सीजी भास्कर, 29 सितम्बर। भिलाई इस्पात संयंत्र यानी BSP में लोहा-स्क्रैप चोरी के मामले की जांच अब CBI करेगी। छत्तीसगढ़ सरकार ने 25 सितंबर 2026 को जारी राजपत्र के जरिए CBI को इस मामले की जांच की मंजूरी दी है। मामला अपराध क्रमांक 277/2026 से जुड़ा है। (BSP Scrap Theft CBI Probe)
यह भी पढ़ें : BSP Scrap Theft : बीएसपी लोहा चोरी के कथित नेटवर्क पर विधायक रिकेश सेन का बड़ा हमला
250 टन लौह स्क्रैप बरामदगी से खुला मामला : BSP Scrap Theft CBI Probe
यह मामला करीब 250 टन लौह स्क्रैप बरामद होने के बाद सामने आया था। जांच के दौरान पुलिस ने स्क्रैप चोरी और उसकी खपत से जुड़े कई लोगों को गिरफ्तार किया।
यह भी पढ़ें : BSP Scrap Theft : फ्लू डस्ट की आड़ में करोड़ों की चोरी का खेल, पुलिस ने रैकेट के 16वें आरोपी को भी दबोचा

अब तक 21 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक अब तक 21 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। मामले में रसमड़ा स्थित स्टील कंपनी के MD और डायरेक्टर की गिरफ्तारी भी हुई है।
यह भी पढ़ें : Bhilai BSP Scrap Theft Case : BSP में करोड़ों के स्क्रैप चोरी कांड पर बड़ी कार्रवाई, CISF के DIG का दिल्ली तबादला
विधायक रिकेश सेन ने CBI जांच की मांग की थी
विधायक रिकेश सेन ने इस मामले में CBI के साथ ED, EOW और ACB से जांच की मांग की थी। अब CBI जांच की मंजूरी के बाद मामले से जुड़े आरोपों और राष्ट्रीय संपत्ति की कथित चोरी की जांच केंद्रीय एजेंसी करेगी।
यह भी पढ़ें : BSP Scrap Theft Case : बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड के लॉकर से करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज और गहने बरामद
ख़बरें और भी हैं :BSP Scrap Theft Case : बीएसपी लोहा चोरी प्रकरण में 900 पेज के चालान में 66 गवाह, फरारी काट रहे लोगों की सरगर्मी से तलाश


