से बदल दिया और ‘भतीजे’ को परिभाषा से बाहर कर दिया। इसका सीधा फायदा उनके भतीजों को मिला। नियमों के अनुसार यदि किसी अध्यक्ष या सदस्य का करीबी रिश्तेदार परीक्षा में शामिल होता है, तो उन्हें चयन प्रक्रिया से स्वयं को अलग करना पड़ता है। लेकिन नियम बदलवाकर सोनवानी चयन बोर्ड (CGPSC Paper Leak Scam) में जमे रहे और साजिश को अंजाम देते रहे।

आरती और ध्रुव को फिर हो सकती है रिमांड

सीजीपीएससी घोटाले में सीबीआई की रिमांड पर चल रहे पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक, पूर्व सचिव व सेवानिवृत्त आईएएस जीवन किशोर ध्रुव, उनके बेटे सुमीत ध्रुव, निशा कोसले और दीपा आदिल को सोमवार को विशेष कोर्ट में पेश किया जाएगा। एजेंसी के मुताबिक रिमांड के दौरान आरोपितों ने पूछताछ में सहयोग नहीं किया। इसलिए संभावना है कि आरती और ध्रुव को दोबारा रिमांड (CGPSC Paper Leak Scam) पर लिया जा सकता है।

Sikasar Dam Water Release : सिकासार जलाशय से नियंत्रित रूप से छोड़ा जा रहा पानी, पैरी नदी किनारे अलर्ट
Fake Passbook Scam: डोंगरगढ़ के जटकन्हार पोस्ट ऑफिस में फर्जी पासबुक से बड़ा घोटाला
Digital Education Bhilai : विधायक निधि से 16 सरकारी स्कूलों को मिले 25 कंप्यूटर सिस्टम, विद्यार्थियों को मिलेगा डिजिटल शिक्षा का लाभ
41वें चक्रधर समारोह की तैयारियां तेज, रामलीला मैदान में 10 दिनों तक सजेगा संस्कृति का महाकुंभ
तोमर ब्रदर्स के ऑफिस पर चला बुलडोजर: सूदखोरी और धमकी के धंधे का अड्डा ढहा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Gang Rape Case Verdict
Raigarh Gang Rape Case Verdict : रायगढ़ गैंगरेप मामले में 6 आरोपियों को सजा, 2 को उम्रकैद और 4 को 20-20 साल का कारावास

Raigarh Gang Rape Case Verdict :मामले में दो…

BSP Scrap Theft CBI Probe
BSP Scrap Theft CBI Probe : BSP में 114 करोड़ की लोहा चोरी का मामला गरमाया, CBI जांच को सरकार की मंजूरी

BSP Scrap Theft CBI Probe : CBI जांच…

Bilaspur Viral Knife Video
Bilaspur Viral Knife Video : चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, सड़क पर शराब पीने का वीडियो भी सामने आया

Bilaspur Viral Knife Video : पुलिस के अनुसार…

Bilaspur Loan Dispute Attack
Bilaspur Loan Dispute Attack : ₹6 हजार की उधारी पर ₹18 हजार ब्याज का विवाद, दंपती पर गला काटने के आरोप

Bilaspur Loan Dispute Attack : पुलिस के मुताबिक…

Bhilai Paver Block Scam : भिलाई निगम के पेवर ब्लॉक काम में 8 इंजीनियर दोषी, विधायक रिकेश ने बर्खास्तगी की मांग की
Bhilai Paver Block Scam : भिलाई निगम के पेवर ब्लॉक काम में 8 इंजीनियर दोषी, विधायक रिकेश ने बर्खास्तगी की मांग की

भिलाई नगर, 29 सितंबर। नगर पालिक निगम भिलाई…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?