CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » तोमर ब्रदर्स के ऑफिस पर चला बुलडोजर: सूदखोरी और धमकी के धंधे का अड्डा ढहा

तोमर ब्रदर्स के ऑफिस पर चला बुलडोजर: सूदखोरी और धमकी के धंधे का अड्डा ढहा

By Newsdesk Admin
27/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 27 जुलाई |

Contents
  • क्लीन इमेज के पीछे काले धंधे का खेल
  • गृहमंत्री बोले – फोटो से कोई कानून से बड़ा नहीं
  • पत्नी भावना तोमर की गिरफ्तारी से मिले सुराग
  • हाईप्रोफाइल लाइफस्टाइल – लेकिन गाड़ी भी अपनी नहीं थी
  • 6 से ज़्यादा केस दर्ज, अब फरार घोषित
  • कर्ज लो, सूद में सब कुछ गंवाओ – यही था तोमर गैंग का फॉर्मूला

रायपुर – राजधानी रायपुर में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के खिलाफ कार्रवाई और तेज हो गई है। रविवार सुबह नगर निगम की टीम ने भाठागांव स्थित उस ऑफिस पर बुलडोजर चलाया, जहां से रोहित सिंह तोमर और वीरेंद्र सिंह तोमर का सूदखोरी और अवैध वसूली का नेटवर्क संचालित होता था।

इस ऑफिस का निर्माण नियमों को दरकिनार कर अवैध तरीके से किया गया था। निगम ने इसे ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई को लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा और डिप्टी सीएम अरुण साव ने भी सख्त संदेश दिया – कानून से ऊपर कोई नहीं, चाहे कितना भी रसूखदार क्यों न हो।

क्लीन इमेज के पीछे काले धंधे का खेल

रोहित तोमर ने इस ऑफिस को पत्नी भावना तोमर के नाम पर पंजीकृत कराया था। यह फर्म “शुभकामना वेंचर्स प्रा. लि.” के नाम से संचालित होती थी, और जमीनों के सौदे की आड़ में सूदखोरी और ब्लैकमेलिंग का धंधा यहां से चलता था।

बता दें कि रोहित और वीरेंद्र तोमर दोनों पिछले दो महीने से फरार हैं। रायपुर पुलिस ने इन दोनों की गिरफ्तारी के लिए इनाम भी घोषित कर रखा है।

गृहमंत्री बोले – फोटो से कोई कानून से बड़ा नहीं

कार्रवाई पर बोलते हुए गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा, “किसी मंत्री या मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचवाने से कोई अपराधी कानून से बड़ा नहीं हो जाता।” वहीं डिप्टी सीएम अरुण साव ने तीखा बयान देते हुए कहा, “बुलडोजर चलेगा, चाहे तोमर हो या कोई और। अब अपराधियों के खिलाफ माइक नहीं, सरकारी बुलडोजर बोलेगा।”

पत्नी भावना तोमर की गिरफ्तारी से मिले सुराग

10 दिन पहले रोहित तोमर की पत्नी भावना को पुरानी बस्ती पुलिस ने गिरफ्तार किया था। भावना ने एक व्यक्ति से 3 लाख का कर्ज देकर उसकी 15 लाख की जगुआर कार गिरवी रखी थी। कर्ज लौटाने के बाद भी कार वापस नहीं की और उल्टा 10 लाख और वसूलने का दबाव बनाती रही। पुलिस ने भावना के पास से कार, मोबाइल और दस्तावेज बरामद किए हैं।

हाईप्रोफाइल लाइफस्टाइल – लेकिन गाड़ी भी अपनी नहीं थी

जांच में पता चला कि तोमर बंधुओं के पास दिखने वाली लग्जरी कार असल में उनकी थी ही नहीं। कार भिलाई निवासी मनोज वर्मा की थी, जिसे सिर्फ 3 लाख के कर्ज के एवज में जब्त किया गया था।

6 से ज़्यादा केस दर्ज, अब फरार घोषित

तोमर ब्रदर्स पर मारपीट, ब्लैकमेलिंग, धमकी और सूदखोरी के 6 से अधिक गंभीर मामले रायपुर के अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। वे लंबे समय से फरार हैं और 18 जुलाई को कोर्ट में पेश नहीं होने के बाद उन्हें विधिवत “फरार घोषित” कर दिया गया है। अदालत ने उनके खिलाफ उद्घोषणा (Proclamation Notice) जारी की है।

कर्ज लो, सूद में सब कुछ गंवाओ – यही था तोमर गैंग का फॉर्मूला

इनकी सूदखोरी का तरीका बेहद खतरनाक था – आम लोगों को थोड़ी रकम का कर्ज देकर फिर उसे ब्याज दर ब्याज बढ़ाकर करोड़ों में बदल देना। एक मामले में तो पीड़ित ने 10 लाख कर्ज लेकर 1.10 करोड़ तक चुका दिए, फिर भी पीछा नहीं छोड़ा गया।

अब फोन होगा खुद-ब-खुद रीस्टार्ट, आ गया Google का ये नया सिक्योरिटी फीचर
Newborn Rescue Case: सीढ़ियों पर मिली नवजात को लेकर विधायक रिकेश सेन सक्रिय, मुख्यमंत्री से भी की चर्चा
थानों में जब्त शराब रखने के लिए अब जगह नहीं, 2.5 करोड़ की शराब पर छत्तीसगढ़ में चला पुलिस का बुलडोजर, देखिए विडियो
रजनेश सिंह बने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP), छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया आदेश, 13 वर्षों की सेवा के बाद बड़ी पदोन्नति, सरकार ने संशोधित आदेश में दी पुष्टि
Bhilai Hospital Safety Probe: रिहायशी इलाके में चल रहे ऑक्सीजन प्लांट की जांच के आदेश, 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा

अयोध्या स्थित राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO…

Chhattisgarh Weather Alert : फिर बदला मौसम, बलरामपुर में स्कूल बंद, भारी बारिश का अलर्ट
Chhattisgarh Weather Alert : फिर बदला मौसम, बलरामपुर में स्कूल बंद, भारी बारिश का अलर्ट

मौसम बदलाव (Chhattisgarh Weather Alert) के बीच उत्तर…

Rajnandgaon Scorpio Accident : स्कार्पियो-बाइक की जोरदार टक्कर, 3 भाई-बहनों की मौत
Rajnandgaon Scorpio Accident : स्कार्पियो-बाइक की जोरदार टक्कर, 3 भाई-बहनों की मौत

तेज रफ्तार वाहनों की भिड़ंत ने एक परिवार…

Raigarh Bus Accident : बस-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 14 यात्री घायल
Raigarh Bus Accident : बस-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 14 यात्री घायल

सुबह बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर…

Durg Hospital Reel Case : ब्लड सैंपल लेते समय रील बनाना पड़ा भारी, 3 महिला टेक्नीशियन बर्खास्त
Durg Hospital Reel Case : ब्लड सैंपल लेते समय रील बनाना पड़ा भारी, 3 महिला टेक्नीशियन बर्खास्त

ड्यूटी के दौरान ब्लड सैंपल लेते हुए रील…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?